App

श्रवण कुमार को मिली यूपी की कमान, श्याम रजक बने महासचिव, जदयू ने जारी की पदाधिकारियों की नई लिस्ट

बिहार के पूर्व सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जदयू ने राष्ट्रीय स्तर पर संगठन में बड़ा बदलाव किया है. जदयू की तरफ से पदाधिकारियों जारी नई लिस्ट में श्याम रजक महासचिव बनाया गया है. साथ ही महाराष्ट्र की जिम्मेदारी दी गई है.

श्रवण कुमार को मिली यूपी की कमान, श्याम रजक बने महासचिव, जदयू ने जारी की पदाधिकारियों की नई लिस्ट
Image Credit: जदयू ने जारी की पदाधिकारियों की नई लिस्ट (File-Photo)

जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने राष्ट्रीय स्तर पर नई सांगठनिक नियुक्तियां की है. जदयू ने 17 नवंबर मंगलवार को पार्टी के पदाधिकारियों की नई लिस्ट जारी कर दी है. नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने राष्ट्रीय संगठन में कई पुराने और अनुभवी चेहरों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है.

जारी की गई नई लिस्ट के अनुसार, पार्टी के वरिष्ठ नेता श्याम रजक को जेडीयू का नया महासभिव नियुक्त किया गया है. वहीं, पार्टी के एक अन्य कद्दावर नेता श्रवण कुमार को उत्तर प्रदेश (UP) राज्य की जिम्मेदारी देते हुए वहां का प्रभारी बनाया गया है.

नई जिम्मेदारियों की लिस्ट

क्र.सं.नामपद एवं जिम्मेदारी
1चन्देश्वर चंद्रवंशीईबीसी प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष
2एमएलसी अफाक अहमद खानमहासचिव, मुख्यालय, उत्तर पूर्व, जम्मू एवं कश्मीर
3श्याम रजकमहासचिव, महाराष्ट्र
4रामसेवक सिंहमहासचिव, झारखंड
5रमेश सिंह कुशवाहामहासचिव, सह प्रभारी उत्तर प्रदेश
6कहकशां परवीनमहासचिव, महिला विंग
7इंजीनियर सुनील कुमारमहासचिव, दिल्ली
8गुलाम रसूल वालियावीमहासचिव, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ
9राज सिंह मानमहासचिव, हरियाणा
10मनीष कुमार वर्मामहासचिव, उड़ीसा
11हर्षवर्धन सिंहमहासचिव, गोवा
12राजीव रंजन प्रसादमहासचिव, राष्ट्रीय प्रवक्ता/मीडिया प्रकोष्ठ
13रवींद्र प्रसाद सिंहसचिव, छत्तीसगढ़
14विद्या सागर निषादसचिव, मध्य प्रदेश
15दयानंद रायसचिव, पश्चिमी उत्तर प्रदेश
16संजय कुमारसचिव, कर्नाटक
17मोहम्मद निसारसचिव, मुख्यालय, तमिलनाडु
18शैलेंद्र कुमारसचिव, पंजाब
19रूही तागुंगसचिव, असम
20धर्मेंद्र तिवारीसचिव, पश्चिम बंगाल
21निवेदिता कुमारीसचिव, सह प्रभारी महिला प्रकोष्ठ
22श्रवण कुमारमंत्री, बिहार; उत्तर प्रदेश प्रभारी
23अनिल प्रसाद हेगड़ेसह प्रभारी, उत्तर पूर्व
24अशोक रामअध्यक्ष, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ
25निखिल मंडलराष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट
26कोमल सिंहराष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट
27शालिनी पटेलराष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट

रिपोर्ट: रजनीश

 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shailendra

Shailendra

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More