App

असली खिलाड़ी निकलीं 90s की ये हसीना! सिर्फ एक्ट्रेस नहीं... स्मार्ट इन्वेस्टमेंट की हैं मास्टरमाइंड; शाहरुख संग मिलकर खड़ा किया करोड़ों का साम्राज्य

90 के दशक में अपनी मासूमियत से दिल जीतने वाली जूही चावला आज बॉलीवुड की सबसे समझदार बिजनेसवुमन भी बन चुकी हैं. फिल्मों से दूर रहकर भी उन्होंने रियल एस्टेट और IPL के जरिए करोड़ों की दौलत कमाई है. चलिए बताते हैं कैसे शाहरुख खान के साथ उनकी दोस्ती एक बड़े साम्राज्य में बदल गई.

असली खिलाड़ी निकलीं 90s की ये हसीना! सिर्फ एक्ट्रेस नहीं... स्मार्ट इन्वेस्टमेंट की हैं मास्टरमाइंड; शाहरुख संग मिलकर खड़ा किया करोड़ों का साम्राज्य
Image Credit: जूही चावला के एक्ट्रेस से स्मार्ट बिजनेसवुमन बनने तक का सफर

जूही चावला का नाम सुनते ही जहन में 90 के दशक की वो खिलखिलाती हुई हीरोइन का चेहरा उभर आता है, जिसने अपनी सादगी और शानदार एक्टिंग से करोड़ों लोगों को अपना दीवाना बनाया था, लेकिन वक्त के साथ जूही ने खुद को सिर्फ बड़े पर्दे की चकाचौंध तक ही सीमित नहीं रखा. उन्होंने ये साबित कर दिखाया कि कैमरे के सामने हिट होना एक अलग बात है, लेकिन असल जिंदगी में बिजनेस की दुनिया के सुपरहिट होना अलग हुनर है.

आज जब भी फिल्म इंडस्ट्री के सितारों के स्टार्टअप और इन्वेस्टमेंट की बात होती है, तो गिने-चुने बड़े नाम ही सामने आते हैं. मगर जूही चावला उन चुनिंदा एक्ट्रेसेस में शुमार हैं, जिन्होंने बिना किसी शोर-शराबे के करोड़ों रुपये के इन्वेस्टमेंट, स्पोर्ट्स बिजनेस और रियल एस्टेट के दम पर अपनी एक अलग पहचान बनाई है. यही वजह है कि उन्हें महज एक एक्ट्रेस कहकर बुलाना उनके असली कद और सक्सेस को कम आंकने जैसा होगा.

Juhi Chawla Become Millionaire Businesswomen

कैसे बनीं बॉलीवुड की सबसे स्मार्ट इन्वेस्टर?

अपने फिल्मी करियर के पीक पर भी जूही चावला ने अपनी कमाई को सिर्फ शौक और ग्लैमर पर खर्च नहीं किया. उन्होंने हमेशा ‘लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट’ पर भी भरोसा जताया. यही दूर की सोच उन्हें बाकी उन फिल्मी सितारों से बिल्कुल अलग बनाती है, जो अपनी कमाई के लिए सिर्फ फिल्मों या विज्ञापनों पर ही निर्भर रहते हैं. फिल्मीबीट डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, जूही की इसी समझदारी उन्हें इंडस्ट्री की सबसे अमीर और सक्सेसफुल वुमन इन्वेस्टर्स की लिस्ट में पहले नंबर पर लाकर खड़ा कर दिया.

IPL में लगाया ऐसा दांव, जिसने बदल दी पहचान

जूही चावला की बिजनेस की समझ की सबसे बड़ी मिसाल शाहरुख खान के साथ उनकी बिजनेस पार्टनरशिप है. दोनों ने मिलकर आईपीएल की टीम ‘कोलकाता नाइट राइडर्स’ (KKR) में पैसा लगाया था. शुरुआती सालों में इस टीम को मैदान पर काफी उतार-चढ़ाव देखने पड़े, लेकिन आज ये लीग की सबसे महंगी और पॉपुलर टीमों में से एक बन चुकी है. टीम की इस सक्सेस ने साफ कर दिया कि जूही चावला सिर्फ नाम की पार्टनर नहीं थीं, बल्कि वे लंबे समय के प्रॉफिट को भांप लेने वाली एक पक्की बिजनेसवुमन निकलीं. 

