App

CM सम्राट चौधरी की यात्रा पर तेजस्वी का तंज, बोले- '1 साल बीत गया, लेकिन एक काम नहीं हुआ'

तेजस्वी यादव ने सीएम सम्राट चौधरी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कार्यकाल को 1 साल बीत चुके हैं लेकिन एक काम नहीं हुआ है. बिहार में अपराध बढ़ चुका है.

CM सम्राट चौधरी की यात्रा पर तेजस्वी का तंज, बोले- '1 साल बीत गया, लेकिन एक काम नहीं हुआ'
Image Credit: तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी पर साधा निशाना (File Photo)

नेता प्रतिपक्ष और राजद नेता तेजस्वी यादव अपनी पत्नी के साथ आज, गुरुवार (26 नवंबर, 2026) को विशेष उड़ान से पटना से मुंबई के लिए रवाना हुए हैं. दोनों एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे हैं. इस दौरान तेजस्वी यादव ने सत्ता पक्ष पर निशाना साधा. साथ ही, सीएम सम्राट चौधरी की यात्रा पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी. तेजस्वी ने कहा कि उनके कार्यकाल का 1 साल पूरा हो गया है, लेकिन एक काम नहीं हुआ है. बेरोजगारी-महंगाई बढ़ गई है.

'बिहार पर कर्ज बढ़ रहा, खजाना खाली है'

प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राजद नेता तेजस्वी यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की राज्यव्यापी समीक्षा यात्रा पर कहा कि वे यात्रा पर निकल रहे हैं. उनके कार्यकाल को 1 साल बीत चुके हैं लेकिन एक काम नहीं हुआ है. गरीबी और बढ़ गई, बेरोजगारी और बढ़ गई है, महंगाई भी और बढ़ गई है. शिक्षा और चिकित्सा पूरी तरह से चौपट हो चुकी है. बिहार पर कर्ज बढ़ रहा है, खजाना खाली है. अपराध में बेमिसाल वृद्धि हुई है. बिहार में अपराध में बढ़ोतरी हुई है, डकैती हो रही है, ज्वेलरी शॉप में 50 करोड़ की लूट हो रही है, हत्या हो रही है, दुष्कर्म हो रहा है. कहीं भी देखिए अपराध बढ़ा हुआ है. ब्लॉक-थाना कहीं पर भी चले जाइए भ्रष्टाचार बढ़ा हुआ है.

आनंद मोहन पर क्या बोले तेजस्वी यादव?

सुप्रीम कोर्ट ने आनंद मोहन को एक महीने के अंदर सरेंडर करने के लिए कहा है. इस पर तेजस्वी यादव ने कहा कि आनंद मोहन को लेकर नीतीश कुमार और भाजपा को जैसे फायदा सूझता है तो वे उन्हें बाहर निकलवाते हैं और लगता है कि कोई फायदा या काम नहीं है तो उन्हें जेल के अंदर करवाते हैं. यही नीतीश कुमार और भाजपा का काम करने का तरीका है. 

'BJP सहूलियत के हिसाब से करती है लोगों की इस्तेमाल'

तेजस्वी ने आगे कहा कि बिहार पुलिस ने कहा था कि अनंत सिंह के घर पर एके-47 और हथियार मिले हैं और फिर वही बिहार पुलिस कहती है कि ऐसा कुछ नहीं मिला है. अब जब उन्होंने (अनंत सिंह) चुनाव में साथ नहीं दिया तो अलग से मुकदमा दर्ज किया गया. भाजपा अपनी सहूलियत के हिसाब से लोगों का इस्तेमाल करती है.

रिपोर्ट: प्रिंस कुमार कुशवाहा

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Ranjana Kumari

Ranjana Kumari

रंजना कुमारी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News रीजनल टीम में सब-एडिटर के रूप में काम कर रही हैं. हाइपरलोकल की राजनीति, क्राइम और अन्य खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.ISOMES कॉलेज से BJMC करने के बाद रंजना ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में काम किया है. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देती हैं.रंजना कुमारी से आप Ranjana.Kumari@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और फेसबुक के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More