App

'ऑपरेशन ग्रीन स्ट्राइक' के तहत बड़वानी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 58 लाख से अधिक के गांजे के अवैध पौधों के साथ खेत मालिक गिरफ्तार

एमपी ते बड़वानी में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन ग्रीन स्ट्राइक के तहत पुलिस ने गांजे की अवैध खेती पकड़ी है और करीब 6 फीट ऊंचे 627 गांजे के पौधे जब्त किए हैं.

'ऑपरेशन ग्रीन स्ट्राइक' के तहत बड़वानी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 58 लाख से अधिक के गांजे के अवैध पौधों के साथ खेत मालिक गिरफ्तार
Image Credit: पुलिस ने 6 फीट ऊंचे 627 हरे पौधे जब्त किए गए हैं.

मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान 'ऑपरेशन ग्रीन स्ट्राइक' के तहत सेंधवा ग्रामीण पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है. मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने पलासपानी के सूलिया फलिया स्थित जंगल किनारे एक खेत पर दबिश दी, जहां बड़े पैमाने पर गांजे की अवैध खेती की जा रही थी.सेंधवा ग्रामीण थाना प्रभारी ओपी चोंगड ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मौके से खेत मालिक आपसिंह पिता कमरिया डावर को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है.

छापेमारी के दौरान मौके से करीब 6 फीट ऊंचे 627 हरे पौधे जब्त किए गए हैं, जिनका कुल वजन 586 किलोग्राम और अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 58 लाख 60 हजार रुपये आंकी गई है. नशे के कारोबार की कमर तोड़ने के लिए चलाए जा रहे 'ऑपरेशन ग्रीन स्ट्राइक' के तहत पुलिस अब तक पांच अलग-अलग मामलों में कुल 2,593 गांजे के पौधे जब्त कर चुकी है, जिनकी कुल कीमत 1 करोड़ 18 लाख रुपये से अधिक है। पुलिस अधिकारियों ने साफ किया है कि अवैध नशे के सौदागरों के खिलाफ यह अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा.

पुलिस ने जब्त किए गांजे के करीब 627 पौधे

सेंधवा ग्रामीण के थाना प्रभारी ओपी चोंगड ने जानकारी देते हुए बताया कि हमको मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि हमारे थाना क्षेत्र अंतर्गत पलासपानी गांव के सूलिया फला में आप सिंह नाम का एक व्यक्ति अपने खेत में गांजा लगा रखा है. पुलिस ने मुखबिर सूचना पर दबिश कारवाई की. जंगल में नाले किनारे मौजूद खेत में पुलिस ने पहुंचकर घेराबंदी की और देखा कि उसके करीबन आधा बीघा खेत में गांजा लगा था. पुलिस ने दबिश के दौरान कार्रवाई की है. हमने टोटल 586 किलो गांजा जब्त किया है, जिसमें करीबन 627 पौधे हैं. उसकी कीमत करीबन 58.60 लाख रुपये है.

अब इस बात पर फोकस कर रही है पुलिस

उन्होंने आगे बताया कि बाद में हमने तलाश की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. अपराध को लेकर केस दर्ज किया है और आगे की कार्रवाई जारी है. इसमें और लिंक मिलेगी, उस पर भी कार्रवाई जारी रहेगी. कहां से बीज या पौधे लाया था और ये फसल किसको देने वाले हैं. इसके संबंध में हम जानकारी जुटा रहे हैं और इसमें निरंतर कार्रवाई करेंगे. (इनपुट- विरेंद्र वासिंदे)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Sumit Rai

Sumit Rai

न्यूज़ मीडिया में 13 सालों से अधिक के अनुभव के साथ सुमित राय एक डिजिटल पत्रकार हैं. वर्तमान में सुमित राय Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम के लीड की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति, प्रशासनिक फैसलों, क्राइम और हाइपरलोकल मुद्दों के सटीक और गहरे विश्लेषण पर उनकी मजबूत पकड़ है.भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद सुमित ने मीडिया जगत में अपनी पहचान बनाई. अपने करियर के दौरान उन्होंने राजस्थान पत्रिका, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और लोकमत हिंदी जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. ग्राउंड रिपोर्टिंग के साथ-साथ जटिल राजनीतिक और सामाजिक घटनाक्रमों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' और 'ओपिनियन' लिखना उनकी मुख्य पहचान है. वे न्यूज़ डेस्क मैनेजमेंट और क्वालिटी एश्योरेंस के उच्च मानकों को बनाए रखते हैं, ताकि पाठकों तक प्रामाणिक, निष्पक्ष और तथ्य-आधारित खबरें ही पहुंचे.सुमित राय से संपर्क करने के लिए आप उन्हें sumit2.kumar@zeemedia.com पर ईमेल कर सकते हैं. इसके अलावा, आप एक्स (ट्विटर), फेसबुक और लिंक्डइन पर उनके हैंडल @imSumitKRai के जरिए उनसे सीधे जुड़ सकते हैं.
Read More