App

'ईथा' के ट्रेलर पर ट्रोलिंग पर बोलीं श्रद्धा कपूर, 'मुझे आलोचना नहीं संभालनी', बताया कैसे खुद को रखती हैं निगेटिविटी से दूर

श्रद्धा कपूर अपनी ईथा फिल्म को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था. फिल्म में मराठी डायलॉग और एक्सेंट को लेकर ट्रोल किया गया है. आइए जानते हैं एक्ट्रेस ने क्या कहा?

'ईथा' के ट्रेलर पर ट्रोलिंग पर बोलीं श्रद्धा कपूर, 'मुझे आलोचना नहीं संभालनी', बताया कैसे खुद को रखती हैं निगेटिविटी से दूर
Image Credit: मराठी एक्सेंट पर आलोचना के बीच श्रद्धा कपूर का बेबाक जवाब

एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म ईथा को लेकर सुर्खियों में हैं. फिल्म के ट्रेलर में मराठी डायलॉग डिलीवरी और एक्सेंट को लेकर ट्रोल किया गया.आलोचनाओं पर एक्ट्रेस ने अपने बारे में खुलकर बात की है. एक्टर फिल्म ईथा में पॉपुलर लावणी विथाबाई नारायणगांवकर का किरदार निभा रही हैं.

आस्क मी एनीथिंग सेशन के दौरान श्रद्धा कपूर के एक फैन ने पूछा कि वह क्रिटिसिज्म को कैसे हैंडल करती हैं. एक्ट्रेस ने बताया कि वह अपने फोन से दूर रहती हैं, इसलिए वह नेगेटिविटी पर म ध्यान देती हैं. मैं अपने काम पर फोकस करना पसंद करती हूं.

क्रिटिसिजम हैंडल नहीं कर पाती

श्रद्धा ने बोला कि वह हकीकत में क्रिटिसिजम हैंडल नहीं करती हैं. मैं तो अपना Whatsapp तक हैंडल नहीं कर सकती है. एक्ट्रेस ने आगे बोला कि फोन से दूर रहने की उनकी ये आदत उन्हें मदद करती हैं. कई बार इस आदत की वजह से उन्हें डायरेक्टर्स ने डांट पड़ जाती है. श्रद्धा ने बताया कि उनका कोई मैनेजर नहीं है और ना ही मैं किसी एजेंसी से जुड़ी हुई हूं. मेरे दोस्त, डायरेक्टर्स और प्रोड्यूसर्स मुझे डांटते हैं. मैं अपना फोन नहीं देखती हूं. मुझे कोई क्रिटिसिजम हैंडल करने में कोई इंटरेस्ट नहीं है. मैं बस काम करना चाहती हूं. ज्यादा से ज्यादा काम बस.

2 साल के ब्रेक के बाद करेंगी वापसी

2 साल के ब्रेक के बाद श्रद्धा कपूर ईथा फिल्म से वापसी कर रही हैं. आस्क मी एनीथिंग सेशन श्रद्धा कपूर ने बताया है कि स्त्री 2 की रिलीज के बाद एक्ट्रेस ने 2 साल का ब्रेक क्यों लिया? एक्ट्रेस ने बताया कि इस दौरान उन्हें कई बड़े ऑफर मिले, बड़ी फीस मिली, लेकिन मुझे एक परफेक्ट कहानी की तलाशा थी. परफेक्ट कहानी मिल गई. अच्छी कहानी के लिए कई बार इंतजार करना पड़ता है.

ईशा की कहानी

ईशा एक बायोग्राफिकल फिल्म है. फिल्म का डायरेक्शन लक्ष्मण उटेकर ने किया है. महाराष्ट्र के पारंपरिक तमाशा और लावणी डांस फॉर्म पर आधारित फिल्म है. फिल्म की कहानी विथाबई नारयणगांवकर की लाइफ पर आधारित है. फिल्म को दिनेश विजान और लक्ष्मण उटेकर ने प्रोड्यूस किया है. मैडॉक फिल्म्स और कठपुतली क्रिएशन्स ने इसे प्रेजेंट किया है. फिल्म 4 दिसंबर 2026 को रिलीज होगी.

कौन थी विथाबाई नारायणगांवकर ?

विथाबाई नारायणगांवकर महाराष्ट्र की पॉपुलर लावणी कलाकार थी. विथाबाई ने बहुत ही कम उम्र में परफॉर्म करना शुरू कर दिया था. महाराष्ट्र के लोक थिएटर सर्किट का वह पॉपुलर नाम बन गईं थी. भारत के राष्ट्रपति ने उन्हें कला के प्रति समर्पण के लिए मेडल से सम्मानित किया था. 15 जनवरी 2002 को उनका निधन हो गया था.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shilpa Singh

Shilpa Singh

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More