App

इमरान हाशमी फिर मचाएंगे धूम, 'गन मास्टर G9' के नए गाने में दिखेगा प्यार का दर्द; कल होगा रिलीज

बॉक्स ऑफिस पर 'आवारापन 2' का शानदार सफलता के बाद एक्टर इमरान हाशमी की अपकमिंग फिल्म 'गन मास्टर G9' सुर्खियों में बनी हुई है. हाल ही में मेकर्स ने फिल्म के नए गाने का टीजर जारी किया है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.

इमरान हाशमी फिर मचाएंगे धूम, 'गन मास्टर G9' के नए गाने में दिखेगा प्यार का दर्द; कल होगा रिलीज
Image Credit: 'गन मास्टर G9' का नया गाना

बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी ने अपनी फिल्म 'आवारापन 2' से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था. फिल्म 16 अगस्त को रिलीज हुई थी और वो इस साल की पांचवीं सबसे बड़ी भारतीय फिल्म बन गई थी. 'आवारापन 2' ने थिएटर में करीब 139 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया था. फिल्म की तगड़ी सफलता के बाद इमरान अपनी नई फिल्म 'गन मास्टर G9' लेकर आ रहे है, जिसका टीजर कुछ वक्त पहले ही रिलीज हुआ था और दर्शकों ने काफी पसंद किया था. अब इसी बीच फिल्म के नए गाने का टीजर रिलीज हुआ है, जो कल 30 अक्टूबर को रिलीज होने वाला है.

इमरान हाशमी ने शेयर किया वीडियो

इमरान हाशमी ने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें इमरान के साथ जेनेलिया डिसूजा नजर आ रही है. वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'अफसाना बनाया आपने और दो दिन की जिंदगी की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद, यहां एक झलक हमारा अगला गाना है, 'दर्दे दिल दर्दे जिगर' जो कल रिलीज हो रहा है.'

हिमेश रेशमिया ने किया कंपोज

कैप्शन में इमरान हाशमी ने आगे लिखा, ''दर्दे दिल दर्दे जिगर' गाने को सोनिया कपूर रेशमिया ने लिखा है और हिमेश रेशमिया ने कंपोज और अकासा ने गाया है. इस वीडियो की एक झलक में एक खूबसूरत कविता है जो फिल्म में रोमांस को दर्शाती है. दिल के परिंदे कैद हो नहीं सकते, इश्क के रंग कभी सफेद नहीं हो सकते.' यह गाना कल रिलीज होगा.

अलग दुनिया में ले जाएगी फिल्म की कहानी

वहीं, फिल्म 'गन मास्टर G9' के टीजर की बात करें, तो इस फिल्म में दर्शकों को रोमांस के साथ-सा जबरदस्त एक्शन भी दखने को मिलेगा. इमरान के साथ फिल्म में जेनेलिया डिसूजा, अपारशक्ति खुराना भी लीड किरदार में नजर आएंगे. फिल्म के टीजर की शुरुआत 'G9 की दुनिया से शुरू होगी है. 'गन मास्टर G9' रोमांस, म्यूजिक और एक्शन से भरपूर होगी. फिल्म ऐसी कहानी पिरोती हैं, जो आपको एक अलग रोमांचक सफर पर ले जाने को तैयार है.'  

कब रिलीज होगी इमरान हाशमी की फिल्म 'गम मास्टर G9'

बता दें कि 'गन मास्टर G9' का निर्देशन आदित्य दत्त ने किया है, जो 27 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. फिल्म को दीपक मुकुट, संगीता अहीर और हुनर मुकुट ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड है. 
 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Kajol Gupta

Kajol Gupta

काजोल गुप्ता जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले साढ़े 3 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, बिहार-झारखंड और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद बीते 2 साल से उन्होंने जी न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया. अभी फिलहाल वह एंटरटेनमेंट बीट पर ही एक्टिव हैं. अपने करियर के दौरान काजोल ने बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर और म्यूजिक इंडस्ट्री की हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू भी किए हैं. जी न्यूज से पहले उन्होंने सुदर्शन चैनल, इनखबर वेबसाइट और फ्रीलांस काम किया है. पिछले साढ़े तीन साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने मास कम्युनिकेशन में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन की है. पत्रकारिता के साथ उन्हें कहानियां लिखने का भी काफी शौक है. आप काजोल के साथ kajol.gupta@India.com पर या एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर कनेक्ट कर सकते है. सीधे ईमेल पर इनसे जुड़ सकते हैं.     
Read More