दिवाली पर पटाखे न फोड़ने की अपील करने वाले वीडियो को लेकर दीया मिर्जा विवादों में घिर गईं. बीजेपी नेताओं के विरोध के बाद BMC ने उनका वीडियो हटा दिया था. साथ ही मुंबई मेयर ने उनको ब्लैकलिस्ट करने का ऐलान किया था. अब इस पूरे मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाते हुए नेताओं को फटकार लगाई है और दीया मिर्जा का सपोर्ट किया.
दीवाली पर पॉल्यूशन-फ्री फेस्टिवल मनाने की अपील करना बालीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा के लिए इतनी बड़ी मुसीबत बन जाएगा ये उन्होंने सोचा भी नहीं होगा. सिर्फ 24 घंटे के अंदर उनके इस वीडियो को लेकर सियासी संग्राम मच गया. पहले आम पब्लिक ने सोशल मीडिया पर उनकी क्लास लगाई. उसके बाद BMC ने वीडियो हटाया और फिर एक्ट्रेस के जवाब ने हलचल मचा दी. चलिए बताते हैं 24 घंटे के अंदक क्या-क्या हुआ?