App

'क्राइम और अपराध का फर्क नहीं जानते सीएम', बाबूबरही घटना पर सम्राट सरकार को घेरते हुए तेजस्वी यादव का बड़ा हमला

मधुबनी जिले के बाबूबरही में ASI की गोली से हुई हत्या की घटना ने तूल पकड़ लिया है. पीड़ित परिवार से मिलने जाने के क्रम में दरभंगा में तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार पर बड़ा हमला बोला. उन्होंने अपराध और कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए.

'क्राइम और अपराध का फर्क नहीं जानते सीएम', बाबूबरही घटना पर सम्राट सरकार को घेरते हुए तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
Image Credit: बाबूबरही घटना पर सम्राट सरकार को घेरते हुए तेजस्वी यादव का बड़ा हमला (Z News)

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार में बढ़ते अपराध और कानून-व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार पर जमकर निशाना साधा. मधुबनी जिले के बाबूबरही में हत्या के पीड़ित परिवार से मुलाकात करने जाने के क्रम में दरभंगा में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार में अपराधियों का बोलबाला हो गया है. हर दिन आपराधिक घटनाएं हो रही हैं और पीड़ित परिवारों को न्याय नहीं मिल पा रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि बिहार में अपराधियों का बोलबाला है और पुलिस से भी लोग परेशान हैं.

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें गांव, गली और चौराहों पर लिखवा देना चाहिए कि बिहार पुलिस अपराधी प्रवृत्ति की हो चुकी है. उन्होंने मुख्यमंत्री पर खुद सात आपराधिक मामलों का सामना करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस व्यवस्था से लोग परेशान हैं. पहले लोग अपराधियों से अपनी जिंदगी बचाते थे, लेकिन अब पुलिस से भी अपनी सुरक्षा खुद करनी पड़ रही है.

तेजस्वी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री को बिहार के लोगों से अपनी जान-माल की सुरक्षा स्वयं करने की अपील करनी चाहिए, क्योंकि बिहार पुलिस भी अब जुल्मी हो चुकी है. वहीं, बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा' पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार को छिपाकर रखा गया है और सवालों के जवाब मोदी-शाह देते हैं.

ज्ञानेश कुमार को बचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को छिपाकर रखा गया है. राजद नेता तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि जब भी ज्ञानेश कुमार से सवाल पूछा जाता है, तो प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह जवाब देते हैं. तेजस्वी यादव ने कहा कि इससे साफ है कि ज्ञानेश कुमार को छिपाकर रखा गया है.

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने धीरेन्द्र शास्त्री को खुली चुनौती देते हुए कहा कि बिहार आएंगे, तो जोरदार स्वागत होगा, वे भगवानों को बांटने का काम कर रहे हैं. बागेश्वर धाम के धीरेन्द्र शास्त्री को 'ठगेश्वर शास्त्री' कहते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि वे भगवानों को बांटने का काम कर रहे हैं. तेजस्वी यादव ने कहा कि इस बार बिहार आने पर उनका जोरदार स्वागत किया जाएगा.

तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि बीजेपी ने किस नमूने को बिहार का मुख्यमंत्री बना दिया है, जिसे क्राइम और अपराध का फर्क नहीं पता है. उन्होंने कहा कि चौदह करोड़ बिहारवासियों की जिम्मेदारी ऐसे व्यक्ति को सौंप दी गई है, जो क्राइम और अपराध को अलग-अलग बताता है.

रिपोर्ट: जय प्रकाश कुमार

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shailendra

Shailendra

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More