App

JDU में उठा तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा: नीरज कुमार ने कहा- ललन सिंह से आशीर्वाद लेने का सवाल ही पैदा नहीं होता

JDU MLC नीरज कुमार ने मोकामा विधायक अनंत सिंह ने ललन सिंह से मुलाकात पर कहा- सवाल ही नहीं है. मेरा क्या गुनाह है? मुझे चुनाव प्रक्रिया में इतनी परेशानी क्यों झेलनी पड़ी? मैं राजनीति के कर्ज को सूद के साथ वापस करूंगा.

JDU में उठा तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा: नीरज कुमार ने कहा- ललन सिंह से आशीर्वाद लेने का सवाल ही पैदा नहीं होता
Image Credit: नवनिर्वाचित MLC नीरज कुमार (@SanjayJhaBihar)

MLC चुनाव के नतीजे सामने आ चुके हैं, लेकिन JDU के अंदर आंतरिक कलह अभी भी जारी है. पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव जीतने वाले नीरज कुमार ने केंद्रीय मंत्री ललन सिंह को लेकर बड़ा बयान दिया है. हाल ही में नीरज कुमार और JDU विधायक अनंत सिंह से जुड़ा एक विवाद काफी चर्चा में रहा था. वहीं, आज जब उनसे पूछा गया कि आप संजय झा, पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, बिहार के उपमुख्यमंत्री विजेंद्र यादव, समेत तमाम जेडीयू के वरिष्ठ नेताओं के पास जाकर आशीर्वाद ले रहे हैं, तो क्या आप ललन सिंह से आशीर्वाद लेने के लिए जाएंगे? इसपर नीरज कुमार ने कुछ ऐसा कह दिया है, जो अब चर्चा का विषय बन गया है. 

'कोई सवाल ही पैदा नहीं होता है'

इस पर ललन सिंह से नाराज नीरज कुमार कहा कि कोई सवाल ही पैदा नहीं होता है. क्योंकि मेरे चुनाव के वक्त मेरा क्या गलती थी? हमको चुनाव की प्रक्रिया में क्यों इतना परेशानी झेलना पड़ा? नीरज कुमार ने इशारों-इशारों में कहा कि जो कर्ज हम को लोग दिए हैं वह कर्ज हम सूद समेत लौटाएंगे. मेरे मां-बाप ने यह संस्कार दिया है.

'जनता सब देख रही हैं, सब जानती है'

सुलह को लेकर जब सवाल किया गया तो नीरज कुमार ने कहा कि मैं सुलह के पक्ष में नहीं था. लेकिन पार्टी धर्म का सब को निर्वाह करना चाहिए. JDU के अंदर लड़ाई लड़ने के सवाल पर नीरज कुमार ने कहा कि जनता सब देख रही हैं, सब जानती है, किस के घर मातम होगा, सब मालूम चल जाएगा. अनंत सिह को लेकर नीरज कुमार ने कहा कि धनबल और बाहुबल की राजनीति अब नहीं चलेगी, हमारी जमानत जब्त करा रहे थे अब अपना तबीयत ठीक है की नहीं?

संजय झा ने कांग्रेस पर साधा निशाना

वहीं, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने कांग्रेस के MLC चुनाव प्रदर्शन पर PM मोदी की टिप्पणी पर कहा कि सही बात कहा है क्योंकि 28 सीट पर चुनाव हुआ और 16 सीट पर NDA जीती है और इस चुनाव में कांग्रेस का क्या हाल रहा है ये सबको पता है. पीएम मोदी ने सही प्रश्न पूछा है कि ये तो बैलेट पर चुनाव हुआ था तो जनता ने कांग्रेस को सब जगह से नकार दिया है तो इसका आरोप अब आप किसको दोगे? ये चुनाव बैलेट पर हुआ और जनता ने आपको पूरी तरह से नकार दिया है, तो इनका कुछ है नहीं ये हम सब जानते हैं.

अनंत सिंह को लेकर क्या बोले सजंय झा?

अनंत सिंह पर हुई कार्रवाई को लेकर जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सजंय झा ने कहा कि बिल्कुल सही कार्रवाई हुई है. किसी की सहमति हो या नहीं, कोई फर्क नहीं पड़ता. हमारे यहां बिल्कुल अनुशासन में सब कुछ होता है. अनुशासन न होने पर स्थिति पूरी तरह से अराजक हो जाती. उन्होंने आगे कहा कि हालात जैसे बन रहे थे, उसे देखते हुए पार्टी ने कार्रवाई की है और इस पर मोहर नीतीश कुमार ने लगा दिया है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Ranjana Kumari

Ranjana Kumari

रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
Read More