SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

रिजर्व बैंक ने ठुकराई लोन देने वाली कंपनियों की सबसे बड़ी डिमांड, कस्टमर्स की बल्ले-बल्ले!

आपकी इनकम और उसकी ईएमआई के बीच क्या रेश्यो होना चाहिए? इसको लेकर आरबीआई की तरफ से फिर साफ किया गया कि मंथली ईएमआई फैमिली की कुल इनकम की 50% से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. इस नियम पर रिजर्व बैंक की सख्ती के बाद आम आदमी कर्ज के बोझ से बच सकेगा.

Written By Kriyanshu Saraswat
Published: Nov 16, 2026, 13:17 IST | Updated: Nov 16, 2026, 13:21 IST
Image Credit: (AI) आरबीआई के नियमानुसार आप अपनी इनकम का अधिकतम 50 फीसदी EMI दे सकते हैं.
Join

बदलती लाइफस्टाइल और बढ़ते खर्चों के बीच कई बार आपको लोन लेने की जरूरत पड़ जाती है. बिजनेस शुरू करना हो, बच्चों की पढ़ाई का खर्च हो या अचानक आई मेडिकल इमरजेंसी पर लोन लेना पड़ता है. इस समय छोटे लोन यानी माइक्रोफाइनेंस ही आम आदमी के लिए सबसे बड़ा सहारा होते हैं. लेकिन कई बार यही लोन आपके गले का फंदा बन हाते हैं. जब लोग एक के बाद एक कई लोन ले लेते हैं तो उनकी पूरी कमाई केवल किस्त देने में ही निकल जाती है. इस तरह की समस्या पर लगाम लगाने के लिए रिजर्व बैंक ने सख्त और राहत देने वाला कदम उठाया है.

माइक्रोफाइनेंस सेक्टर की कंपनियों की तरफ से पिछले दिनों आबीआई की तरफ से मांग की गई थी कि लोन की मंथली EMI का हिसाब लगाते समय मूलधन को छोड़ दिया जाए और केवल ब्याज को ही गिना जाए. इससे कस्टर के लोन का बोझ कम दिखेगा और कंपनियां उन्हें ज्यादा लोन बांट पाएंगी. लेकिन रिजर्व बैंक की तरफ से इस प्रपोजल को सिरे से खारिज कर दिया गया. आरबीआई के डिप्टी गवर्नर शिरीष चंद्र मुर्मू ने कहा है कि किसी भी हाल में कस्टमर के मंथली लोन की ईएमआई उसकी हर महीने की कमाई के 50 प्रतिशत से ज्यादा नहीं हो सकती.

महंगाई बढ़ने पर रेपो रेट क्यों बढ़ाता है RBI? ब्याज दर बढ़ाकर इन्फ्लेशन पर कैसे लगती है लगाम

2022 में तैयार किया था नया फ्रेमवर्क

उन्होंने यह भी समझाया यदि कैलकुलेशन से लोन या मूलधन को बाहर रखा गया तो इस नियम का असली मकसद खत्म हो जाएगा. इससे किसी परिवार पर कितना कर्ज है इसका सही अंदाजा नहीं लग पाएगा. इससे परिवार धीरे-धीरे कर्ज के जाल में फंसता चला जाएगा. बैंकिंग में इस नियम को फिक्स्ड ऑब्लिगेशन टू इनकम रेशियो (FOIR) कहा जाता है. इसके तहत आपकी इनकम के हिसाब से ही आपको लोन दिया जाता है और आपकी ईएमआई तय की जाती है. साल 2022 में आरबीआई (RBI) ने माइक्रोफाइनेंस के लिए नया फ्रेमवर्क तैयार किया था. इसके अनुसार ऐसे परिवार जिनकी एनुअल इनकम 3 लाख रुपये है, वे माइक्रोफाइनेंस लोन के पात्र हैं.

