भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /बिज़नेस
  • /दिवाली-छठ पर रेलवे का बड़ा तोहफा, 6200 से ज्यादा फेरे लगाएंगी स्पेशल ट्रेनें, जानें किन रूटों पर मिलेगी राहत?

दिवाली-छठ पर रेलवे का बड़ा तोहफा, 6200 से ज्यादा फेरे लगाएंगी स्पेशल ट्रेनें, जानें किन रूटों पर मिलेगी राहत?

इस वर्ष त्यौहारी सीजन के दौरान उत्तर रेलवे ने फेरों की संख्या में पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 30 फीसदी की बढ़ोत्तरी करते हुए 6,200 से अधिक फेरे संचालित करने की योजना बनाई है.

Written ByGaurav Singh
Published: Oct 22, 2026, 07:38 PM IST|Updated: Oct 22, 2026, 08:25 PM IST
joinshare
दिवाली-छठ पर रेलवे का बड़ा तोहफा, 6200 से ज्यादा फेरे लगाएंगी स्पेशल ट्रेनें, जानें किन रूटों पर मिलेगी राहत?
Image Credit: दिवाली और छठ के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को संभालने के लिए रेलवे ने 6,200 अतिरिक्त ट्रेन ट्रिप्स की व्यवस्था की है। X/सोशल मीडिया

About the Author

    Gaurav Singh

    Gaurav Singh

    जी न्यूज में सीनियर सब-एडिटर हैं और वर्तमान में बिजनेस व फाइनेंशियल न्यूज कवर करते हैं.  देश की राजनीति से लेकर दुनिया के बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों और घटनाओं को कवर कर चुके हैं  पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो UPTU से इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया है. उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले गौरव ने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की और पिछले 6 वर्षों से लगातार इस क्षेत्र में सक्रिय हैं. आप गौरव सिंह से Gaurav.Singh@India.Com पर ईमेल के जरिए सीधे जुड़ सकते हैं. 
    Read More

    ट्रेंडिंग

    • न्यूज़
    • फोटो
    • वीडियो
    'ब्लैक डे' से 'जश्न के उत्सव' तक... BJP ने कैसे विलय की वर्षगांठ को 'नए कश्मीर' के जश्न में बदला?

    'ब्लैक डे' से 'जश्न के उत्सव' तक... BJP ने कैसे विलय की वर्षगांठ को 'नए कश्मीर' के जश्न में बदला?

    2

    कल से बदल जाएगा रेलवे का नियम, लाइन में लगकर ट्रेप टिकट लेने वालों को मिलेगी यह खुशखबरी

    3

    कोटा में 16 साल के JEE स्टूडेंट ने किया सुसाइड, 6 महीने पहले करने आया था तैयारी

    4

    अनंत सिंह की भविष्यवाणी पर JDU का करारा पलटवार, श्याम रजक बोले, पहले अपना भविष्य तो देख लेते

    5

    राजस्थान मौसम अपडेट: फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 29-30 अक्टूबर को बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

    logo
    • contact us
    • privacy policy
    • legal
    • investor info
    • advertise with us
    © 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

    Diwali-Chhath Special Trains : इस साल दीपावली और छठ जैसे बड़े त्योहारों पर घर जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने विशेष इंतजाम किए हैं. त्योहारों के दौरान रेलवे स्टेशनों पर भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए 'फेशियल रिकग्निशन सिस्टम' (FRS) लगाया जाएगा. 

    इसके अलावा, स्टेशनों पर अतिरिक्त जगह बनाई जा रही है, सुरक्षा कर्मियों की तैनाती बढ़ाई गई है और ट्रेनों के संचालन पर लगातार नजर रखी जा रही है. इसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि स्टेशनों पर अत्यधिक भीड़ के कारण यात्रियों को कोई परेशानी न हो और वे सुरक्षित अपनी ट्रेनों तक पहुंच सकें. उत्तर रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि त्योहारों के मौसम में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए उत्तर रेलवे ने व्यापक प्रबंध किए हैं, ताकि सभी यात्रियों को सुगम, आरामदायक और सुरक्षित यात्रा सुविधा मिल सके.

    विशेष ट्रेने इस वर्ष 6200 से अधिक फेरे लगाएंगी

    त्योहारों के मौसम में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए उत्तर रेलवे ने व्यापक प्रबंध किए हैं, ताकि सभी यात्रियों को सुगम, आरामदायक और सुरक्षित यात्रा सुविधा मिल सके.

    पिछले वर्ष त्योहारी सीजन के दौरान उत्तर रेलवे द्वारा विशेष ट्रेनों के कुल 4,666 फेरे संचालित किए गए थे. इस वर्ष 42 नई ट्रेनों को नियमित किया गया है, जो इस दौरान 2,600 फेरे लगाएंगी. अभी 3,600 फेरों की घोषणा पहले ही की जा चुकी है.

    ये ट्रेने दिल्ली पटना वंदे भारत, शकूरबस्ती – दरभंगा, माता वैष्णो देवी – वाराणसी, चंडीगढ़- पटना, आनंद विहार – पाटलीपुत्र, नई दिल्ली – हावड़ा , कोलकतता – योग नगरी ऋषिकेश, अमृतसर – बरोनी, नई दिल्ली दानापुर, दिल्ली – कामाख्या, दिल्ली –गया , अमृतसर – जयनगर,  जैसे रूट्स पर चलेंगी.

    कैसे त्यौहारों के दौरान भीड़ पर रखी जाएगी नजर?

    दिवाली और छठ के दौरान नई दिल्ली, आनंद विहार और दूसरे बड़े रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की संख्या में तेजी से इजाफा होता है. ऐसे में भीड़को कंट्रोल करने और सुरक्षा बनाए रखना रेलवे के लिए मुसीबत हो जाती है. इसी से निपटने के लिए रेलवे ने फेशियल रिकग्निशन सिस्टम (FRS) का उपयोग करने की तैयारी की गई है. 

    ये भी पढ़ें : रेलवे की शानदार सुविधा, अब Blinkit ट्रेन में डिलीवर करेगा चार्जर, दवाइयां और जरूरी सामान

    क्या है रेलवे की खास तैयारी?

    त्यौहार पर विशेष ट्रेन: उत्तर रेलवे द्वारा इस वर्ष 6,200 से अधिक विशेष ट्रेन फेरे संचालित किए जा रहे हैं, ये पिछले वर्ष (4,666 फेरे) की तुलना में 30% अधिक हैं. भीड़ को कम करने के लिए 42 नई नियमित ट्रेनों के माध्यम से भी लगभग 2,600 फेरे लगाए जाएंगे. ये विशेष व्यवस्था त्यौहारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए की गई है.

    Add Zee News as a Preferred Source
    TAGS:
    indian railways