App

NBCC के 49 फ्लैट्स की नीलामी रद्द करने पर दिल्ली हाई कोर्ट में घमासान, कंपनी ने बताई बोली खारिज करने की वजह

NBCC ने दिल्ली हाई कोर्ट में बताया कि एवेन्यू टावर्स के 49 फ्लैट्स की बोलियां व्यावसायिक रूप से संतोषजनक नहीं होने के कारण रद्द की गई थीं और केवल सबसे ऊंची बोली लगाने से फ्लैट पर अधिकार नहीं मिलता है.

NBCC के 49 फ्लैट्स की नीलामी रद्द करने पर दिल्ली हाई कोर्ट में घमासान, कंपनी ने बताई बोली खारिज करने की वजह
Image Credit: 26 नवंबर को सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ताओं की ओर से पेश वकील ने कहा कि NBCC ने 49 फ्लैट्स रद्द करते हुए सर्वोच्च बोली लगाने वालों को भी कोई कारण नहीं बताया। Social media

दिल्ली में NBCC द्वारा एवेन्यू टावर्स में बोली के लिए जारी 245 में से 49 फ्लैट्स की नीलामी रद्द करने के खिलाफ दायर याचिकाओं पर NBCC ने दिल्ली हाई कोर्ट में अपना जवाब दाखिल किया है. NBCC ने दिल्ली हाई कोर्ट को बताया कि 24 अक्टूबर को 245 फ्लैटों की नीलामी हुई थी. इनमें सबसे ऊंची बोलियों का औसत 54,612 रुपये प्रति वर्ग फुट रहा, जबकि विवादित 49 फ्लैटों के लिए मिली बोलियां 40,877 रुपये प्रति वर्ग फुट से कम थीं.

49 फ्लैटों की बोलियां रद्द की गईं

कंपनी के मुताबिक, तुलनात्मक वैल्यूएशन में ये बोलियां व्यावसायिक रूप से संतोषजनक नहीं पाई गईं. इसी आधार पर 49 फ्लैटों की बोलियां रद्द की गईं. NBCC ने कहा कि केवल वेबसाइट पर H-1 (Highest bidder) दिखने या रिजर्व प्राइस से अधिक बोली मात्र से बोली लगाने वाले का कोई निहित अधिकार उत्पन्न नहीं होता. नियम के अनुसार एनबीसीसी/MoHUA के पास उच्चतम बोली को भी अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार तब तक सुरक्षित है जब तक कोई औपचारिक स्वीकृति पत्र जारी नहीं किया जाता है.

याचिकाकर्ता नई ई-नीलामी में भाग लेने से वंचित नहीं

NBCC  शुद्धिपत्र (Corrigendum) के माध्यम से स्पष्ट कर चुका है कि याचिकाकर्ता नई ई-नीलामी में भाग लेने से वंचित नहीं है. केवल वे बोलीदाता अपात्र हैं जिन्हें 24/10/2026 की नीलामी में पहले ही सफल घोषित किया जा चुका था.

एवेन्यू टावर्स की नीलामी से मिलने वाली राशि का इस्तेमाल सात GPRA कॉलोनियों के पुनर्विकास में किया जाना है. इन पैसों से सरकारी कर्मचारियों के लिए आवासीय कॉलोनियों के गैर-व्यावसायिक निर्माण कार्यों को पूरा करने में मदद मिलेगी. ऐसे में फ्लैट की दोबारा नीलामी पर रोक लगाने से परियोजना के लिए धन जुटाने में देरी हो सकती है. याचिकाकर्ता की बयाने की राशि (Earnest Money Deposit - EMD) पहले ही वापस की जा चुकी है, इसलिए उसे किसी भी प्रकार की अपूरणीय क्षति/ हानि नहीं हुई है.

26 नवंबर को सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ताओं की ओर से पेश वकील ने कहा कि NBCC ने 49 फ्लैट्स रद्द करते हुए सर्वोच्च बोली लगाने वालों को भी कोई कारण नहीं बताया. सिर्फ प्रशासनिक कारण कह कर नीलामी रद्द कर दी गई. NBCC जा यह फैसला पूरी तरह ग़लत और मनमाना है

'नीलामी की प्रकिया में किसी तरह का फ्रॉड नहीं हुआ'

SC के पुराने फैसले कहते है कि सबसे ऊची बोली लगाने की बोली को इसलिए रद्द नहीं किया जा सकता क्योंकि ऑथरिटी को उससे ज़्यादा मिलने की उम्मीद है. नीलामी की प्रकिया में किसी तरह का फ्रॉड नहीं हुआ. इसलिए सुप्रीम कोर्ट के पुराने फैसले के मुताबिक सबसे ऊंची होली को हटाया नहीं जा सकता है.  याचिकाकर्ताओं का कहना है कि वह NBCC द्वारा  नई नीलामी के लिए तय रिजर्व प्राइस 40,877/- रुपये प्रति वर्ग फीट की बोली हिसाब से खरीदने के लिए तैयार है. नई बोली लगाने  की जरूरत ही नहीं है.

एवरेज प्राइस की दलील का कोई आधार नहीं

NBCC की ओर से एवरेज प्राइस की दलील का कोई आधार नहीं है. हर फ्लैट के मुताबिक क़ीमत जब अलग अलग है, तो औसत प्राइस तय करने का कोई आधार नहीं है. जब NBCC के मुताबिक भी 245 नीलाम यूनिटों की औसत एच-1 दर ( सबसे ऊंची होली की दर) 54,612 रुपये प्रति वर्ग फीट थी तो फिर नई नीलामी में रिजर्व प्राइस  40,877 रुपये प्रति वर्ग फीट क्यों रखा गया है? NBCC की ओर से कल दलील रखी जाएगी.
 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Arvind Singh

Arvind Singh

अरविन्द सिंह ज़ी न्यूज़ में सीनियर जर्नलिस्ट हैं. पत्रकारिता में करीब दो दशक का अनुभव है. वह मुख्यत: सुप्रीम कोर्ट की रिपोर्टिंग करते हैं. इसके अलावा देशभर में कोर्ट से आने वाली बड़ी ख़बरों पर भी उनकी नज़र रहती है. कानून की जटिल, तकनीकी खबरों को सरल अंदाज में पेश करना उनकी खासियत है, इन्होंने जामिया यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. 
Read More