SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

रिलीज से एक महीने पहले ही 'एवेंजर्स: डूम्सडे' का तूफान, एडवांस बुकिंग में छाप डाले 34 करोड़! बिके कितने टिकट?

भारत में 'एवेंजर्स: डूम्सडे' को लेकर दर्शकों के बीच उत्साह अपने चरम पर है. मार्वल की यह मोस्ट अवेटेड फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इसकी एडवांस बुकिंग लगभग एक महीना पहले ही शुरू हो गई है, जो भारतीय बाजार में बहुत कम देखने को मिलता है. आइए जानते हैं कितनी हुई एडवांस बुकिंग-

Written By Kajol Gupta
Published: Nov 19, 2026, 10:31 IST | Updated: Nov 19, 2026, 10:40 IST
Join

मार्वल स्टूडियोज की 'एवेंजर्स: डूम्सडे' को भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. 17 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने में अभी लगभग एक महीना बाकी है, लेकिन फिल्म की एडवांस बुकिंग 30 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है. इस आंकड़े को देखते हुए अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच कितना बज बना हुआ है और वे कितनी बेसब्री से फिल्म का इंतजार कर रहे हैं.

'सैकनिल्क' की रिपोर्ट के आंकड़ों के मुताबिक, इस मोस्ट अवेटेड सुपरहीरो फिल्म ने चार दिनों में एडवांस सेल के जरिए 34.34 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है, जिसमें ब्लॉक की गई सीटें भी शामिल हैं. अगर ब्लॉक की गई सीटों को हटा दें, तो यह कलेक्शन 28.65 करोड़ रुपये बैठता है.

'एवेंजर्स: डूम्सडे' की पहले दिन की एडवांस बुकिंग

बॉक्स ऑफिस के ताजा आंकड़ों के अनुसार, फिल्म के पहले दिन (गुरुवार, 17 दिसंबर) के लिए एडवांस बुकिंग से 16.48 करोड़ रुपये (ग्रॉस) की कमाई हुई है. इसमें ब्लॉक की गई सीटों से मिले 1.84 करोड़ रुपये भी शामिल हैं. ब्लॉक की गई सीटों को हटा दें, तो पहले दिन का कलेक्शन 14.64 करोड़ रुपये है, जिसके लिए लगभग 2.08 लाख टिकट बिके हैं.

यह भी पढ़ें- घर जमाई बनेंगे आयुष्मान खुराना, शादी के बाद बदलेंगे सालों पुराने रिवाज! 'ये प्रेम मोल लिया' फिल्म में दिखेगा नया ट्विस्ट; ये 5 बातें खास

'एवेंजर्स: डूम्सडे' के सभी भाषाओं के वर्जन में इंग्लिश सबसे आगे

पहले दिन की एडवांस बुकिंग में इंग्लिश वर्जन का दबदबा है. इससे 13.98 करोड़ रुपये (ग्रॉस) की कमाई हुई है, जो कुल एडवांस बुकिंग का लगभग 85% है. ब्लॉक की गई सीटों को हटा दें, तो यह कलेक्शन 12.42 करोड़ रुपये बैठता है. हिंदी वर्जन से 2.12 करोड़ रुपये की कमाई हुई है, जबकि तमिल और तेलुगु वर्जन से क्रमशः 29.79 लाख रुपये और 8.70 लाख रुपये की कमाई हुई है.

यह भी पढ़ें- 'रामायण' की चर्चा के बीच सूर्या की 'सीन' की धुआंधार कमाई, 13 दिन में छाप डाले करोड़ों; दुनियाभर में मचाया तहलका

बुकमायशो पर बिक्री एक लाख के पार

बुकमायशो पर 'एवेंजर्स: डूम्सडे' के लिए पहले 24 घंटों में एक लाख से ज्यादा टिकट बिके थे. इस दौरान कुछ समय के लिए तो हर घंटे 10,000 से ज्यादा टिकट बिके. तुलना के लिए बता दें कि 2019 में इसी प्लेटफॉर्म पर 'एवेंजर्स: एंडगेम' के लिए पहले 24 घंटों में 10 लाख (एक मिलियन) से ज्यादा टिकट बिके थे. हालांकि, 'डूम्सडे' अभी उस आंकड़े से काफी दूर है, लेकिन इसकी शुरुआती परफॉर्मेंस ने लोगों के बीच काफी दिलचस्पी जगा दी है.

यह भी पढ़ें- 'सलमान खान से बेहतर कोई नहीं...', आयुष्मान खुराना ने की OG प्रेम की तारीफ, सूरज बड़जात्या ने खोला कास्टिंग का राज

'डूम्सडे' ने मार्वल की पिछली हिट फिल्मों को पीछे छोड़ा

फिल्म की ओपनिंग-डे एडवांस सेल के आंकड़े मार्वल की कुछ पिछली फिल्मों के पहले 24 घंटों के आंकड़ों से आगे निकल गए हैं. 'सैकनिल्क' (Sacnilk) के अनुसार, 2019 में 'एवेंजर्स: एंडगेम' ने एडवांस बुकिंग के पहले 24 घंटों में PVR, INOX और सिनेपोलिस (Cinepolis) में कुल 8.27 करोड़ रुपये की कमाई की थी. 2021 में 'स्पाइडर-मैन: नो वे होम' ने 6.56 करोड़ रुपये कमाए थे, जबकि 2018 में 'एवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर' ने 5.02 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की थी.

हालांकि, इन फिल्मों की तुलना करते समय बुकिंग की समय-सीमा (टाइमलाइन) के अंतर को ध्यान में रखना होगा. उन फिल्मों की एडवांस बुकिंग उनकी रिलीज की तारीख के काफी करीब शुरू हुई थी, जबकि 'डूम्सडे' के टिकट एक महीने पहले से ही बिकने लगे हैं. जैसे-जैसे और शो जोड़े जाएंगे, इसके मौजूदा आंकड़ों में और भी बढ़ोतरी हो सकती है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

काजोल गुप्ता जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले साढ़े 3 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, बिहार-झारखंड और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद बीते 2 साल से उन्होंने जी न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया. अभी फिलहाल वह एंटरटेनमेंट बीट पर ही एक्टिव हैं. अपने करियर के दौरान काजोल ने बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर और म्यूजिक इंडस्ट्री की हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू भी किए हैं. जी न्यूज से पहले उन्होंने सुदर्शन चैनल, इनखबर वेबसाइट और फ्रीलांस काम किया है. पिछले साढ़े तीन साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने मास कम्युनिकेशन में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन की है. पत्रकारिता के साथ उन्हें कहानियां लिखने का भी काफी शौक है. आप काजोल के साथ kajol.gupta@India.com पर या एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर कनेक्ट कर सकते है. सीधे ईमेल पर इनसे जुड़ सकते हैं.     
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES