SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

हाइवे के पास रहने वालों के लिए सरकार का बड़ा ऐलान, ₹1500 के एनुअल पास से धड़ल्ले से पार करो टोल

किसी भी नेशनल हाइवे के 20 किमी के दायरे में रहने वाले लोकल लोगों के लिए सरकार ने नए एनुअल टोल पास का ऐलान किया है. अब ग्रामीण क्षेत्रों में 1500 रुपये और शहरी एरिया में 3000 रुपये में सालाना पास मिलेगा.

Written By Kriyanshu Saraswat
Published: Oct 27, 2026, 08:20 AM IST | Updated: Oct 27, 2026, 08:25 AM IST
Image Credit: (File Pic) टोल प्लाजा के 20 किमी के दायरे में रहने वाले अब सालाना एनुअलग पास बनवा सकते हैं.
Join

अगर आप किसी नेशनल हाइवे के नजदीक रहते हैं और आपको टोल क्रॉस करके रोजाना सफर करना होता है तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. इस तरह के लोगों की अक्सर शिकायत टोल प्लाजा पर टोल को लेकर रहती थी. लेकिन अब नेशनल हाइवे से रोजाना सफर करने वाले लोकल लोगों के लिए सरकार ने बड़ा ऐलान किया है. सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MORTH) ने नेशनल हाइवे से जुड़े नियमों में बदलाव करते हुए आसपास रहने वाले लोगों के लिए नया एनुअल पास सिस्टम जारी किया है. जी हां, टोल प्लाजा के 20 किमी के दायरे में रहने वाले अब सालाना एनुअलग पास बनवा सकते हैं. इस पास के जरिये आप बिना चार्ज दिये टोल क्रॉस कर सकते हैं.

गांवों में बने टोल प्लाजा के लिए इस एनुअल पास की कीमत 1500 रुपये होगी, जबकि शहरी बॉर्डर के अंदर मौजूद प्लाजा के लिए आपको 3000 रुपये चुकाने होंगे. मौजूदा समय में लोकल वाले लोगों को हर महीने 360 रुपये का मंथली पास लेना पड़ता है. इस हिसाब से सालभर का खर्च (360*12=4,320 रुपये) होता है. नए एनुअल पास के जरिये रोजाना आने-जाने वालों को करीब 3000 रुपये की बचत होगी. वैलिड फास्टैग के जरिये प्राइवेट व्हीकल मालिक अपनी सुविधा के अनुसार मंथली या एनुअल पास का ऑप्शन सिलेक्ट कर सकते हैं.

DNA: त्योहारों में ट्रेन और फ्लाइट छोड़ सड़क का रुख क्यों कर रहे लोग? कैसे हाईवे बन गए नई लाइफलाइन

क्या है एनुअल पास से जुड़ी शर्त?

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MORTH) की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार इस एनुअल पास को जिस खास टोल प्लाजा के लिए इश्यू किया जाएगा, यह केवल उसी पर मान्य होगा. इसे पास को आप किसी दूसरे टोल प्लाजा पर यूज नहीं कर सकेंगे. एनुअल पास के दाम को हर साल 1 अप्रैल को रिवाइज भी किया जाएगा. इसके अलावा क्लोज्ड यूजर फीस कलेक्शन सिस्टम वाले एक्सप्रेसवे पर पास के जरिये यह सुविधा नहीं मिलेगी.

सर्विस रोड न होने पर ही मिलेगा फायदा

योजना का मकसद लोकल यात्रियों को राहत देना है. लेकिन इसकी शर्त यह भी है कि वाहन मालिक को यह छूट तब ही मिलेगी, जब उनके पास सफर के लिए कोई सर्विस रोड या ऑप्शनल रास्ता मौजूद नहीं हो. यदि ऑप्शन के तौर पर सर्विस रोड उपलब्ध है तो व्हीकल का एनुअल पास मान्य नहीं होगा.

दिवाली-छठ पर रेलवे का बड़ा तोहफा, 6200 से ज्यादा फेरे लगाएंगी स्पेशल ट्रेनें, जानें किन रूटों पर मिलेगी राहत?

3075 रुपये वाला टोल पास

इसके अलावा नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) का फास्टैग एनुअल पास भी बहुत काम का है. इसमें आप एक बार में 3075 रुपये का पेमेंट करके सालभर में 200 बार तक टोल पार कर सकते हैं. यह एनुअल पास देशभर के नेशनल हाइवे (NH) और नेशनल एक्सप्रेसवे पर बने 1150 से ज्यादा टोल पर काम करता है. स्टेट हाईवे के टोल प्लाजा पर यह पास काम नहीं करता.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

क्रियांशु सारस्वत वरिष्ठ बिजनेस जर्नलिस्ट (Business Journalist) हैं, उन्हें डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 साल का अनुभव है. मौजूदा समय में वह Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में बतौर 'असिस्टेंट न्यूज एडिटर' कार्यरत हैं. क्रियांशु को बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, टैक्सेशन, कमोडिटी और सरकारी योजनाओं आदि से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में महारथ हासिल है. Zee News से पहले क्रियांशु ने टाइम्स इंटरनेट, हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण और अमर उजाला की वेबसाइट में अहम संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं. इस दौरान क्रियांशु ने ऑटो, टेक्नोलॉजी और लाइफस्‍टाइल लीड की जिम्मेदारी संभाली है. अभी क्रियांशु बिजनेस लीड हैं. यूपी से ताल्‍लुक रखने वाले क्र‍ियांशु पत्रकार‍िता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES