App

छठ घाट गया था पूरा परिवार, घर में अकेले थे पति-पत्नी, दोनों में हुआ विवाद और हो गया मर्डर, आरोपी गिरफ्तार

नालंदा में एक तरफ पूरा परिवार छठ घाट पर पूजा करने गया था. इधर घर पर पति-पत्नी अकेले थे. दोनों के बीच गोतिया से जमीन बंटवारे को लेकर विवाद हो गया. इसी गुस्से में पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी.

छठ घाट गया था पूरा परिवार, घर में अकेले थे पति-पत्नी, दोनों में हुआ विवाद और हो गया मर्डर, आरोपी गिरफ्तार
Image Credit: नालंदा के हरनौत में पति ने कर दी पत्नी की गला दबाकर हत्या (Photo- वीडियो ग्रैब)

नालंदा जिला के हरनौत थाना क्षेत्र के पोरई गांव में पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद पत्नी की गला दबाकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है. मृतका की पहचान 45 वर्षीय निर्मला देवी के रूप में हुई है. घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पति डिकेश यादव को हिरासत में ले लिया है.

पिता ने गुस्से में आकर मां की गला दबाकर हत्या कर दी, बेटे का आरोप

बताया जा रहा है कि छठ पूजा के कारण परिवार के अन्य सदस्य घाट पर गए हुए थे और घर में पति-पत्नी अकेले थे. इसी दौरान जमीन बंटवारे को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ. मृतका के पुत्र अंकित कुमार का आरोप है कि उसके पिता ने गुस्से में आकर मां की गला दबाकर हत्या कर दी.

गोतिया के बीच जमीन बंटवारे को लेकर पति-पत्नी में हुआ था विवाद

मृतक महिला के बेटे अंकित कुमार ने बताया कि पहले से ही गोतिया के बीच जमीन बंटवारे को लेकर पति-पत्नी में अक्सर कहासुनी हुआ करती थी. इसी विवाद को लेकर पति द्वारा पत्नी की हत्या की गई है. छठ घाट से घर लौटने पर कमरे में मां का शव पड़ा मिला.

पुलिस ने पत्नी की हत्या करने आरोपी पति को गिरफ्तार किया

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी. थानाध्यक्ष मुकेश कुमार वर्मा ने बताया कि पति द्वारा ही पत्नी की गला दबाकर हत्या की गई है. फिलहाल, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बिहारशरीफ मॉडल अस्पताल भेजा गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

कटिहार में छठ घाट से लौटते ही युवक को मारी गोली, एक गिरफ्तार

दूसरी तरफ कटिहार जिले के कुरसेला प्रखंड अंतर्गत चाय टोला में रविवार देर शाम छठ घाट से लौट रहे एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया गया. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, जिसपर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मोर्चा संभाल लिया है. घायल युवक को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कुरसेला ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए उसे पूर्णिया हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. फिलहाल, घायल की स्थिति स्थिर बताई जा रही है.

इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बंटी कुमार पिता-अरविन्द मंडल नामक एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि कुल 11 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. कटिहार-2 के एसडीपीओ सुनील कुमार शर्मा ने घटना के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका जताई है.

नालंदा से ऋषिकेश कुमार और कटिहार से रंजन कुमार की रिपोर्ट

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shailendra

Shailendra

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More