App

NEET Paper Leak Case: राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा एक्शन, 14 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय; 25 नवंबर से रोजाना होगी सुनवाई

NEET पेपर लीक मामले को लेकर राउज एवेन्यू कोर्ट ने बड़ा कदम उठाया है. कोर्ट की ओर से 14 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किए गए. अब 25 नवंबर से रोजाना सुनवाई होगी.

NEET Paper Leak Case: राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा एक्शन, 14 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय; 25 नवंबर से रोजाना होगी सुनवाई

NEET Paper Leak Case Hearing: राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (NEET-UG) पेपर लीक मामले में कानूनी कार्रवाई तेज हो गई है. दिल्ली की राउज एवेन्यू स्थित स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट ने इस मामले में बड़ा कदम उठाते हुए 14 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाने का निर्देश दिया है. इस मामले में कॉपीराइट एक्ट के तहत अपराध भी शामिल किए गए हैं.

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की मुख्य और सप्लीमेंट्री चार्जशीट में सामने आए तथ्यों और अपराधों के आधार पर कोर्ट ने ये निर्देश दिया है. इसके अनुसार,  21 नवंबर को सभी 14 आरोपियों को व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में पेश किया जाएगा और उनके खिलाफ औपचारिक रूप से आरोप तय किए जाएंगे. 

25 नवंबर से लगातार सुनवाई

राउज एवेन्यू कोर्ट ने आदेश देते हुए कहा है कि नीट पेपर लीक मामले के सभी 14 आरोपियों को 21 नवंबर को कोर्ट में पेश होना होगा. आरोप तय करने की प्रक्रिया के बाद मामले में मुकदमे की सुनवाई आगे बढ़ेगी. कोर्ट ने कहा कि इस मामले को लेकर 25 नवंबर से रोजाना सुनवाई शुरू की जाएगी. ऐसे में तेजी से नीट पेपर लीक की सुनवाई हो सकेगी.

नीट पेपर लीक मामले में 14 आरोपी के नाम क्या?

  1. यश यादव
  2. दिनेश बिवाल
  3. मनीष मंधारे
  4. विकास बिवाल
  5. मनीषा वाघमारे
  6. मनीषा हवलदार
  7. प्रहलाद कुलकर्णी
  8. रघुनाथ मोटेगांवकर 
  9. डॉ. मनोज शिरुरे 
  10. शुभम खैरनार
  11. मांगी लाल बिवाल
  12. धनंजय लोखंडे 
  13. तेजस हर्षद कुमार शाह
  14. शेषराव बजरंग सूर्यवंशी

खबर अपडेट हो रही है...

 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Simran Singh

Simran Singh

सिमरन सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है. उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई हिमालयन यूनिवर्सिटी से की है. साल 2016 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा. इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक से लेकर डिजिटल मीडिया से जुड़ी रहीं. पिछले 3 साल से News24 में थी और वहां बतौर फीचर लीड कई सेक्शन को संभाला. फिलहाल, Zee News में शिक्षा, रोजगार और करियर सेक्शन संभाल रही हैं.
Read More