भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /फोटोज़
  • /हर कहानी का अंत नहीं होता सुखद, शाहरुख खान की इन फिल्मों में प्यार की हुई हार; OTT पर देखें

हर कहानी का अंत नहीं होता सुखद, शाहरुख खान की इन फिल्मों में प्यार की हुई हार; OTT पर देखें

Written ByKajol Gupta
Published: Nov 17, 2026, 11:50 IST|Updated: Nov 17, 2026, 11:56 IST
joinshare

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपने अब तक के करियर में कई फिल्में की हैं. इन दिनों एक्टर अपनी अपकमिंग फिल्म 'किंग' को लेकर सुर्खियों में हैं. इस फिल्म का काफी तगड़ा बज बना हुआ है और हर किसी को इसका बेसब्री से इंतजार है. आज हम आपको सुपरस्टार की कुछ ऐसी फिल्में बताने वाले हैं, जिनका अंत काफी दुखद रहा और दर्शकों को दुखी कर गया. आइए, शाहरुख की ऐसी ही फिल्मों के नामों पर नजर डालते हैं, जिन्हें आप ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं-
 

Shah Rukh Khan Sad Ending Movies1/6

रोमांस के बादशाह की ये फिल्में रुला देंगी

सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी फिल्मों से हर किसी के दिलों में खास जगह बनाई है. उन्होंने अपनी फिल्मों से लोगों को रोमांस करना सिखाया है. पर्दे पर कभी वह आशिक बनकर तो कभी मोहब्बत के लिए सारी हदें पार करते नजर आए हैं. लेकिन उन्होंने अपने करियर में कुछ ऐसी फिल्में भी की हैं, जिनमें उनके किरदार को हैप्पी एंडिंग नहीं मिली. ऐसे में आइए जानते हैं कि शाहरुख खान की इन फिल्मों में कौन-कौन सी फिल्में शामिल हैं. अगर आपने उन्हें नहीं देखा है, तो एक बार जरूर देख सकते हैं.
Shah Rukh Khan Sad Ending Movies2/6

देवदास

साल 2002 में आई फिल्म 'देवदास' भी इस लिस्ट में शामिल है. फिल्म की कहानी शरत चंद्र चट्टोपाध्याय के नॉवेल पर आधारित है. इस फिल्म की कहानी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था और आज भी इसके गाने लोगों के दिलों में बसे हुए हैं. फिल्म में शाहरुख खान ने बेहतरीन परफॉर्मेंस दी थी. 'देवदास' फिल्म में शाहरुख ने एक नाकाम प्रेमी का किरदार निभाया था. फिल्म में देवदास अपनी बचपन की मोहब्बत पारो को हासिल नहीं कर पाता और शराब की लत में डूब जाता है. आखिर में पारो के घर के बाहर वह दम तोड़ देता है. इस फिल्म को आप अमेजन प्राइम वीडियो, एप्पल टीवी, गूगल प्ले मूवीज एंड टीवी और यूट्यूब पर देख सकते हैं. आईएमडीबी पर फिल्म को 7.6 रेटिंग मिली है.
Shah Rukh Khan Sad Ending Movies3/6

कल हो ना हो

साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म 'कल हो ना हो' भी इस लिस्ट में शामिल है. यह एक बेहद इमोशनल फिल्म है. सालों बाद भी यह फिल्म अपने संगीत, यादगार डायलॉग्स और इमोशनल स्टोरी की वजह से फेमस है और लोगों के दिलों में बसी हुई है. फिल्म में शाहरुख खान ने अमन माथुर नाम का किरदार निभाया था. अमन माथुर फिल्म में एक जानलेवा बीमारी से जूझ रहा होता है. उसे पता होता है कि उसके पास जीने के लिए बहुत कम समय है, लेकिन वह चुपचाप प्लानिंग करता है कि उसकी गर्लफ्रेंड नैना और करीबी दोस्त रोहित एक हो जाएं. वह इसके लिए पूरी कोशिश करता है. आखिर में अमन की मौत हो जाती है, जो हर किसी को काफी भावुक कर देती है. इस फिल्म को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. आईएमडीबी पर फिल्म को 7.9 रेटिंग मिली है.
Shah Rukh Khan Sad Ending Movies4/6

