)
AIBE 22 Admit Card 2026 OUT (Soon): ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE) 22 का आयोजन 29 नवंबर 2026 को ऑफलाइन मोड में किया जाएगा. इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड 14 नवंबर 2026 को जारी किया जा सकता है. उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल होने के लिए हॉल टिकट साथ ले जाना अनिवार्य होगा. ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वो समय रहते अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें.
AIBE 22 का एडमिट कार्ड जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर डाउनलोड लिंक एक्टिव हो जाएगा. उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से आसानी से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे. आइए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका जानते हैं.
AIBE 22 हॉल टिकट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना उम्मीदवारों को लॉगिन डिटेल्स दर्ज करनी होगी. अपनी रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड को दर्ज करने के बाद तुरंत एआईबीई एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकेंगे. इसे डाउनलोड करना और उसका प्रिंट आउट निकालना बहुत जरूरी है. बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेंगे. परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड काफी जरूरी होता है.