20,000 की इनकम पर 10,000 की किश्त

उदाहरण के तौर पर बात करें तो यदि आपकी हर महीने की कमाई 20,000 रुपये है तो RBI के नियम के अनुसार वह परिवार बैंकों या लोन ऐप्स को मिलाकर 10,000 रुपये तक की ईएमआई अदा कर सकता है. 10,000 रुपये की लिमिट में लोन का प्रिंसिपल और ब्याज दोनों होते हैं. यदि उस फैमिली की पहले से 8000 रुपये की किस्त चल रही है तो कोई भी बैंक या कंपनी उस परिवार को ऐसा लोन दे सकती है जिसकी किश्त 2,000 रुपये से ज्यादा न हो.

बढ़ती महंगाई का दिखेगा असर, RBI अगले महीने बढ़ा सकता है रेपो रेट; कितना होगा इजाफा?

क्यों जरूरी है सख्ती?

काफी लोगों को यह लग सकता है कि ज्यादा लोन मिलने से फायदा होता है फिर आरबीआई रोक क्यों लगा रहा है. इस पर आरबीआई के डिप्टी गवर्नर मुर्मू ने बताया कि कम आमदनी वाले परिवारों की बचत बहुत कम होती है. यदि उनके घर में कोई बीमार पड़ जाए या नौकरी छूट जाए तो ऐसे लोगों के पास कोई बैकअप नहीं होता. ऐसे में कुल इनकम का 50 प्रतिशत हिस्सा लोन में जाने देना काफी बड़ी छूट है. यदि इससे ज्यादा पैसा किश्त में जाएगा तो परिवार के पास रोजमर्रा की जरूरत, बच्चों की स्कूल फीस आदि के पैस ही नहीं बचेगा. नाबार्ड (NABARD) के सर्वे के अनुसार एक औसत माइक्रोफाइनेंस कस्टमर हर महीने की कमाई का 18.7 प्रतिशत हिस्सा लोन की किश्त अदा करने में खर्च करता है. उसकी कमाई का दो-तिहाई से तीन-चौथाई हिस्सा राशन, बिजली-पानी और बाकी के जरूरी खर्च में चला जाता है.

3 लाख की लिमिट पर मिल सकती है राहत

आरबीआई ने 50 फीसदी वाली शर्त पर किसी तरह का समझौता करने से मना कर दिया है. लेकिन एक बड़ी राहत का इशारा किया है. आरबीआई की तरफ से कहा गया कि वह माइक्रोफाइनेंस लोन की लिमिट 3 लाख रुपये की एनुअल इनकम पर दोबारा विचार करने के लिए तैयार है. महंगाई बढ़ने के साथ लोगों की आमदनी और खर्च दोनों बढ़े हैं. ऐसे में कुछ परिवारों की सालाना कमाई 3 लाख रुपये से ज्यादा है, लेकिन उन्हें भी छोटे लोन की जरूरत पड़ती है. RBI का कहना है कि इंडस्ट्री ग्रोथ और जरूरत को देखते हुए इस लिमिट को बढ़ाने पर फैसला लिया जा सकता है. अगर यह लिमिट बढ़ती है तो देश के लाखों परिवारों को सस्ते और सुरक्षित माइक्रोफाइनेंस लोन का फायदा मिल सकेगा.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

क्रियांशु सारस्वत वरिष्ठ बिजनेस जर्नलिस्ट (Business Journalist) हैं, उन्हें डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 साल का अनुभव है. मौजूदा समय में वह Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में बतौर 'असिस्टेंट न्यूज एडिटर' कार्यरत हैं. क्रियांशु को बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, टैक्सेशन, कमोडिटी और सरकारी योजनाओं आदि से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में महारथ हासिल है. Zee News से पहले क्रियांशु ने टाइम्स इंटरनेट, हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण और अमर उजाला की वेबसाइट में अहम संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं. इस दौरान क्रियांशु ने ऑटो, टेक्नोलॉजी और लाइफस्‍टाइल लीड की जिम्मेदारी संभाली है. अभी क्रियांशु बिजनेस लीड हैं. यूपी से ताल्‍लुक रखने वाले क्र‍ियांशु पत्रकार‍िता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES