App

97 साल की उम्र में आखिरी डांस! जन्मदिन की पार्टी में 'Stayin' Alive' पर थिरके बुजुर्ग, फिर हो गई मौत

अमेरिका के कैलिफोर्निया से एक बेहद अनोखी और भावुक करने वाली खबर आई है. 97 साल के एक बुजुर्ग ने अपने जन्मदिन की पार्टी में जमकर डांस किया और कुछ ही देर बाद उनकी मौत हो गई.

97 साल की उम्र में आखिरी डांस! जन्मदिन की पार्टी में 'Stayin' Alive' पर थिरके बुजुर्ग, फिर हो गई मौत
Image Credit: वायरल फोटो

कुछ लोग जिंदगी से जाते वक्त भी उसकी खूबसूरती का ऐसा मंजर छोड़ जाते हैं, जिसके बारे में जानकर इंसान हैरान रह जाता है. 97 साल के विटो भी उन्हीं में से एक थे. अपने जन्मदिन की महफिल में वह इस कदर थिरके कि उम्र भी उनके कदमों की रफ्तार नहीं रोक पाई. इस दौरान बैकग्राउंड में 'Stayin' Alive' गाना बज रहा था, लेकिन किसे मालूम था कि जिंदगी का यह जश्न उनके आखिरी पलों की याद बन जाएगा. डांस खत्म हुआ और कुछ ही देर बाद विटो ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया.

कैलिफोर्निया के रहने वाले विटो ने अपने  जन्मदिन बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया था. इस आयोजन में उनके दोस्तों के अलावा पड़ोसियों ने भी हिस्सा लिया था. इस दौरान उन्होंने बी गीज के गीत 'स्टेयिन अलाइव' पर जबरदस्त डांस भी किया था.  लॉस एंजिल्स की बेकर ईडन मालिनॉफ ने सोशल मीडिया पर अपने पड़ोसी विटो की इस अनोखी कहानी को शेयर किया, जो पिछले हफ्ते हैलोवीन थीम पर आधारित 97वें जन्मदिन की पार्टी के बाद नाचते-गाते और मौज-मस्ती करते हुए बाहर चले गए थे.

कैसा था बर्थडे का मंजर?

अब वायरल हो रहे इस वीडियो क्लिप में, विटो को काले रंग की बटन वाली शर्ट और फॉर्मल पैंट पहने हुए ताली बजाते, नाचते और मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है, जबकि बैकग्राउंड में 70 के दशक का मशहूर डिस्को गाना बज रहा है. 24 वर्षीय मालिनॉफ ने बताया कि उन्होंने वीटो के लिए रेड वाइन चॉकलेट केक बनाया था, जो अपनी बढ़ती उम्र के बावजूद हमेशा ऊर्जा और जीवन से भरपूर रहते थे. उन्होंने कहा कि जीवन का जश्न मनाने के मामले में वह भी उनकी बराबरी नहीं कर सकती थीं.

मालिनॉफ ने कहा,'बदकिस्मती से वो रात उम्मीद के मुताबिक जिस तरह खत्म होनी थी, उस तरह नहीं हुई, लेकिन मुझे यकीन है कि विटो के पास अगर कोई और तरीका होता, तो वह यही होता. वह अपने प्यारों से घिरे हुए थे, हम उनके लंबे और परिपूर्ण जीवन का जश्न मना रहे थे, मैं बहुत आभारी हूं कि मुझे इसका हिस्सा बनने का मौका मिला.'

सोशल मीडिया यूजर्स क्या बोले

एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा,'मुझे लगता है कि लोग इस बात को नजरअंदाज कर रहे हैं कि वह व्यक्ति 96 वर्ष का था. 96 वर्ष के व्यक्ति का निधन कोई चौंकाने वाली बात नहीं है. यह बहुत अच्छी बात है कि उन्होंने अपना अंतिम समय मित्रों के बीच बिताया. यह सब जल्दी हो गया, यह एक आशीर्वाद है. एक दूसरे ने कहा,'मैं भी इसी तरह इस जीवन से विदा होना चाहता हूं. पार्टी करते हुए और मौज-मस्ती करते हुए.'

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Tahir Kamran

Tahir Kamran

Zee News में नेशनल डेस्क पर देश–विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरें लिखते हैं. करियर का आगाज 2015 से 'पंजाब केसरी' ग्रुप के उर्दू अखबार ‘हिंद समाचार’ से किया, जहां वे कंटेट राइटर से पेज डिजाइनर तक पहुंचे. इसके बाद उर्दू, हिंदी और पंजाबी - तीनों भाषाओं में काम करने का मौका मिला. 2018 में डिजिटल की तरफ कूच करते हुए पंजाब केसरी ग्रुप की उर्दू वेबसाइट की लॉन्चिंग टीम का नेतृत्व किया. इसके बाद 2020 में 'Zee Salaam' ज्वाइन किया, यहां भी वेबसाइट को लॉन्च करने के साथ-साथ तीन साल टीम का नेतृत्व भी किया. इसी दौरान ZEE Delhi NCR वेबसाइट भी लॉन्च हुई, जिसमें उनका अहम योगदान रहा. 2023 में India Daily Live की लॉन्चिंग टीम के साथ काम किया और शुरुआती दिनों में हिंदी के अलावा पंजाबी, तमिल, तेलुगु और गुजराती वेबसाइट टीमों को मैनेज किया. अक्टूबर 2024 में फिर से Zee Media में में वापसी करते हुए नेशनल टीम का हिस्सा बने. तकनीक में दिलचस्पी की वजह से उन्होंने React.js और वेब डिजाइनिंग सीखी. यही कारण है कि उनकी खबरों में HTML-CSS के छोटे-छोटे ग्राफिक्स दिख जाते हैं, जो मुश्किल बातों को भी आसान बना देते हैं. करियर की शुरुआत में कुछ दिनों तक फोटो स्टूडियो में भी काम किया, जहां कैमरा, Adobe Photoshop और ग्राफिक डिजाइनिंग सीखी, जो आज भी उनके डिजिटल काम में मदद करता है. उर्दू शायरी से प्यार अलग ही है. ग़ज़लें, नज़्में, गीत भी लिखते हैं और कई अखबारों में उनकी शायरी छप भी चुकी हैं. राहत इंदौरी, मुनव्वर राणा, अनवर जलालपुरी खुशबीर सिंह शाद और नवाज देवबंदी, माजिद देवबंदी  जैसे शायरों के इंटरव्यू व बातचीत का अनुभव भी उनके पास है. आप tahir.kamran@india.com पर सीधे ईमेल या फिर नीचे X और Facbook से जुड़ सकते हैं. 
Read More