App

स्टारडम से ऊपर इंसानियत! जया बच्चन ने सड़क से उठाई खाली बोतल, फैंस बोले- असली हीरो तो ऐसा ही होता है

जया बच्चन का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वह सड़क पर पड़ी खाली बोतल उठाती नजर आ रही हैं. जानिए उनकी सादगी और वायरल फोन वॉलपेपर के बारे में पूरी बात.

स्टारडम से ऊपर इंसानियत! जया बच्चन ने सड़क से उठाई खाली बोतल, फैंस बोले- असली हीरो तो ऐसा ही होता है
Image Credit: सड़क पर पड़ी प्लास्टिक बोतल को जया बच्चन ने खुद उठाया (Instagram/filmfare)

एक्ट्रेस और राजनेता जया बच्चन साफ-सफाई और स्वच्छता के प्रति काफी जागरूक रहती हैं. एक कार्यक्रम में जाते समय हाल ही में वह सड़क पर पड़ी एक खाली बोतल उठाती नजर आईं. उन्होंने बिना किसी झिझक के झुककर बोतल उठाई और उसे सड़क से हटाकर किनारे रख दिया. आईएएनएस द्वारा कैप्चर किए गए वीडियो में अभिनेत्री जया बच्चन क्रीम कलर के पारंपरिक परिधान में नजर आईं. अभिनेत्री के इस कदम की लोग काफी सराहना कर रहे हैं. कई यूजर्स का कहना है कि एक बड़ी स्टार होने के बावजूद उनका इस तरह सड़क से कचरा उठाना दूसरों के लिए एक अच्छी मिसाल है.

फोन के वॉलपेपर पर किसकी तस्वीर?

वहीं, सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान सिर्फ जया के इस कदम पर ही नहीं, बल्कि वीडियो में दिख रहे उनके फोन पर भी गया. अभिनेत्री के फोन पर उनके नाती-नातिन, नव्या नवेली नंदा और अगस्त्य नंदा की तस्वीर वाला वॉलपेपर नजर आया. जया बच्चन का पैपराजी के साथ रिश्ता काफी पुराना और थोड़ा खट्टा-मीठा रहा है. कई बार उन्हें फोटोग्राफरों का अभिवादन करते हुए देखा गया है, लेकिन कई बार उन्होंने कैमरों द्वारा उनकी निजी जिंदगी में दखल दिए जाने पर नाराजगी भी जताई है.

 

 

पैपराजी संग बातचीत हो जाती है वायरल

पैपराजी के साथ उनकी बातचीत अक्सर वायरल हो जाती है. कई बार उन्हें अपने परिवार के सदस्यों की बिना इजाजत तस्वीरें लेने या वीडियो बनाने पर फोटोग्राफरों से सवाल करते हुए देखा गया है. ऐसी ही एक घटना तब हुई थी, जब जया बच्चन अपनी पोती नव्या नवेली नंदा के साथ कहीं जा रही थीं. तभी एक पैपराजो उनकी तस्वीर लेने की कोशिश में लड़खड़ाकर गिर गया. उसे संभालने की बजाय जया ने कहा, "अच्छा हुआ. मुझे उम्मीद है कि तुम दोबारा गिरो." साथ ही उन्होंने फोटोग्राफरों से यह भी पूछा कि वे किस मीडिया संस्थान से हैं. इसके अगले साल एयरपोर्ट पर भी जया फिर गुस्सा हो गईं, जब उन्होंने एक शख्स को उनका वीडियो बनाते हुए देखा.

उन्होंने उससे कहा, "कृपया मेरी तस्वीर मत लीजिए. आपको अंग्रेजी समझ नहीं आती?" और जब सिक्योरिटी ने बीच-बचाव किया, तो उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को नौकरी से निकाल देना चाहिए.

(इनपुट आईएएनएस से)

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Alkesh Kushwaha

Alkesh Kushwaha

अल्केश कुशवाहा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 14 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव है. वर्तमान में वे जी न्यूज हिंदी में चीफ सब-एडिटर के रूप में बॉलीवुड-वायरल सेक्शन संभाल रहे हैं. अल्केश की मुख्य विशेषज्ञता बॉलीवुड, एंटरटेनमेंट, वायरल सिनेमा ट्रेंड्स और सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव्स में है. साल 2012 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत करने वाले अल्केश ने दैनिक भास्कर, हिन्दुस्तान टाइम्स, राजस्थान पत्रिका और NDTV जैसे देश के अग्रिम मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. अल्केश ने अपने करियर में अर्जुन रामपाल, ऋचा चड्ढा और राजपाल यादव जैसी कई दिग्गज बॉलीवुड हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यूज किए हैं. फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, सेलिब्रिटी गॉसिप्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स का इन-डेप्थ डेटा एनालिसिस करना उनका मजबूत पक्ष है. वे पाठकों तक बॉलीवुड जगत की हर छोटी-बड़ी खबर सटीक, निष्पक्ष और विश्लेषणात्मक तरीके से पहुंचाते हैं. आप अल्केश कुशवाहा से सीधे alkesh.kushwaha@zeemedia.com पर संपर्क कर सकते हैं.
Read More