Juhi Chawla Luxurious Porbandar Mansion

रियल एस्टेट में भी दिखी आगे की सोच

अक्सर फिल्मी सितारे अपनी कमाई का बड़ा हिस्सा प्रॉपर्टी में लगाते हैं, लेकिन जूही चावला ने इसे सिर्फ एक घर या जमीन खरीदने तक सीमित नहीं रखा. उन्होंने मुंबई के साथ-साथ देश के अलग-अलग शहरों में भी खूब इन्वेस्ट किया. आज उनकी ये सारी प्रॉपर्टीज करोड़ों की बेशकीमती दौलत बन चुकी हैं. रियल एस्टेट के जानकारों का भी यही मानना है कि किसी भी प्रॉपर्टी को लंबे समय तक अपने पास संभालकर रखना ही एक समझदार इन्वेस्टर की असली पहचान होती है. जूही ने भी बिल्कुल इसी समझदारी और सही प्लानिंग के साथ काम किया है.

कम बोलना, ज्यादा काम करना

जूही चावला की सबसे अच्छी बात ये है कि उन्होंने कभी खुद को कोई बहुत बड़ा बिजनेस आइकन दिखाने की कोशिश नहीं की. न तो उन्होंने अपने इन्वेस्टमेंट को लेकर कभी बड़ी-बड़ी बातें कीं और न ही अपनी सक्सेस का कोई दिखावा किया, लेकिन उन्होंने अब तक जो भी फैसले लिए हैं, वे इस बात का सबूत हैं कि उन्हें रिस्क और सही मौके के बीच बैलेंस बनाना बहुत अच्छे से आता है. बिना किसी शोर-शराबे के चुपचाप अपना काम करते रहने की इसी आदत ने आज उन्हें बॉलीवुड का सबसे समझदार इन्वेस्टर बना दिया है, जो काफी इंप्रेसिव बात है.

Juhi Chawla Vs 90s Actress

जूही चावला वर्सेस 90s की हीरोइनें

देखा जाएत तो 90 के दशक में माधुरी दीक्षित, करिश्मा कपूर, रवीना टंडन, काजोल और जूही चावला जैसी एक्ट्रेसेस का जबरदस्त क्रेज रहा है. उस दौर की हर हीरोइन का अपना अलग स्टाइल और फैन फॉलोइंग थ, लेकिन इस भीड में जूही चावला की पहचान सबसे अलग बनी रही. वे एक ऐसी एक्ट्रेस रहीं, जो फिल्मी दुनिया के किसी भी विवाद या गॉसिप से हमेशा दूर रहीं. उनकी यही सादगी और ‘बेदाग इमेज’ उनकी सबसे बडी ताकत बनी. यही वजह है कि आज इतने सालों बाद भी फैंस के दिलों में जूही के लिए एक बेहद खास जगह बनी हुई है.

विवादों से दूरी ही सबसे बड़ी ताकत

बॉलीवुड में 30 साल से भी ज्यादा समय बिताने के बाद भी जूही चावला कभी किसी बडे विवाद में नहीं फंसी. उन्होंने अपनी एक्टिंग, घर-परिवार और बिजनेस को इतने अच्छे से संभाला कि उन पर कभी कोई उंगली नहीं उठी. फिल्म इंडस्ट्री की इस चमक-दमक वाली दुनिया में खुद को हर तरह की बुरी खबरों और गॉसिप से दूर रखना किसी भी बडे सितारे के लिए आसान नहीं होता, लेकिन जूही ने अपनी सादगी और समझदारी से हमेशा ‘क्लीन इमेज’ बनाए रखी, जिसकी वजह से आज भी लोग उनकी काफी इज्जत करते हैं और उन्हें बेहद पसंद करते हैं.

Juhi Chawla Family

परिवार और काम के बीच रखा शानदार तालमेल

उस जमाने की कई एक्ट्रेस को शादी के बाद फिल्मों में दोबारा अपनी जगह बनाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ती थी, लेकिन जूही की कहानी इससे अलग है. उन्होंने अपने घर-परिवार, बच्चों और काम के बीच हमेशा एक सही तालमेल बनाकर रखा. जूही ने कभी भी अपने करियर को आगे बढाने के लिए परिवार को नजरअंदाज नहीं किया और न ही घर की वजह से काम छोडा. उन्होंने दोनों ही मोर्चों पर अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई. यही वजह है कि आज भी आम लोगों के बीच जूही की एक साफ-सुथरी इमेज बनी हुई है, जिसे हर कोई पसंद करता है.

नई पीढ़ी के बीच भी बना हुआ है उनका खास क्रेज

भले ही आज के यंग जनरेशन ने बड़े पर्दे पर उनकी फिल्में न देखी हों, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी एक्टिवनेस और लोगों से बात करने का अंदाज उन्हें अब भी सबका पसंदीदा बनाए हुए है. वे जिस सादगी और खुले दिल से अपनी बातें शेयर करती हैं, वो आज की जनरेशन को उनसे कनेक्ट करता है. यही वजह है कि नए दौर के बच्चे भी उन्हें हिंदी सिनेमा की सबसे ग्रेसफुल और रिस्पेक्टेबल एक्ट्रेस मानते हैं. समय बदलने के साथ भी उनकी पॉपुलैरिटी कम नहीं हुई है, बल्कि उनकी पॉजिटिव सोच ने उन्हें हर उम्र के लोगों का चहेता बना दिया है.

