SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

पटना से सोनपुर मेले तक का सफर होगा आसान, 900 रुपए में एसी बस से करें सैर, पर्यटन निगम का खास तोहफा

बिहार पर्यटन निगम ने सोनपुर मेले के लिए सैलानियों को खास तोहफा दिया है. सोनपुर मेला घूमने के लिए पर्यटन निगम ने आकर्षक पैकेज पेश किए है. जैसे 900 रुपए में एसी बस से सैर करें, तो 6000 में कपल पैकेज के साथ लग्जरी सफर का भी मजा लीजिए.

Edited By Shailendra
Published: Nov 25, 2026, 17:10 IST | Updated: Nov 25, 2026, 17:20 IST
Image Credit: पटना से सोनपुर मेले तक का सफर होगा आसान (Photo-AI)
Join

विश्वप्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले में आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम ने विशेष टूर पैकेज तैयार किए है. इस बार पर्यटक अपने बजट और जरूरत के अनुसार एसी बस से लेकर लग्जरी कार तक से सोनपुर मेले का भ्रमण कर सकेंगे. पटना से सोनपुर आने-जाने के लिए टूर पैकेज की शुरुआत 900 रुपये प्रति व्यक्ति से हो रही है. वही दो लोगों के लिए छह हजार रुपये का विशेष कपल पैकेज भी उपलब्ध कराया जा रहा है.

पर्यटन निगम की ओर से पटना के दो स्थानों से सोनपुर के लिए वाहनों का परिचालन किया जा रहा है. इसमें वीरचंद पटेल पथ स्थित कौटिल्य विहार होटल और दारोगा राय पथ स्थित सिख हेरिटेज गुरु नानक भवन शामिल हैं. इन दोनों स्थानों से रोजाना दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे तक सोनपुर के लिए वाहन मिलेंगे.

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 22 नवंबर को इस हरिहर मेला का उद्घाटन किया था. इस दौरान उन्होंने यहां हर वर्ष आने वाले लाखों पर्यटकों को इस बार कुछ अलग और उत्कृष्ट सहूलियत प्रदान करने के साथ ही इस ऐतिहासिक मेला में नए तरह के अनुभव की बात खासतौर से कही थी. इस मद्देनजर इस वर्ष मेला में तमाम मूलभूत सुविधाओं के साथ ही इसमें सुरक्षा से लेकर सभी जरूरी सुविधाओं का खासतौर से ध्यान रखा गया है. पर्यटकों के लिए अन्य वर्षों की तुलना में अलग टूरिस्ट पैकेज तैयार किए गए हैं, ताकि मेला आने वालों को यह पहले से अधिक मनमोहक लगे और इसके प्रति लोगों का आकर्षण बढ़े.  

वाहनों के अनुसार निर्धारित किया गया किराया

पर्यटकों की सुविधा के लिए अलग-अलग श्रेणी के वाहनों का किराया तय किया गया है. एसी बस, डबल डेकर बस और विंगर से आने-जाने के लिए प्रति व्यक्ति 900 रुपये देने होंगे. वहीं, एसी ट्रैवलर का किराया 950 रुपये, इनोवा का 1100 रुपये और इटियोस का 1300 रुपये प्रति व्यक्ति निर्धारित किया गया है. इससे पर्यटक अपनी सुविधा और बजट के अनुसार वाहन का चयन कर सकेंगे.

कपल पैकेज में भोजन और ठहरने की सुविधा

पर्यटन निगम की ओर से दो लोगों के लिए छह हजार रुपये का विशेष कपल टूर पैकेज भी तैयार किया गया है. इसमें इटियोस एसी वाहन से यात्रा और भ्रमण, होटल में ठहरने और टूरिस्ट गाइड की सुविधा शामिल है. इसके अलावा ब्रेकफास्ट, लंच, शाम का स्नैक्स और डिनर भी पैकेज का हिस्सा होगा. इस पैकज के जरिए पर्यटकों को यात्रा, भोजन और ठहरने के लिए अलग-अलग व्यवस्था नहीं करनी पड़ेगी.

वेबसाइट और फोन से मिलेगी जानकारी

टूर पैकेज की बुकिंग और अन्य जानकारी के लिए पर्यटक बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम की आधिकारिक वेबसाइट पर संपर्क कर सकते है. इसके अलावा 8544418314 पर फोन कर पैकेज, किराये और उपलब्धता की जानकारी प्राप्त की जा सकती है.

यह भी पढ़ें: BPSC को मिली नई अध्यक्ष, 29 नवंबर से पदभार संभालेंगी IAS हरजोत कौर बम्हरा... जानें उनके बारे में

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES