App

यमुना में कौन फेंक रहा मरी हुई मछलियां? छठ से पहले दिल्ली सरकार ने की FIR की मांग

दिल्ली में छठ पूजा से पहले यमुना नदी को लेकर एक नया मामला सामने आया है. आरोप है कि कुछ अज्ञात लोग जानबूझकर नदी में मरी हुई मछलियां फेंक रहे हैं. इस मामले में दिल्ली सरकार के सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग ने पुलिस से शिकायत की है.

यमुना में कौन फेंक रहा मरी हुई मछलियां? छठ से पहले दिल्ली सरकार ने की FIR की मांग
Image Credit: यमुना नदी में मरी हुई मछलियां फेंके जाने का मामला सामने आया है

दिल्ली में छठ से पहले यमुना नदी में मरी हुई मछलियां फेंके जाने का मामला सामने आया है. दिल्ली सरकार के सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर ने इस मामले में सोनिया विहार थाने के SHO को पत्र लिखकर FIR दर्ज करने की मांग की है. आरोप लगाया गया है कि कुछ अज्ञात लोग जानबूझकर यमुना नदी में मरी हुई मछलियां डाल रहे हैं. साथ ही ये भी आरोप लगाया जा रहा है कि ऐसे सिर्फ दिल्ली सरकार की छवि खराब करने के उद्देश्य से किया जा रहा है.  

पत्र में पुलिस से मामले की जांच कर आरोपियों की पहचान करने और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई है. 15 और 16 नवंबर को यमुना किनारे छठ पूजा का आयोजन होना है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है. ऐसे में विभाग ने मामले में तत्काल पुलिस हस्तक्षेप की मांग की है.

विभाग ने क्या कहा?  

विभाग ने साफ तौर पर कहा है कि इस तरह की गतिविधियों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हो सकती हैं. ऐसी चीजें करके दिल्ली सरकार की भी छवि को खराब किया जा रहा है. शिकायत में पुलिस से इस गतिविधि में शामिल लोगों की पहचान करने और उनके खिलाफ कानून के मुताबिक सख्त कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है. बता दें कि पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है.

Input-Tanya chugh

खबर अपडेट की जा रही है...
 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Akanchha Singh

Akanchha Singh

जी-न्यूज में ट्रेनी सब एडिटर. वर्तमान में दिल्ली-एनसीआर हरियाणा डिजिटल टीम में दिल्ली-एनसीआर-हरियाणा की राजनीति, हाइपर लोकल, क्राइम की खबरों पर नजर. यूटिलीटी की खबरों में दिलचस्पी है. 2023 में संस्थान से जुड़े. माखन लाल चतुर्वेदी भोपाल से पत्रकारिता में डिग्री हासिल की.
Read More