वीर-जारा

साल 2004 में रिलीज हुई फिल्म 'वीर-जारा' भी इस लिस्ट का हिस्सा है. फिल्म में शाहरुख खान के साथ प्रीति जिंटा नजर आई थीं. साथ ही हेमा मालिनी, रानी मुखर्जी, अमिताभ बच्चन, मनोज बाजपेयी और दिव्या दत्ता सपोर्टिंग किरदारों में नजर आए थे. इस फिल्म को आज भी मदन मोहन के संगीत की वजह से याद किया जाता है. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी और कई अवॉर्ड भी अपने नाम किए थे. इसमें शाहरुख खान भारतीय वायु सेना के पायलट वीर के किरदार में नजर आए थे. पाकिस्तानी लड़की जारा की इज्जत के लिए वह अपनी आजादी का बलिदान दे देते हैं, जिसकी वजह से वह पाकिस्तान की जेल में 22 साल तक कैद रहते हैं. आखिर में भले ही वीर-जारा मिल जाते हैं, लेकिन उनके जीवन का एक बड़ा हिस्सा राजनीतिक और सामाजिक दूरियां छीन लेती हैं. इसे आप नेटफ्लिक्स और यूट्यूब पर देख सकते हैं. आईएमडीबी पर फिल्म को 7.8 रेटिंग मिली है.
Shah Rukh Khan Sad Ending Movies5/6

अंजाम

साल 1994 में रिलीज हुई फिल्म 'अंजाम' भी इस लिस्ट में शामिल है. फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर बेहद बुरा हाल हुआ था. इसमें शाहरुख खान के साथ माधुरी दीक्षित की जोड़ी नजर आई थी. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी. इसकी कहानी एक महिला के जुनूनी प्रेमी के खिलाफ संघर्ष के इर्द-गिर्द घूमती है, जो उसकी जिंदगी को जहन्नुम बना देता है. फिल्म में शाहरुख खान एक विलेन के किरदार में हिट रहे थे. फिल्म में शाहरुख खान ने विजय अग्निहोत्री का किरदार निभाया था, जो शिवानी के प्यार में जुनूनी हो जाता है और धीरे-धीरे उसका जुनून हिंसा और बदले में बदल जाता है. फिल्म का अंत काफी दुखद होता है, क्योंकि शिवानी और विजय की मौत हो जाती है. इसे आप यूट्यूब पर देख सकते हैं.
Shah Rukh Khan Sad Ending Movies6/6

दिल से

साल 1998 में रिलीज हुई फिल्म 'दिल से' तो आपने देखी ही होगी. फिल्म में शाहरुख खान ने रेडियो प्रोग्रामर का किरदार निभाया था, जो एक अनजान महिला (मनीषा कोइराला) के प्यार में पड़ जाता है. फिल्म में शाहरुख ने बेहद जुनूनी परफॉर्मेंस दी थी, जिससे उनका किरदार अमर हो गया. फिल्म के गाने आज भी सुपरहिट हैं. फिल्म के आखिर में शाहरुख का किरदार अपनी प्रेमिका के साथ धमाके में मर जाता है. इसे आप नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. आईएमडीबी पर फिल्म को 7.5 रेटिंग मिली है.
TAGS:
shah rukh khan

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
जेल में मुलाकात, बाहर रंगदारी: लॉरेंस गैंग को तोड़ने की पुलिस ने कर ली तैयारी; मुलाकातियों की लिस्ट से होगा सिंडिकेट का भंडाफोड़

जेल में मुलाकात, बाहर रंगदारी: लॉरेंस गैंग को तोड़ने की पुलिस ने कर ली तैयारी; मुलाकातियों की लिस्ट से होगा सिंडिकेट का भंडाफोड़

2

मिशन-2027 के लिए BJP के 5 ब्रह्मास्त्र तैयार, मथुरा चिंतन शिविर में बनी लगातार तीसरी बार सत्ता वापसी की रणनीति

3

सावधान! भोपाल के बाद रायपुर में बिक रही गोरा बनाने वाली पाकिस्तानी क्रीम, ब्यूटी सेंटर पर छापे में सवा लाख का स्टॉक जब्त; UPI से खंगाला जा रहा सप्लाई नेटवर्क

4

दिल्ली के शाहदरा में भरभराकर गिर गई बिल्डिंग, मलबे से 7-8 लोगों को निकाला गया

5

क्या आपने भी इन 178 वेबसाइट्स पर की है ऑनलाइन शॉपिंग या पेमेंट? हैकर्स ने चुपके से बिछा दिया था खतरनाक जाल

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.