)
RBI Repo Rate: चार साल बाद पिछले महीने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने रेपो रेट में बढ़ोतरी की. ब्याज दर को 5.50 फीसदी पर पहुंचा दिया. बैंक से होम लोन, कार लोन लेने वालों वालों को बड़ा झटका लगा, लेकिन देश में बढ़ती महंगाई ने RBI को ब्याज दर में बढ़ोतरी करने पर मजबूर कर दिया. अब एक बार फिर से वहीं खतरा फिर से मंडराने लगा है. दिसंबर में फिर से रेपो रेट में 50 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की आशंका है.
दिसंबर में फिर बढ़ेंगे इंटरेस्ट रेट
नोमुरा ने अपनी रिपोर्ट में ये बात कही है कि दिसंबर में होने वाली एमपीसी की मीटिंग में एक बार फिर से ब्याज दर में बढ़ोतरी की जा सकती है. दिसंबर में फिर 50 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी हो सकती है और रेपो रेट बढ़कर 6 फीसदी पर पहुंच सकता है. बता दें कि इससे पहले नोमुरा ने रेपो रेट में 0.25 फीसदी ब्याज दरें बढ़ने का अनुमान लगाया था, लेकिन अब उसे बढ़ाकर उसने 0.50 फीसदी कर दिया है.
दरअसल नोमुरा की दलील है कि नवंबर में खाने-पीने की चीजों के दाम पहले से भी तेज रफ्तार से बढ़े हैं.आने वाले महीनों में महंगाई का ग्राफ ऊपर रह सकता है. रिटेल महंगाई दर, होलसेल महंगाई दर के आंकड़े चढ़ सकते हैं. अनुमान है कि रिटेल महंगाई कम से कम दो तिमाहियों तक 6 फीसदी से ज्यादा रह सकती है. अगर ऐसा रहा, तो रिजर्व बैंक को महंगाई पर काबू पाने के लिए रेपो रेट बढ़ाना होगा.
होम लोन की EMI पर असर
4 दिसंबर को एक बार फिर से रिजर्व बैंक ब्याज दरों का ऐलान करेगा. इस बार रेपो रेट 5.5 फीसदी से बढ़कर 6 फीसदी किए जाने की आशंका जताई जा रही है. रेपो रेट बढ़ने पर आपके लिए कर्ज महंगा हो सकता है. दरअसल रेपो रेट वो होता है, जिस दर पर रिजर्व बैंक बैंकों को कर्ज देती है. अगर बैंकों को मिलने वाला कर्ज महंगा होगा, तो बैंक अपने ग्राहकों को भी महंगा कर्ज बांटेंगे. यानी आपके होम लोन, कार लोन, पर्सनल लोन की ब्याज दर बढ़ सकती है. कर्ज महंगा होने पर EMI बढ़ जाएगी. कुल मिलाकर आपके लिए महंगाई बढ़ने की एक और तैयारी हो रही है. खतरा नहीं नहीं टला है. दिसंबर के बाद साल 2027 के भी महंगाई का हंटर चल सकता है. फरवरी या अप्रैल में ब्याज दर 0.25 फीसदी और बढ़ाई जा सकती है.