)
High Court on NBCC Sarojini Nagar project: 49 फ्लैट्स की मनमाने तरीके से नीलामी रद्द करने पर NBCC को दिल्ली हाई कोर्ट ने फटकार लगाई है. सरोजनी नगर के एवेन्यू टावर्स के लिए जारी की गई 245 में से 49 फ्लैट्स की बोली रद्द करने के खिलाफ बायर्स NBCC के खिलाफ कोर्ट पहुंच गए.
कोर्ट ने आज सोरोजिनी नगर प्रीमियम हाउसिंग प्रोजेक्ट 'एवेन्यू टावर्स' के 49 फ्लैटों के लिए नीलामी रद्द करने के NBCC के फैसले के खिलाफ खरीददारों की याचिका की सुनवाई की और फिलहाल इन फ्लैट्स की नीलामी प्रक्रिया को रोक दिया है. दिल्ली हाईकोर्ट ने बायर्स की नीलामी रद्द करने के NBCC के फैसले के खिलाफ फैसला सुरक्षित रखा है. मंगलवार को कोर्ट इस पर फैसला सुनाएगा.
कोर्ट के फैसले से साफ है कि अगले आदेश तक NBCC इन 49 फ्लैट्स के लिए फ्रेस नीलामी नहीं कर पाएगा. इसके लिए एनबीसीसी ने 30ल नवंबर को ई नीलामी आमंत्रित की थी. कोर्ट के आदेश के बाद एनबीसीसी को नई नीलामी की प्रकिया को रोकना होगा.
दिल्ली के सरोजनी नगर में बन रहे NBCC के एवेन्यू टावर्स में 245 फ्लैटर्स की नीलामी हुई. जिसमें से बिना उचित कारण बताए एनबीसीसी ने 49 फ्लैट्स की नीलामी को रद्द कर दिया. जबकि बायर्स का कहना है कि वेबसाइट पर लिस्ट जारी किए जाने के बाद उनकी नीलामी रद्द कर दी गई.
इसके बाद मामला दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचा. NBCC ने दिल्ली हाई कोर्ट को बताया कि 24 अक्टूबर को 245 फ्लैटों की नीलामी हुई थी. इनमें सबसे ऊंची बोलियों का औसत 54,612 रुपये प्रति वर्ग फुट रहा, जबकि जिन फ्लैट्स की नीलामी रद्द की गई, उन विवादित 49 फ्लैटों के लिए मिली बोलियां का औसत 40,877 रुपये प्रति वर्ग फुट से कम थीं.
वहीं याचिकाकर्ताओं का कहना है कि NBCC ने 49 फ्लैट्स रद्द करते हुए सर्वोच्च बोली लगाने वालों को भी कोई कारण नहीं बताया. सिर्फ प्रशासनिक कारण बताकर नीलामी रद्द कर दी गई. याचिकाकर्ताओं का कहना है कि वह NBCC की ओर से नई नीलामी के लिए तय रिजर्व प्राइस 40,877/- रुपये प्रति वर्ग फीट की बोली हिसाब से खरीदने के लिए तैयार है. नई बोली लगाने की जरूरत ही नहीं है.