App

मां बनने के बाद कैसे बदल गईं नेहा धूपिया? रोडीज रीबर्थ में बताया किस्सा, जिसे सुनकर फैन्स भी हुए इमोशनल

'रोडीज रीबर्थ' में जज के तौर पर नजर आ रहीं नेहा धूपिया ने मदरहुड और अपने फैसलों को लेकर खुलकर बात की है. उन्होंने बताया कि मां बनने के बाद वह ज्यादा इमोशनल और सख्त दोनों हुई हैं, लेकिन इमोशनल कहानियों में आसानी से नहीं बहतीं.

मां बनने के बाद कैसे बदल गईं नेहा धूपिया? रोडीज रीबर्थ में बताया किस्सा, जिसे सुनकर फैन्स भी हुए इमोशनल
Image Credit: मां बनने के बाद बदली नेहा धूपिया की सोच, रोडीज कंटेस्टेंट्स को लेकर कही बड़ी बात (instagram/nehadhupia)

बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया इन दिनों रियलिटी शो 'रोडीज रीबर्थ' में जज और गैंग लीडर के तौर पर नजर आ रही हैं. शो में उनका बेबाक और दमदार अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आता है. नेहा ने अपनी पर्सनल लाइफ, मदरहुड और शो के कंटेस्टेंट्स को लेकर खुलकर बात की है. उन्होंने साफ कहा कि मां बनने के बाद उनकी सोच में कई बदलाव आए हैं, लेकिन वह किसी भी इमोशनल कहानी को सुनकर आसानी से नहीं पिघलतीं.

न्यूज एजेंसी आईएएनएस ने नेहा धूपिया से सवाल किया कि क्या मां बनने के बाद यंग कंटेस्टेंट्स को देखने का उनका नजरिया बदल गया है, या फिर वह आज भी गैंग लीडर के तौर पर फैसले लेने में हावी रहती हैं. इस पर नेहा ने बिना किसी झिझक के जवाब दिया कि वह आज भी अपने फैसलों में हावी रहती हैं और उनका यही अंदाज बना रहता है. उनके मुताबिक, कई बार लोगों के लिए दुख जरूर होता है, लेकिन हर बार इसकी वजह कोई इमोशनल जुड़ाव नहीं होता.

कहानियां सुनकर नहीं पिघलती हैं नेहा

आईएएनएस की बातचीत में नेहा धूपिया ने आगे कहा कि कुछ कंटेस्टेंट्स का बचपन दूसरों के मुकाबले काफी मुश्किल रहा है, इसलिए उनके लिए मन में एक सॉफ्ट कॉर्नर जरूर आता है. लेकिन इसका यह मतलब बिल्कुल नहीं है कि कोई भी आए, अपनी दुखभरी कहानी सुनाए और वह उसकी बातों में आ जाएं. नेहा के शब्दों में, मां बनने के बाद वह पहले से ज्यादा सख्त भी हुई हैं और ज्यादा इमोशनल भी. उन्होंने माना कि यह दोनों बातें सुनने में भले ही अलग लगें, पर यही उनकी सच्चाई है.

 

 

अकेले लड़ने जैसा है गैंग लीडर का सफर

रोडीज जैसे इंटेंस शो में गैंग लीडर की जिम्मेदारी निभाने को लेकर नेहा धूपिया ने अपना अनुभव भी शेयर किया. उन्होंने बताया कि यह काम किसी अकेली लड़ाई से कम नहीं होता. आईएएनएस के मुताबिक, नेहा का मानना है कि ऐसा हमेशा नहीं होता कि आप हर फैसला पूरी तरह अकेले लें, लेकिन आपको अपने फैसलों पर मजबूती से टिके रहना पड़ता है. आप अपने दोस्तों से बात कर सकते हैं, पर यह जरूरी नहीं कि हर कोई आपकी बात सुने. ऐसे में कई बार लगता है कि या तो अपने फैसले खुद लो या फिर हार मान लो. नेहा ने कहा कि जाहिर है, वह अपने फैसले खुद लेना ही पसंद करती हैं.

 

 

बाहर से सख्त, अंदर से बेहद इमोशनल

अपनी इमेज को लेकर नेहा धूपिया ने एक दिलचस्प बात भी कही. उन्होंने बताया कि लोगों ने उनके बारे में एक खास राय बना रखी है कि वह बहुत सख्त हैं और उनकी पर्सनैलिटी काफी मजबूत है. लेकिन उनका एक ऐसा भी पहलू है, जिसे लोगों ने सही से नहीं देखा. नेहा के अनुसार, वह भले ही बाहर से ऐसा दिखाएं कि उनके सारे फैसले दिमाग से होते हैं, पर असल में ज्यादातर फैसले दिल से लिए जाते हैं. उन्होंने कहा कि वह दिल से बेहद नरम हैं और उनके अंदर एक इमोशनल साइड भी है, जो एकदम सच है. युवाओं के बीच नेहा का यह साफ और सीधा अंदाज काफी चर्चा में बना हुआ है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Alkesh Kushwaha

Alkesh Kushwaha

अल्केश कुशवाहा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 14 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव है. वर्तमान में वे जी न्यूज हिंदी में चीफ सब-एडिटर के रूप में बॉलीवुड-वायरल सेक्शन संभाल रहे हैं. अल्केश की मुख्य विशेषज्ञता बॉलीवुड, एंटरटेनमेंट, वायरल सिनेमा ट्रेंड्स और सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव्स में है. साल 2012 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत करने वाले अल्केश ने दैनिक भास्कर, हिन्दुस्तान टाइम्स, राजस्थान पत्रिका और NDTV जैसे देश के अग्रिम मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. अल्केश ने अपने करियर में अर्जुन रामपाल, ऋचा चड्ढा और राजपाल यादव जैसी कई दिग्गज बॉलीवुड हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यूज किए हैं. फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, सेलिब्रिटी गॉसिप्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स का इन-डेप्थ डेटा एनालिसिस करना उनका मजबूत पक्ष है. वे पाठकों तक बॉलीवुड जगत की हर छोटी-बड़ी खबर सटीक, निष्पक्ष और विश्लेषणात्मक तरीके से पहुंचाते हैं. आप अल्केश कुशवाहा से सीधे alkesh.kushwaha@zeemedia.com पर संपर्क कर सकते हैं.
Read More