App

Railway Recruitment 2026: भारतीय रेलवे में नौकरी का सुनहरा मौका! 4000+ अप्रेंटिस भर्ती; योग्यता, आवेदन प्रोसेस तक सब कुछ यहां

Railway Apprentice Recruitment 2026: रेलवे में सरकारी नौकरी हासिल करना चाहते हैं या काम सीखने का सोच रहे हैं, तो आपके लिए शानदार मौका है. रेलवे ने 4000+ अप्रेंटिस भर्तियां निकाली है, आइए योग्यता से लेकर सब कुछ जानते हैं.

Railway Recruitment 2026: भारतीय रेलवे में नौकरी का सुनहरा मौका! 4000+ अप्रेंटिस भर्ती; योग्यता, आवेदन प्रोसेस तक सब कुछ यहां

Railway Apprentice Recruitment 2026: क्या आप भी रेलवे में सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, लेकिन अनुभव न होने के कारण या सिर्फ 10वीं तक पढ़े-लिखे होने की वजह से चिंता में हैं कि कैसे, क्या होगा? तो आपके लिए गुड न्यूज है. योग्य उम्मीदवारों को रेलवे की ओर से काम का मौका दिया जा रहा है. नॉर्थन रेलवे, रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC) नई दिल्ली ने अप्रेंटिस भर्ती का ऐलान किया है जिसके लिए आवेदन पत्र 11 नवंबर 2026 से भरे जाएंगे.

रेलवे अप्रेंटिस भर्ती के तहत 4000 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकलेगी. बिना किसी भर्ती परीक्षा के योग्य उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरकर जमा करना होगा. बिना किसी लिखित परीक्षा के सीधे मेरिट लिस्ट के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा.

कहां-कहां निकली भर्ती? 

  • दिल्ली 
  • लखनऊ
  • अंबाला
  • फिरोजपुर
  • मुरादाबाद 
  • जम्मू 

रेलवे अप्रेंटिस भर्ती अभियान के तहत 6 क्लस्टर, वर्कशॉप और यूनिट्स में ट्रेनिंग के लिए आवेदन मंगाए गए हैं. इनमें सबसे ज्यादा 1525 पद लखनऊ और 1312 पद दिल्ली क्लस्टर के लिए हैं. कुल 4651 पदों पर अप्रेंटिस भर्ती के लिए फॉर्म जारी किए गए हैं. इस भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई है. इसके तहत अभ्यर्थी मैकेनिक, इलेक्ट्रीशियन, पेंटर, स्टेनोग्राफर, डेटा एंट्री ऑपरेटर और फिटर जैसे विभिन्न ट्रेड्स में ट्रेनिंग ले सकेंगे.

किन योग्यताओं की मांग? 

किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ मैट्रिकुलेशन (10वीं) परीक्षा (10+2 सिस्टम के तहत) पास होना अनिवार्य है. इसके अलावा अभ्यर्थी जिस ट्रेड के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उसमें संबंधित ट्रेड का ITI सर्टिफिकेट होना आवश्यक है. 

आयु सीमा: 

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष तय की गई है. वहीं, SC/ST वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष और OBC वर्ग के उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट दी जाएगी.

कैसे करें आवेदन?

  1. सबसे पहले RRC नॉर्दन की ऑफिशियल वेबसाइट rrcnr.org पर जाएं,
  2. होमपेज पेज पर नया नोटिफिकेशन शो होगा, जिसमें अप्रेंटिस लिंक शो होगा.
  3. यहां पर 'Act Apprentice Recruitment 2026' का लिंक शो होगा.
  4. उस पर क्लिक करने के बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरा करें.
  5. इसके बाद आवेदन फॉर्म के लिंक पर क्लिक करें.
  6. मांगी जा रही सभी डिटेल्स को दर्ज करें और डॉक्यूमेंट जमा करें.
  7. कैटेगरी के अनुसार आवेदन फीस जमा करें और आखिर में फॉर्म को सबमिट करें.
  8. आवेदन पत्र जमा करने के बाद उसका प्रिंट आउट निकाल लें.
Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Simran Singh

Simran Singh

सिमरन सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है. उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई हिमालयन यूनिवर्सिटी से की है. साल 2016 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा. इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक से लेकर डिजिटल मीडिया से जुड़ी रहीं. पिछले 3 साल से News24 में थी और वहां बतौर फीचर लीड कई सेक्शन को संभाला. फिलहाल, Zee News में शिक्षा, रोजगार और करियर सेक्शन संभाल रही हैं.
Read More