App

बिहार में एक साथ 15 अधिकारी निलंबित, सीएम सम्राट चौधरी ने लिया बड़ा एक्शन

सहयोग कार्यक्रम के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन न करने, लापरवाही बरतने और आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण तरीके से निष्पादन न करने के आरोप में, राज्यस्तरीय सहयोग शिविर के दिन मुख्यमंत्री पदाधिकारियों/कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया.

बिहार में एक साथ 15 अधिकारी निलंबित, सीएम सम्राट चौधरी ने लिया बड़ा एक्शन
Image Credit: सीएम सम्राट चौधरी ने लिया बड़ा एक्शन, 15 अधिकारी निलंबित (File-Photo)

बिहार में कामों के प्रति लापरवाही और उदासीनता बरतने वाले अधिकारियों पर सम्राट सरकार ने एक्शन लेना शुरू कर दिया है. राज्यस्तरीय सहयोग शिविर के दौरान 10 नवंबर मंगलवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आवेदनों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन न करने वाले 15 पदाधिकारियों और कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. साथ ही इन सभी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू करने के भी कड़े निर्देश दिए गए हैं.

निलंबित किए गए पदाधिकारियों/कर्मियों की लिस्ट इस प्रकार है
क्र० सं०जिलापदाधिकारियों/कर्मियों का नाम    पदनामविभाग
1मुंगेरजय प्रकाश      अंचल अधिकारी, हवेली खड़गपुरराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग
2मुंगेरअर्चना कुमारीअंचल अधिकारी, टेटिया बंबरराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग
3भोजपुररवि रंजनप्रखंड विकास पदाधिकारी, आरा सदरग्रामीण विकास विभाग
4कटिहरसंजीव कुमारअंचल अधिकारी, कोढ़ाराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग
5भागलपुरसंतोष कुमार सुमनअंचल अधिकारी, नवगछियाराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग
6अररियापंकज कुमारअंचल अधिकारी, फारबिसगंजराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग
7गयारमेश कुमारअंचल अधिकारी, बोधगयाराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग
8जहानाबादरंजीत कुमार उपाध्यायअंचल अधिकारी, मखदुमपुरराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग
9सुपौलप्रियंका सिंहअंचल अधिकारी, त्रिवेणीगंजराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग
10सुपौल वीणाकार्यपालक पदाधिकारी, निर्मली एवं सिमराहीनगर विकास एवं आवास विभाग
11शेखपुरारोहित कुमार दुबेसहायक अभियंता, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण प्रमंडल, शेखपुरालोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग
12मुजफ्फरपुरभोला नाथकनीय अभियंता, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण प्रमंडल, कुढ़नीलोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग
13

प.

चंपारण

श्याम बाबू रायकनीय अभियंता, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण प्रमंडल, मझौलियालोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग
14सीतामढ़ीपवन कुमारकनीय अभियंता, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण प्रमंडल, सुरसंडलोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग
15गोपालगंजशुभम कुमारराजस्व कर्मचारी (तत्कालीन पदस्थापन अंचल: उचकागांव, गोपालगंज; वर्तमान पदस्थापन अंचल: बाजपट्टी, सीतामढ़ी)राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सभी जिला पदाधिकारियों, सभी विभागीय सचिवों और मुख्यमंत्री सचिवालय के पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे सहयोग पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों के केवल समयबद्ध निष्पादन की ही समीक्षा न करें, बल्कि आवेदनों के गुणवत्तापूर्ण निष्पादन की भी विशेष समीक्षा करें. अगर किसी पदाधिकारी या कर्मी के बारे में यह पाया जाता है कि उन्होंने आवेदकों की समस्याओं का वास्तविक समाधान करने के बजाय टाल-मटोल किया है, तो उनके खिलाफ कठोर अनुशासनिक कार्रवाई की जाए.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shailendra

Shailendra

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More