App

किसी ने आंख तो किसी ने मस्तक चढ़ाया, ये हैं महादेव के 5 अद्भुत भक्त जिन्होंने दिखाई भक्ति की पराकाष्ठा!

भगवान शिव के भक्त उनके कितने समर्पित हो सकते हैं इसका अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि उनकी भक्ति में किसी ने उन्हें आंख तो किसी ने मस्तक चढ़ा दिया. कन्नप्पा से मार्कंडेय तक, आइए जानें महादेव के उन 5 अद्भुत भक्तों के बारे में जिन्होंने शिव जी के प्रति असीम भक्ति दिखाई.

किसी ने आंख तो किसी ने मस्तक चढ़ाया, ये हैं महादेव के 5 अद्भुत भक्त जिन्होंने दिखाई भक्ति की पराकाष्ठा!

भगवान शिव के अनेक भक्त है जो उनकी भक्ति में डूबे रहते हैं. देवाधिदेव महादेव अपने भक्तों के हृदय में वास करते हैं. ऋषि, राजा, देवता से लेकर दानव अगर किसी एक भगवान की मिलकर पूजा करता है तो वो महादेव ही हैं. शिव जी इनमें से कुछ भक्तों को वरदान,  तो कुछ को असीम और अद्भुत शक्तियों की प्राप्ति का आशीर्वाद देते हैं. पुराणों और शैव परंपराओं के अनुसार उन 5 शिव भक्तों के बारे में जानते हैं जिन्होंने भक्ति की पराकाष्ठा दिखा दी.

महर्षि मार्कण्डेय

महर्षि मार्कंडेय की आयु केवल 16 साल ही थी लेकिन शिव की भक्ति ने उन्हें चिरंजीवी बनने का आशीर्वाद दिलवाया. मार्कंडेय के माता-पिता को शिव जी ने एक ऐसे पुत्र की प्राप्ति का वरदान दिया जिसकी आयु सिर्फ 16 वर्ष की होती. लेकिन अति तेजस्वी, ज्ञानी और शिव जी का परम भक्त होगा. वहीं, जब 16 साल के मार्कंडेय को यमराज लेने आए तो मार्कंडेय ने मृत्यु से बचने के लिए शिवलिंग को गले लगा लिया. इतना ही नहीं उन्होंने शिवलिंग से लिपटे हुए ही महामृत्युंजय मंत्र का कठोर जाप किया. ऐसी निश्चल भक्ति से शिव जी अति प्रसन्न हुए और मार्कंडेय को चिरंजीवी होने का वरदान दिया.

रावण

शिव भक्ति की जब भी बात आती है तो लंका के राजा रावण का नाम जरूर लिया जाता है. वह एक परम शिव भक्त था जिसने एक समय शिव जी की उपासना करने के दौरान एक के बाद एक अपने सिर को काटकर शिव जी के चरणों में अर्पित करता गया. धार्मिक मान्यता है कि शिव भक्ति में ही रावण ने शिव तांडव स्तोत्र की रचना की थी. वहीं, शिवजी से उसने चंद्रहास खड्ग का वरदान भी हासिल किया था.

कन्नप्पा

कन्नप्पा शिव जी का एक परम भक्त था जो दक्षिण भारत के शिकारी समुदाय से आता था. वह शिव भक्ति में खुद को इतना डूबा चुका था कि उसे आभास ही नहीं हुआ कि कब उसने शिवलिंग पर अपनी आखें चढ़ा दी, उसने जब देखा की शिवलिंग की आंखों से रक्त बह रहा है, तो उसने शिवलिंग पर अपनी आंख ही अर्पिक तक दिए. उसकी ऐसी भक्ति देखकर शिव जी अति प्रसन्न हुए और उन्हें गले लगाया. बाद में उसकी आंखें लौटा दीं.

पुष्पदंत

शिव जी से जुड़ी पौराणिक कथाओं में गंधर्व पुष्पदंत को एक बहुत बड़ा शिव भक्त बताया गया है. ऐसी धार्मिक मान्यता है कि शिवमहिम्न स्तोत्र का नियमित रूप से पाठ करें तो शिवजी अति प्रसन्न होते हैं और इसका पाठ करने वाले अपने भक्त को भय, चिंता और संकटों से दूर करते हैं. इस शिवमहिम्न स्तोत्र की रचना पुष्पदंत ने ही की थी. पुष्पदंत को शिव का महान स्तुतिगायक माना गया है.

भक्त बाणासुर

दैत्यराज बलि के पुत्र का नाम बाणासुर था जो हमेशा शिव जी की भक्ति में डूबा रहता था. यही कारण है कि बाणासुर की गिनती भगवान शिव के बड़े भक्तों में की जाती है. शिव जी की भक्ति में उन्होंने अपनी हजारों भुजाओं से तांडव नृत्य किया और कठिन तप किए. जिससे  भगवान शिव प्रसन्न हुए और उन्हें अपना रक्षक बना लिया.

(डिस्क्लेमर- यह लेख पौराणिक कथाओं और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है, इसका उद्देश्य केवल जानकारी देना है. इसे ऐतिहासिक तथ्य न समझें. श्रद्धा और विश्वास के साथ पढ़ें.)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Padma Shree Shubham

Padma Shree Shubham

पद्मा श्री शुभम् को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव. मॉस कम्‍युनिकेशन ग्रेजुएट और हिंदी लिटरेचर से पोस्‍ट ग्रेजुएट. मीडिया में डिजिटल प्लेटफॉर्म से करियर शुरू करने के बाद कई संस्थाओं में काम किया. Nedrick News, TFI Post जैसी संस्थाओं में कार्यरत रहीं. इसके बाद Zee News जॉइन किया. समाचार और वर्तमान घटनाओं पर लिखने पढ़ने में रुचि. धर्म और ज्योतिष में अधिक रुचि. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष संबंधी लेख लिखने में कार्यरत. पद्मा से आप padma.shubham@India.com मेल के जरिए सीधे संपर्क कर सकते हैं.
Read More