App

PoK में काल बनी नदी: सड़क से गिरकर पानी में समाई यात्री वैन, एक झटके में उजड़ गए 11 परिवार; बच्चे की भी मौत

PoK में गिलगित-बाल्टिस्तान इलाके में बड़ा सड़क हादसा देखने को मिला है. यहां एक पैसेंजर वैन नदी में गिर गई, जिसके चलते 11 लोगों की मौके पर मौत हो गई. इस हादसे में 1 बच्चे समेत 11 लोगों की मौत हो गई है.

PoK में काल बनी नदी: सड़क से गिरकर पानी में समाई यात्री वैन, एक झटके में उजड़ गए 11 परिवार; बच्चे की भी मौत

PoK Passenger Van Accident: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र में एक पैसेंजर वैन नदी में गिर गई. इस हादसे में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और 2 घायल हुए हैं. पाकिस्तानी मीडिया 'डॉन' की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि यह घटना गुरुवार ( 12 नवंबर 2026) को हुई. वैन गिलगित से घिजर जिले की यासीन घाटी की ओर जा रही थी कि तभी मोर्काह पुल के पास ड्राइवर का गाड़ी से कंट्रोल हट गया. इसके चलते वैन नदी में जा गिरी.

घटना के बाद रेस्क्यू टीम ने 10 यात्रियों के शव निकाले. इनमें 2 महिलाएं भी शामिल थीं. इसके अलावा 3 घायल यात्रियों को भी बचाया गया. घायलों में एक बच्चा भी था. सभी को तुरंत 'गुपिस सिविल हॉस्पिटल' में इलाज के लिए भर्ती किया गया. पुलिस के मुताबिक, अधिक चोट लगने से बच्चे की भी मौत हो गई, जिसके चलते मरने वालों की कुल संख्या 11 पहुंच गई.

PoK में बढ़ती सड़क दुर्घटना 


रिपोर्ट के मुताबिक मृतक और घायल PoK की यासीन घाटी के निवासी थे. वहीं, हादसे को लेकर आगे की जांच की जा रही है. 

pakistan

 'डॉन' की रिपोर्ट के मुताबिक, यह इलाका सड़क दुर्घटनाओं के लिए जाना जाता है. यहां अक्सर ऐसी दुर्घटनाएं देखने को मिलती हैं. पिछले हफ्ते यहां गिलगित से इस्लामाबाद जा रही एक बस भी हजारा मोटरवे पर इंटरचेंज के पास एक डंपर ट्रक से भिड़ गई थी. इस हादसे में 8 लोगों की मौत हुई थी और 30 गंभीर रूप से घायल हुए थे.  

पहले भी हुए दर्दनाक हादसे 


पाकिस्तान के पहाड़ी इलाकों में सड़क दुर्घनाएं बेहद आम हैं, जिसमें अक्सर लोगों की जान जाती रही है. 'जियो न्यूज' की रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2018 में यहां होपर वैली के पास एक पैसेंजर वैन खाई में जा गिरी थी, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई थी. 

pak

मई 2024 में भी रावलपिंडी से गिलगित-बाल्टिस्तान जा रही एक बस भी खाई में गिर गई थी, जिसमें लगभग 20 लोगों की मौत हो गई और 21 घायल हो गए. पुलिस के मुताबिक, यह बस संकरी सड़क से गिर गई थी.

अधिकारियों ने सड़क सुरक्षा के उपाय बढ़ाए


PoK में नेशनल हाईवे और मोटरवे पुलिस ने यात्रियों की सुरक्षा बेहतर बनाने के लिए कई कदम उठाने की घोषणा की है. इनमें पब्लिक ट्रांसपोर्ट्स की लगातार जांच शामिल है, जिसमें ओवरलोडिंग, वैध फिटनेस सर्टिफिकेट, रूट परमिट और ड्राइविंग लाइसेंस की जांच की जाएगी.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shruti Kaul

Shruti Kaul

ज़ी न्यूज में सब एडिटर. वनस्थली विद्यापीठ यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन. ये राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय मुद्दो से जुड़े विषयों पर लिखती हैं. लिखने के अलावा श्रुति को नई जगहों पर घूमना, संगीत सुनना, फिल्में देखना और फूड एक्सप्लोर करने का बेहद शौक है. 
Read More