App

JEE Advanced 2027 Date: 23 मई को होगी परीक्षा, IIT दिल्ली ने जारी किया शेड्यूल

JEE Advanced 2027 Date: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), दिल्ली ने IIT प्रवेश परीक्षा की तारीख का ऐलान किया है, जिसके मुताबिक मई 2027 में JEE एडवांस्ड एग्जाम का आयोजन किया जाएगा.

JEE Advanced 2027 Date: 23 मई को होगी परीक्षा, IIT दिल्ली ने जारी किया शेड्यूल

JEE Advanced 2027 Exam Date: देश के प्रतिष्ठित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IITs) में एडमिशन पाने का सपना देखने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. हर साल लाखों छात्र इस परीक्षा में शामिल होने की तैयारी करते हैं. जेईई एडवांस्ड परीक्षा को क्रैक करने के बाद उम्मीदवारों को देश के विभिन्न IITs में इंजीनियरिंग और अन्य अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम में दाखिला मिल पाता है. ऐसे में जेईई एडवांस्ड को लेकर छात्रों के बीच परीक्षा की तारीख और आयोजन करने वाले संस्थान को लेकर उत्सुकता रहती है. 

साल 2027 में आयोजित होने वाली आईआईटी प्रवेश परीक्षा को लेकर IIT दिल्ली ने घोषणा की है. इसके अनुसार 23 मई 2027 को परीक्षा जेईई एडवांस्ड परीक्षा आयोजित की जाएगी. 

JEE Advanced परीक्षा क्या है? 

जेईई की फुल फॉर्म, ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JEE) है. जेईई एडवांस्ड एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है, जिसके जरिए देश के भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों में विभिन्न कोर्स में दाखिला मिल सकता है. इस परीक्षा में सिर्फ वो ही उम्मीदवार शामिल हो सकते हैं, जो निर्धारित शर्तों के अनुसार जेईई मेन परीक्षा में सफल हो सकते हैं. 2027 में जेईई मेन परीक्षा का आयोजन जनवरी और अप्रैल, दो बार किया जाएगा. योग्य उम्मीदवार जेईई एडवांस्ड परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं.

इस परीक्षा में JEE Main के टॉप 2.5 लाख सफल उम्मीदवार ही शामिल हो सकते हैं. हालांकि, कैटेगरी के अनुसार ये संख्या निर्धारित होती है. अधिक अपडेट या अन्य जानकारी के लिए आईआईटी दिल्ली के ऑफिशियल पेज पर जा सकते हैं.

कहां से चेक करें एग्जाम डेट और नोटिफिकेशन?

2027 में JEE Advanced परीक्षा का आयोजन 23 मई को किया जाएगा. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वो किसी भी तरह की पुष्टि के लिए सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट https://jeeadv.ac.in/ पर ही भरोसा करें. 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Simran Singh

Simran Singh

सिमरन सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है. उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई हिमालयन यूनिवर्सिटी से की है. साल 2016 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा. इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक से लेकर डिजिटल मीडिया से जुड़ी रहीं. पिछले 3 साल से News24 में थी और वहां बतौर फीचर लीड कई सेक्शन को संभाला. फिलहाल, Zee News में शिक्षा, रोजगार और करियर सेक्शन संभाल रही हैं.
Read More