)
दिल्ली के शाहदरा जिले में विवेक विहार थाना क्षेत्र के अंतर्गत ज्वाला नगर श्मशान घाट के पास मंगलवार को एक पुराना मकान अचानक ढह गया. मकान गिरने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. हादसे की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस, दमकल विभाग और एंबुलेंस की टीमें मौके पर पहुंच गईं. जानकारी के मुताबिक हादसे के बाद मलबे में 7 से 8 लोगों के दबे होने की आशंका जताई गई. बचाव दल ने तत्काल राहत और बचाव अभियान शुरू किया. अब तक 7-8 लोगों को मलबे से बाहर निकाले जाने की जानकारी सामने आई है.
घटना में तीन महीने के एक बच्चे की मौत की सूचना भी सामने आई है. हालांकि, मौतों की कुल संख्या और अन्य हताहतों को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. मलबे में किसी अन्य व्यक्ति के फंसे होने की आशंका को देखते हुए बचाव अभियान जारी है.
#WATCH | Delhi | An old house collapsed in the Jwala Nagar area, under the jurisdiction of the Vivek Vihar police station in the Shahdara district, today. Teams from the Fire Department and Delhi Police, and ambulance services rushed to the site and rescued 7-8 people. A three-month-old child has lost his life in the incident North MCD Chairman Pankaj Luthra says, " This was a 40- 50-year-old building. A three-month-old child died in the incident."
— ANI (@ANI) November 17, 2026
उत्तरी एमसीडी के चेयरमैन पंकज लूथरा ने बताया कि यह मकान करीब 40 से 50 साल पुराना था. उन्होंने कहा कि हादसे में तीन महीने के एक बच्चे की जान चली गई है. घटना के बाद स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभागों की टीमें मौके पर मौजूद हैं.
फिलहाल बचाव दल मलबा हटाने और संभावित रूप से फंसे लोगों को बाहर निकालने में जुटे हैं. मकान किन परिस्थितियों में ढहा और हादसे की वजह क्या रही, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है. बचाव अभियान पूरा होने के बाद ही नुकसान और हताहतों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.
(खबर अपडेट हो रही है)