App

MP में सांची का दूध हुआ महंगा, 4 रुपए प्रति लीटर तक बढ़े दाम, जानें नई कीमतें

एमपी में सांची ने पैक्ड दूध के दाम 4 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से बढ़ा दिए हैं. इसकी नई दरें 14 नवंबर से लागू होंगी.

MP में सांची का दूध हुआ महंगा, 4 रुपए प्रति लीटर तक बढ़े दाम, जानें नई कीमतें
Image Credit: ZEE CREATIVE

मध्य प्रदेश के अंदर सांची के पैक्ड दूध के दामों में बढ़ोतरी हुई है. प्रदेश के उपभोक्ताओं को अब एक लीटर दूध के दामों में 4 रुपए तक का इजाफा किया गया है. यह बढ़ी हुई कीमतें 14 नवबंर से लागू होंगी. मिली जानकारी के मुताबिक, भोपाल के साथ-साथ इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर और बुंदेलखंड दुग्ध संघों ने भी पैक्ड दूध की कीमतों में बढ़ोतरी की है. ऐसे में अब सांची का पैक्ड दूध खरीदने वाले लोगों की जेब पर बोझ बढ़ गया है.

दुग्ध संघों से मिली जानकारी के मुताबिक, दूध की कीमतों में बढ़ोतरी करने के पीछे की वजह पैकिंग मटेरियल और परिवहन में लागत हुई बताई है. इसके अलावा, वित्तीय स्थिति को संतुलित करने के लिए भी पैक्ड दूध के दाम बढ़ाना जरूरी हो गया था. इसी को देखते हुए दुग्ध संघों ने नई दरें लागू करने का फैसला किया है. हालांकि, कीमतों में बढ़ोतरी का असर सिर्फ पैकेट वाले दूध पर पड़ेगा.

सबसे ज्यादा सांची दूध की खपत

एमपी में पैक्ड दूध की बिक्री के मामले में सांची की बड़ी हिस्सेदारी मानी जाती है. खासकर भोपाल में सांची दूध की रोजाना औसतन करीब 3 लाख लीटर तक खपर होती है. वहीं शहर में खुले दूध की खपत लगभग 6 से 8 लाख लीटर रोजाना बताई जाती है. इसके मुकाबले अमूल के पैक्ड दूध की प्रतिदिन खपत करीब 80 हजार लीटर है. ऐसे में सांची के दाम बढ़ने का असर बड़ी संख्या में ग्राहकों पर पड़ सकता है.

अमूल भी बढ़ा चुका है दूध के दाम

ऐसा नहीं है सिर्फ सांची ने पैक्ड दूध के दाम बढ़ाए हैं. इससे पहले अमूल ने भी पैक्ड दूध की कीमतों में इजाफा किया है. इसकी नई दरें 12 नवंबर से लागू हो चुकी है. इसके बाद अमूल गोल्ड के एक लीटर पैकेट की कीमत 70 रुपए से बढ़कर 74 रुपए तक पहुंच गई है. वहीं अमूल फ्रेश का एक लीटर दूध 57 रुपए का पैकेट हो गया है. 

(रिपोर्टः अनिल नागर, भोपाल)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Manish Kushawah

Manish Kushawah

मनीष कुशवाह डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल मीडिया में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति, क्राइम, कृषि व्यवस्था और ग्रामीण (हाइपरलोकल) सरोकारों से जुड़ी खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (NIMC) से पत्रकारिता में डिप्लोमा पूरा करने के बाद मनीष ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले उन्होंने News18 Hindi (Local18), इंडिया न्यूज़ और जनता टीवी जैसे प्रमुख समाचार चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम किया है. इस दौरान उन्होंने न्यूज़ प्लानिंग, कंटेंट आइडिएशन और डेस्क मैनेजमेंट की अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देते हैं, ताकि पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे.मनीष कुशवाह से आप Manish2.Kumar@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और फेसबुक के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More