)
बॉलीवुड में इन दिनों एक नया बवाल मच गया है. अक्सर अपने बेबाक बयानों को लेकर ट्रोलर्स के निशाने पर रहने वाली एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक ऐसी पोस्ट शेयर की है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है. उन्होंने जाने-माने एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी को लेकर कुछ ऐसा लिखा, जिसने पढ़ने के बाद फैंस भी उलझन में पड़ गए. आमतौर पर दीया विवादों से दूर रहना ही पसंद करती हैं और अपनी बात को शांति से रखती हैं, लेकिन इस बार उनका ये ‘तीखा अंदाज’ देखकर फैंस भी दंग रह गए. अब सोशल मीडिया पर लोग यही कयास लगा रहे हैं कि आखिर अचानक इन दोनों स्टार्स के बीच ऐसा क्या हो गया?
बुधवार 18 नवंबर को दीया ने अपने इंस्टाग्राम पर एक ऐसा पोस्ट शेयर किया है, जिसने इंटरनेट पर सनसनी मचा दी. दरअसल, दीया ने अपने इस नोट में सीधे तौर पर एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी के ऑफिशियल अकाउंट को टैग करते हुए उनको लेकर काफी कुछ ऐसा लिखा, जिसने सबके होश उड़ा दिए. दीया ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘इनके साथ काम करना किसी बुरे सपने जैसा है. ना बात करने की तमीज है और एटीट्यूड अलग ही लेवल का है. बिल्कुल ऑफेंसिव कैरेक्टर’. दीया के इस तीखे बयान के सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर हलचल मच गई और पोस्ट के कमेंट सेक्शन में सवालों की लाइन लग गई.

UPDATING...