App

दूसरे हफ्ते में सुस्त हुई 'रामायण', लेकिन कमाई का आंकड़ा देख उड़ जाएंगे होश; 13 दिन में भारत में ही 820 करोड़ पार!

रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश अभिनीत वाल्मीकि के महाकाव्य पर आधारित पहले भाग को विभिन्न भाषाओं के दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने इतिहास रच दिया है. दूसरे हफ्ते सिनेमाघरों में थोड़ी सुस्ती देखने को मिल रही है, लेकिन कमाई अच्छी हो रही है. आइए आंकड़ों पर नजर डालते हैं-

दूसरे हफ्ते में सुस्त हुई 'रामायण', लेकिन कमाई का आंकड़ा देख उड़ जाएंगे होश; 13 दिन में भारत में ही 820 करोड़ पार!

'रामायण' के दूसरे हफ्ते में एंट्री करने के बावजूद दर्शक अभी भी इसे देखने के लिए सिनेमाघरों में आ रहे हैं. नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 5 नवंबर को रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर इसका प्रदर्शन काफी शानदार रहा है. रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश अभिनीत वाल्मीकि के महाकाव्य पर आधारित इस दो-भाग वाली फिल्म के पहले हिस्से को अलग-अलग भाषाओं के दर्शकों का प्यार मिला है. हालांकि, फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट आई है, लेकिन अब यह भारत में 850 करोड़ रुपये के आंकड़े की तरफ बढ़ रही है.

रामायण बॉक्स ऑफिस अपडेट

ट्रेड ट्रैकर सैकनिल्क (Sacnilk) के अनुसार, सिनेमाघरों में अपने 13वें दिन फिल्म ने भारत में अपनी नेट कमाई में 28.70 करोड़ रुपये और जोड़े, जिससे कुल कमाई 821.30 करोड़ रुपये हो गई. मंगलवार को फिल्म के 22,526 शो हुए. इसमें सबसे बड़ा योगदान हिंदी वर्जन का रहा, जिसने 21 करोड़ रुपये की कमाई की.

फिल्म रामायण ने अबतक तोड़े 5 बड़ी फिल्मों के लाइफटाइम रिकॉर्ड, देखें पूरी  लिस्ट

बॉक्स ऑफिस पर 'रामायण' की कमाई में हिंदी वर्जन का सबसे बड़ा योगदान है. दिन की कुल कमाई में इसका हिस्सा लगभग 80% रहा और सबसे ज्यादा स्क्रीनिंग भी इसी वर्जन की हो रही हैं. हालांकि, इसके बावजूद दूसरे बुधवार को कमाई में पिछले दिन के मुकाबले लगभग 10.3% की गिरावट देखी गई. बाकी की कमाई चार अन्य भाषाओं से आई. मलयालम में 1,070 शोज से 2.35 करोड़ रुपये और कन्नड़ में 894 शोज से 2.10 करोड़ रुपये की कमाई हुई. तमिल में 1,168 शोज से 1.75 करोड़ रुपये, जबकि तेलुगु में 1,552 शोज से 1.50 करोड़ रुपये की कमाई हुई. इसके साथ ही 'रामायण' की भारत में कुल नेट कमाई 821.30 करोड़ रुपये हो गई है, जबकि भारत में इसकी ग्रॉस कमाई 981.50 करोड़ रुपये है.

Ramayana' box office collection day 11: Ranbir Kapoor, Sai Pallavi, Yash  starrer edges past Rs 760 crore net in India, beats Dhurandhar's second  Sunday number | Hindi Movie News - The Times of India

रामायण किस बारे में है?

नितेश तिवारी की 'रामायण' भगवान राम (रणबीर कपूर) और सीता (साई पल्लवी) की कहानी है, जिनका जीवन जंगल में 14 साल के वनवास के दौरान बदल जाता है. कहानी में तब एक नया मोड़ आता है, जब लंका का शक्तिशाली राजा रावण, सीता का अपहरण कर लेता है. इसके बाद अच्छाई और बुराई के बीच युद्ध होता है, जो इस महाकाव्य का मुख्य संघर्ष है. फिल्म में रवि दुबे, आदिनाथ कोठारे, इंदिरा कृष्णन, रकुल प्रीत सिंह, अरुण गोविल, विवेक ओबेरॉय, शीबा चड्ढा और लारा दत्ता जैसे कलाकार भी शामिल हैं. इस प्रोजेक्ट को प्राइम फोकस स्टूडियो, DNEG (आठ बार अकादमी पुरस्कार जीतने वाला प्रोडक्शन और विजुअल इफेक्ट्स स्टूडियो) और यश के 'मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स' मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं.

Ramayana Day 11 Box Office: Ranbir Kapoor–Yash epic collects Rs. 70.20 cr.  on second Sunday; India total crosses Rs. 724 cr. :Bollywood Box Office -  Bollywood Hungama

'कौन बनेगा करोड़पति' में रणबीर ने मुख्य भूमिका निभाने के बारे में बात करते हुए कहा था कि, 'जब मुझे यह रोल ऑफर किया गया, तो मुझे पता था कि यह सिर्फ एक रोल नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी है. सबसे पहले तो मुझे डर लगा कि क्या मैं इस रोल के लिए काबिल हूं? क्या मैं इस रोल को निभा पाऊंगा? करोड़ों लोगों की आस्था भगवान श्री राम से जुड़ी है. लेकिन जल्द ही यह डर कृतज्ञता में बदल गया.'

इससे पहले, हिंदुस्तान टाइम्स को जानकारी मिली है कि फिल्म के सिनेमाघरों में चलने की अवधि खत्म होने के बाद भारत में दर्शक 'जियोहॉटस्टार' (JioHotstar) पर एक खास 'ऑन-डिमांड' विकल्प के जरिए इस फिल्म को देख सकेंगे. इस साझेदारी का मकसद उन दर्शकों तक पहुंचना है, जो शायद सिनेमाघरों में फिल्म नहीं देख पाए, और साथ ही उन्हें उनके डिवाइस के हिसाब से बेहतरीन क्वालिटी में फिल्म देखने का अनुभव देना है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Kajol Gupta

Kajol Gupta

काजोल गुप्ता जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले साढ़े 3 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, बिहार-झारखंड और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद बीते 2 साल से उन्होंने जी न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया. अभी फिलहाल वह एंटरटेनमेंट बीट पर ही एक्टिव हैं. अपने करियर के दौरान काजोल ने बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर और म्यूजिक इंडस्ट्री की हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू भी किए हैं. जी न्यूज से पहले उन्होंने सुदर्शन चैनल, इनखबर वेबसाइट और फ्रीलांस काम किया है. पिछले साढ़े तीन साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने मास कम्युनिकेशन में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन की है. पत्रकारिता के साथ उन्हें कहानियां लिखने का भी काफी शौक है. आप काजोल के साथ kajol.gupta@India.com पर या एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर कनेक्ट कर सकते है. सीधे ईमेल पर इनसे जुड़ सकते हैं.     
Read More