)
JEE Main 2027 Registration: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से हर साल दो बार जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JEE Main) का आयोजन किया जाता है. पहला सेशन जनवरी और दूसरा सेशन अप्रैल में आयोजित होता है. उम्मीदवार अपनी सुविधा के अनुसार किसी एक या दोनों सेशन की परीक्षा में शामिल हो सकते हैं. इसके लिए उन्हें एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा.
JEE Main 2027 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. सेशन 1 के लिए इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित समय सीमा के अंदर रेगुलर फीस के साथ आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की अंतिम तारीख 22 नवंबर 2026 तय की गई है. एनटीए ने परीक्षा का आधिकारिक शेड्यूल भी जारी कर दिया है. आइए जेईई मेन सेशन 1 के लिए आवेदन की तारीख, परीक्षा शेड्यूल और जरूरी नियम जानते हैं.
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, जेईई मेन 2027 सेशन 1 की परीक्षा 20, 21, 22, 23, 24 और 28 जनवरी 2027 को आयोजित की जाएगी. परीक्षा निर्धारित शिफ्ट और समय के अनुसार होगी. उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड में दिए गए परीक्षा केंद्र, तारीख और समय की जानकारी ध्यान से जांचने की सलाह दी जाती है.
एनटीए ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर बताया कि 10 नवंबर तक इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा के लिए कुल 6,70,182 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, जिनमें 4,90,008 उम्मीदवारों ने आवेदन फॉर्म और परीक्षा शुल्क का भुगतान कर दिया है.
JEE (Main) 2027 Update! 4,90,008 Aspirants Are Already In. Are You? Over 6.7 lakh forms have already been submitted for JEE (Main) 2027 Session-1. Don't wait until the final days. 3 Simple Steps to Lock Your Spot: Submit your form Pay the required fee Download your confirmation page Last Date to Apply: 22 November 2026 Apply Now: https://t.co/tmqRWzsry6 Do you know a JEE 2027 aspirant who still hasn't registered, tag them in the post! #JEEMain2027 #NTA #JEEAspirants
— National Testing Agency (@NTA_Exams) November 12, 2026
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की आधिकारिक घोषणा के अनुसार, जेईई मेन सेशन 1 के लिए उम्मीदवार नया आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं. ये सुविधा उन अभ्यर्थियों के लिए भी है, जो पहले ही आवेदन नंबर जनरेट कर चुके हैं या परीक्षा शुल्क का भुगतान कर चुके हैं. हालांकि, एनटीए ने स्पष्ट किया है कि केवल उसी आवेदन फॉर्म को अंतिम और मान्य माना जाएगा, जिसके लिए परीक्षा शुल्क का सफलतापूर्वक भुगतान किया गया हो और कन्फर्मेशन पेज जनरेट हो गया हो.
एनटीए के अनुसार, अगर कोई उम्मीदवार नया आवेदन फॉर्म जमा करता है, लेकिन उसका परीक्षा शुल्क जमा नहीं करता है या कन्फर्मेशन पेज जनरेट नहीं होता है, तो उसका पुराना आवेदन ही मान्य रहेगा, बशर्ते पुराने फॉर्म की सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी हो चुकी हों. ध्यान दें कि नया फॉर्म जमा करने पर एक नया आवेदन नंबर जनरेट होगा. ऐसे में उम्मीदवारों को अपनी फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेजों सहित सभी विवरण दोबारा दर्ज करने और अपलोड करने होंगे.