)
NTA Recruitment 2026: देश भर में प्रवेश परीक्षाएं और एडमिशन का आयोजन करने वाली नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने एक बड़ा ऐलान किया है, जिसके तहत कई पदों पर भर्तियां निकाली गई है. अगर आप भी इस एजेंसी के साथ जुड़कर काम करना चाहते हैं तो ये घोषणा आपके काम की साबित हो सकती है. डायरेक्टर और ज्वाइंट डायरेक्टर समेत 13 पदों पर एनटीए की ओर से भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है.
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अनुभवी प्रोफेशनल्स के लिए ये एक सबसे बड़ा मौका हो सकता है. NTA खुद बड़े पदों पर नियुक्तियां करने जा रही है. आइए जानते हैं डायरेक्टर और ज्वाइंट डायरेक्टर जैसे प्रतिष्ठित पदों के लिए कौन और कैसे आवेदन कर सकता है?
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा जारी नोटिफिकेशन और बैनर के अनुसार, इस भर्ती अभियान के तहत कुल 13 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, जिनकी डिटेल्स नीचे दी गई है.
| पद | वैकेंसी |
| डायरेक्टर | 07 |
| ज्वाइंट डायरेक्टर | 03 |
| रिसर्च साइंटिस्ट 'सी' | 01 |
| सीनियर सुपरिटेंडेंट: | 01 |
| डिप्टी डायरेक्टर | 01 |
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के भर्ती अभियान के तहत योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया को अपना सकते हैं. कुल 13 पदों पर निकली भर्तियों के लिए आवेदन की लास्ट डेट 1 दिसंबर 2026 है और शाम 5 बजे तक योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.
The National Testing Agency (NTA) has announced its 2026 recruitment drive. 13 vacancies are available across various roles including Director, Joint Director, and more. Applications close December 1, 2026, at 5:00 PM. Check the details at https://t.co/qjlxb2UR60 and apply now. #NTA #NayaNTA
— National Testing Agency (@NTA_Exams) November 12, 2026