)
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने एटीएम (ATM) और प्वाइंट ऑफ सेल (PoS) मशीन के जरिये होने वाले कैश ट्रांजेक्शन को लेकर नई गाइडलाइन जारी की है. नए निर्देश के तहत साल 2008 से 2022 के बीच जारी किये गए 17 पुराने सर्कुलर को मिलाकर एक नियम बना दिया गया है. इन नियम को आरबीआई की तरफ से तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया गया है. इसका मकसद बैंक कस्टमर्स को ट्रांजेक्शन चार्ज, फ्री लिमिट और तकनीकी खराबी से जुड़े नियमों के बारे में पूरी जानकारी देना है. इसके अलावा एटीएम ट्रांजेक्शन की फ्री लिमिट को लेकर भी अब आपको बैंक की तरफ से अलर्ट मिलेगा.
नए नियम के तहत आरबीआई ने सेविंग बैंक अकाउंट्स के लिए पहले से चली आ रही फ्री एटीएम (ATM) ट्रांजेक्शन लिमिट को बरकरार रखा है. जी हां, आप अपने बैंक के एटीएम से पहले की तरह हर महीने 5 फ्री ट्रांजेक्शन कर सकते हैं. इसमें पैसा निकालने के साथ बैलेंस चेक करने जैसे नॉन-फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन भी शामिल हैं. लेकिन यदि आप दूसरे बैंक का एटीएम यूज करते हैं तो ये नियम शहर के हिसाब से बदल जाते हैं. आइए जानते हैं फिर क्या हैं ये नियम?
कोई भी खाताधारक जब अपनी महीने की तय फ्री लिमिट को यूज कर लेगा तो उसके बाद हर ट्रांजेक्शन पर बैंक चार्ज वसूल किया जा सकेगा. नए निर्देश के अनुसार बैंक प्रति ट्रांजेक्शन अधिकतम 23 रुपये और टैक्स ले सकता है. इसके लिए बैंकों को अपने बोर्ड से मंजूर एक पॉलिसी बनानी होगी. इसके अलावा आरबीआई ने बैंकों को खास सिस्टम बनाने के लिए कहा है. इसके तहत बैंकों को कस्टमर्स को यह जानकारी देनी होगी कि उन्होंने महीने में कितने फ्री ट्रांजेक्शन यूज कर लिये हैं और आगे पैसे निकालने पर कितना चार्ज लग सकता है. इससे कोई भी ग्राहक समय रहते सतर्क रहेगा और गैर जरूरी चार्ज से बच जाएगा.
आरबीआई (RBI) ने दूसरे बैंक के एटीएम से पैसा निकालने की एक बार की लिमिट को भी तय किया है. यह पहले जितनी ही रखी गई है, यानी आप दूसरे बैंक के ATM से एक ट्रांजेक्शन के दौरान अधिकतम 10,000 रुपये कैश निकाल सकेंगे. इसके साथ ही बैंकों को हर ATM के बाहर या स्क्रीन पर यह साफ लिखना होगा कि वह ATM मेट्रो सिटी में आता है या नॉन-मेट्रो कैटेगरी में. इसके लिए बैंकों की तरफ से स्क्रीन मैसेज, स्टिकर या पोस्टर का यूज किया जा सकता है.
कई बार यह देखा जाता है कि ATM से टेक्निकल इश्यू के कारण पैसे नहीं निकल पाते, इससे ग्राहक परेशान हो जाते हैं. RBI की तरफ से साफ किया गया कि कुछ खास स्थिति में फेल्ड ट्रांजेक्शन को माना नहीं जाएगा. इस तरह के ट्रांजेक्शन पर न तो किसी तरह का चार्ज लगेगा और न ही इन्हें फ्री ट्रांजेक्शन की गिनती में जोड़ा जाएगा. इन स्थितियों में शामिल हैं-
RBI के इन नियमों के तहत दुकानों पर लगी PoS मशीन से कैश निकालने की सुविधा भी शामिल की गई है. ग्राहक चुनिंदा दुकान या मर्चेंट आउटलेट्स पर अपने डेबिट कार्ड, फुल-KYC प्रीपेड वॉलेट या UPI के जरिये नकद पैसा निकाल सकते हैं. इसके लिए किसी तरह का सामान खरीदना जरूरी नहीं है. इस सुविधा के लिए RBI ने कुछ लिमिट तय की हैं-