)
Kartik Purnima 2026 Date and Time: हिंदू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा का विशेष महत्व है. कार्तिक पूर्णिमा पर पवित्र नदी में स्नान करने के साथ ही दान-दक्षिणा देने और सतकर्म करने का नियम है. ऐसी मान्यता है कि इस तिथि पर नदियों और मंदिरों में दीप दान करने से पुण्य फलों की प्राप्ति होती है और जीवन के पाप कटने लगते हैं. आइए जानें इस साल कार्तिक पूर्णिमा कब है और इस दिन पूजा करने से लेकर दीपदान करने का शुभ मुहूर्त क्या है, किस विधि से इस तिथि पर पूजा करें.
कार्तिक पूर्णिमा तिथि 23 नवंबर 2026 को रात के 11:42 बजे से शुरू होकर 24 नवंबर 2026 की रात 08:23 बजे समाप्त हो जाएगी. इस तरह उदया तिथि में इस साल कार्तिक पूर्णिमा 24 नवंबर 2026, मंगलवार को है. स्नान और दान इसी दिन किया जाएगा और शुभ मुहूर्त में शिव जी और भगवान विष्णु की पूजा की जाएगी. शाम को दीपदान भी किया जाएगा. दीपदान के लिए शुभ मुहूर्त शाम 05:08 बजे से शुरू होकर शाम के 07:47 बजे तक होगा. इस दिन चंद्रोदय शाम 05:01 बजे होगा. इस बार कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान-दान के लिए सुबह 05:03 बजे से लेकर सुबह 05:57 बजे का समय शुभ होगा क्योंकि यह ब्रह्म मुहूर्त होगा. सुबह 07:47 बजे तक पूजा की जा सकेगी.
इस दिन गंगा नदी में या पास के ही किसी पवित्र नदी में स्नान करें.
घर में भी स्नान कर सकते हैं इसके लिए नहाने के पानी में गंगाजल मिला लें.
स्नान के बाद पूजा का संकल्प लें और मंदिर की साफ-सफाई कर लें.
एक चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर उस पर शिव जी और विष्णु जी की प्रतिमा स्थापित करें.
पूजा के समय भगवान विष्णु को तुलसी के पत्ते अर्पित करें.
धूप, दीप, चंदन, रोली, अक्षत, फूल चढ़ाएं.
पंचामृत, फल और नैवेद्य का भोग चढ़ाएं.
वहीं भगवान शिव को सबसे पहले जल, दूध चढ़ाएं.
इसके बाद बेलपत्र और धतूरा अर्पित करें.
अंत में भगवान की आरती कर पूजा को संपन्न करें.
जरूरतमंदों को भोजन कराएं, वस्त्र और धन का दान दें.
शाम को शुभ मुहूर्त में दीपदान करें और घर के अलग-अलग जगहों पर दीपक जलाएं.
कार्तिक पूर्णिमा को देव दिवाली पर्व के रूप में भी मनाया जाता है. इस दिन शाम को विशेष रूप से वाराणसी समेत देश के अनेक हिस्सों में पवित्र नदियों के घाटों पर दीया जलाकर देव दिवाली मनाने का विधान है. इस तरह देवताओं के नाम लाखों दीप जलाए जाते हैं. धार्मिक मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा तिथि पर देवी-देवता धरती पर उतरते हैं और धूमधाम से दिवाली पर्व मनाते हैं.
(Disclaimer- यह लेख सामान्य धार्मिक जानकारी के लिए है कृपया पूजा से पहले अपने पुरोहित या पंचांग से मुहूर्त की पुष्टि अवश्य करें हम किसी दावे की गारंटी नहीं देते हैं.)