Juhi Chawla Shah Rukh Khan Friendship

शाहरुख-जूही की बेमिसाल दोस्ती

90 के दशक में शाहरुख खान और जूही चावला की जोडी को लोगों ने खूब प्यार दिया. बडे पर्दे पर इन दोनों की केमिस्ट्री जितनी प्यारी और असली लगती थी, असल जिंदगी में भी इनकी दोस्ती उतनी ही पक्की थी. ‘डर’, ‘यस बॉस’ और ‘राजू बन गया जेंटलमैन’ जैसी फिल्मों में काम करते हुए ये दोनों बहुत अच्छे दोस्त बन गए थे. समय के साथ दोनों अपने काम और घर-परिवार में काफी बिजी हो गए, लेकिन इसका असर इनकी दोस्ती पर कभी नहीं पडा. आज भी जब ये दोनों मिलते हैं, तो इनके बीच वही पुराना अपनापन और प्यार साफ दिखाई देता है.

दोस्ती से बिजनेस पार्टनरशिप तक का सफर

जब IPL की शुरुआत हुई, तो इन दोनों ने फिर से एक साथ काम करने का फैसला किया. इनके लिए ‘कोलकाता नाइट राइडर्स’ सिर्फ एक नॉर्मल क्रिकेट टीम नहीं थी, बल्कि ये उनकी दोस्ती, विश्वास और बेहतरीन बिजनेस समझ का एक बड़ा उदाहरण थी. इस टीम को बनाने के पीछे दोनों की कड़ी मेहनत और दूर की सोच छिपी थी. चाहे स्टेडियम में मैच के दौरान टीम का हौसला बढ़ाना हो या फिर ऑफिस के बंद कमरे में बड़े फैसले लेने हों, इन दोनों की जोड़ी हमेशा कमाल करती आई है. आज भी बिजनेस और खेल की दुनिया में इनकी ये पार्टनरशिप मिसाब बन चुकी है.

SRK Juhi Chawla IPL Partnership

मुश्किल वक्त में भी निभाया साथ

असली दोस्ती की पहचान हमेशा बुरे वक्त में ही होती है. फिल्म इंडस्ट्री के करीबियों का भी यही कहना है कि जूही और शाहरुख हर मुश्किल घड़ी में एक-दूसरे के साथ मजबूती से खड़े रहे हैं. फिर चाहे बात पर्सनल लाइफ की किसी परेशानी की हो या करियर में आने वाले उतार-चढ़ाव की, इन दोनों ने हमेशा एक परिवार की तरह एक-दूसरे का हौसला बढ़ाया है. अक्सर लोग कहते भी हैं, ‘सच्चा दोस्त वही है जो बुरे समय में काम आए’ और इस जोड़ी ने इस बात को बखूबी साबित किया है. इनकी ये दोस्ती और समझ आज के कलाकारों के लिए किसी मिसाल से कम नहीं है.

एक एक्ट्रेस से कहीं बड़ी पहचान

जूही चावला का सफर सिर्फ एक सुपरहिट हीरोइन बनकर रह जाने का नहीं है. ये उस महिला की असली कहानी है, जिसने फिल्मों में बडा नाम कमाने के बाद बिजनेस की दुनिया में भी अपनी अलग पहचान बनाई. खास बात ये है कि करीब 30 साल के इस लंबे सफर में उन्होंने अपनी सादगी को कभी कम नहीं होने दिया. वे जब भी सामने आती हैं तो उनकी वही प्यारी मुस्कान दिल जीत लेती है. यही वजह है कि आज जब भी जूही चावला की बात होती है तो लोग उनकी बेहतरीन अदाकारी के साथ ही उनकी तेज समझदारी और बिजनेस में मिली बडी कामयाबी की भी दिल खोलकर तारीफ करते हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Vandana Saini

Vandana Saini

वंदना सैनी जी न्यूज में सब ए़डिटर हैं और पिछले 11 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद 2018 में उन्होंने इंडिया न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया और पिछले 8 साल से लगातार में एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने स्मार्ट हिंदुस्तान, पत्रिका और न्यूज 24 जैसे संस्थान के साथ काम किया और पिछले 2 साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने दिल्ली से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद IGNOU से हिंदी में मास्टर्स किया. उन्हें पत्रकारिता के साथ कहानियां लिखने का भी शौक है. आप Vandana.saini@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More