App

रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, घर बैठे ऑनलाइन होगी कुली की बुकिंग, IRCTC से बुक करें व्हीलचेयर

Railway Online Coolies: अब आपको स्टेशन पर कुली के लिए इधर-उधर भटकना नहीं होगा. आप घर से ही ऑनलाइन ऐप की मदद से कुली और व्हीलचेयर की बुकिंग कर सकेंगे.

रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, घर बैठे ऑनलाइन होगी कुली की बुकिंग, IRCTC से बुक करें व्हीलचेयर
Image Credit: COOLIE

Indian Railway Online Coolies booking: ट्रेन पकड़ने के लिए रेलवे स्टेशन जा रहे हैं. स्टेशन पर पहुंचने के बाद कुली खोजने के झंझट और मोलभाव में समय बर्बाद करने से बचना चाहते हैं, तो आपको रेलवे की इस सुविधा के बारे में जरूर जानना चाहिए.  रेलवे आपको घर बैठे कुली और व्हीलचेयर की ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा देता है.  

घर से ऑनलाइन बुक करें कुली  
अब रेलवे स्टेशन पर आपको कुली और व्हीलचेयर के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा. रेलवे ने ऑनलाइन कुली और व्हीलचेयर बुकिंग की सुविधा शुरू की है. IRCTC की ट्यूरिज्म वेबसाइट पर जाकर आप ऑनलाइन व्हीलचेयर बुक कर सकते हैं.

कैसे ऑनलाइन बुक कर सकते हैं कुली और व्हीलचेयर  

16 नवंबर 2026 से अजमेर मंडल में ऑनलाइन कुली बुकिंग की सुविधा शुरू हो रही है.  आप रेलवे के अधिकृत मोबाइल ऐप से कुली की ऑनलाइन बुकिंग कर सकेंगे. अजमेर मंडल में यह प्रयोग सफल होने पर इसे देश के बाकी बड़े और व्यस्त स्टेशनों पर भी लागू किया जा सकता है.  कुली की बुकिंग आपके PNR नंबर से लिंक रहेगी.  जब आपकी ट्रेन स्टेशन पहुंचने वाली होगी या आप ट्रेन पकड़ने के लिए पहुंचने वाले होंगे, कुली आपके पास खुद पहुंच जाएंगे.  

इसे ट्रायल के तौर पर अजमेर मंडल में शुरू किया जा रहा है, ताकि इस पायलट प्रोजेक्ट में खामियों को दूर किया जा सके. यहां अगर प्रयोग सफल रहा, तो धीरे-धीरे देशभर के स्टेशनों पर लागू किया जाएगा. इस ट्रायल प्रोजेक्ट के सफल होने के बाद आपको कुली के लिए स्टेशनों पर भटकना नहीं पड़ेगा और ना ही रेट्स के लिए मोलभाव करना होगा. सबकुछ पहले तय रहेगा.  


कहां से करें व्हीलचेयर की बुकिंग

  • IRCTC की ट्यूरिज्म वेबसाइट irctctourism.com पर जाकर आप व्हीलचेयर बुक कर सकते हैं.  
  • वेबसाइट पर Service टैब में जाकर E-Wheelchair का विकल्प चुने.  
  • अपना PNR नंबर दर्ज करें.  
  • बोर्डिंग या गंतव्य स्टेशन को सलेक्ट करें  
  • सारी जानकारी सही-सही भरने के बाद Book पर क्लिक करें.  

 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Bavita Jha

Bavita Jha

बवीता झा बिजनेस पत्रकार हैं, उन्हें डिजिटल और टीवी न्यूज़ मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News Hindi (Digital) में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. व्यापार जगत की जटिलताओं और आर्थिक आंकड़ों को आम पाठकों के लिए सरल भाषा में डिकोड करना उनका मजबूत पक्ष है.  • शेयर बाजार • बिजनेस एक्सप्लेनर • पर्सनल फाइनेंस और टैक्सेशन  • कमोडिटी, गोल्ड-सिल्वर ट्रेड• ग्लोबल ट्रेड • जियो इकोनॉमिकस डेवलपमेंट • कारोबार से जुड़ी सरकारी योजना और पॉलिटी • बिजनेस और मार्केट ट्रेंडZee News से पहले बवीता ने नवभारत टाइम्स (NBT) के बिजनेस सेक्शन और Oneindia जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल संस्थानों में इवनिंग शिफ्ट, होम पेज मैनेजमेंट और ट्रेडिंग न्यूज़ की अहम जिम्मेदारियां संभाल चुकी हैं. इसके अलावा महुआ न्यूज़, जनसंदेश और सहारा जैसे टीवी चैनलों में प्रोग्राम प्रोड्यूसर और रनडाउन मैनेजमेंट का उनके पास 4 वर्षों का ठोस अनुभव है.  दिल्ली से पत्रकारिता में स्नातक और गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाली बवीता, खबरों की सत्यता और वित्तीय मामलों की सटीक रिपोर्टिंग को प्राथमिकता देती हैं.  बवीता झा से आप bavita.jha@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स  पर https://x.com/youthreporter2 के जरिए सीधे जुड़ सकते हैं. सोशल मीडिया पर कनेक्ट होने के लिए फेसबुक पेज https://www.facebook.com/bavita.jha , इंस्टाग्राम instagram.com/bavita.jha पर जुड़ सकते हैं. बवीता झा की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं.
Read More