App

BPSC को मिली नई अध्यक्ष, 29 नवंबर से पदभार संभालेंगी IAS हरजोत कौर बम्हरा... जानें उनके बारे में

1992 बैच की IAS अधिकारी हरजोत कौर बम्हरा को बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. हरजोत कौर बम्हरा 29 नवंबर से BPSC अध्यक्ष का कार्यभार संभालेंगी.

BPSC को मिली नई अध्यक्ष, 29 नवंबर से पदभार संभालेंगी IAS हरजोत कौर बम्हरा... जानें उनके बारे में
Image Credit: BPSC नई अध्यक्ष, IAS अधिकारी हरजोत कौर बम्हरा (फाइल फोटो)

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की कमान अब वरिष्ठ IAS अधिकारी हरजोत कौर बम्हरा संभालेंगी. बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने इसके लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है. जारी अधिसूचना के अनुसार, 1992 बैच की अधिकारी हरजोत कौर को आयोग का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. राज्यपाल ने संविधान के अनुच्छेद 316 के तहत उनकी नियुक्ति की है. 28 नवंबर 2026 को भारतीय प्रशासनिक सेवा से VRS (स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति) लेने के बाद अगले दिन (29 नवंबर, 2026) से वह अपना नया कार्यभार संभालेंगी. बता दें कि इससे पहले वह बिहार राजस्व बोर्ड की अध्यक्ष-सह-सदस्य के रूप में कार्यरत थीं. 

जानें हरजोत कौर बम्हरा के बारे में-

हरजोत कौर बम्हरा मूल रूप से महाराष्ट्र की रहने वाली है. उन्होंने 11 अक्टूबर 1992 को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) ज्वाइन की थी और उन्हें बिहार कैडर आवंटित हुआ था. उन्होंने राजनीति विज्ञान (Political Science) और इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट, दो विषयों में MA की डिग्री हासिल की है. अपने करियर की शुरुआत में, हरजोर कौर कटिहार और बेगूसराय की DM भी ​​रह चुकी हैं.

हरजोत कौर बम्हरा ने संभाली ये जिम्मेदारी

महिला एवं बाल विकास निगम- फरवरी 2020 से जून 2023 तक और फिर जून 2023 से सितंबर 2024 तक वह इस निगम की अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (CMD) रहीं. प्रमुख विभागों में सचिव स्तर की भूमिका- उन्होंने खान एवं भूतत्व विभाग और समाज कल्याण विभाग (अगस्त 2024) में अपर मुख्य सचिव (ACS) के रूप में सेवाएं दीं. इसके साथ ही वह पर्यटन विभाग की सचिव और राज्य सरकार की मुख्य सलाहकार भी रह चुकी हैं.

उप सचिव और निदेशक के पदों पर कार्य

हरजोत कौर का प्रशासनिक अनुभव बिहार तक सीमित नहीं रहा. उन्होंने भारत सरकार में उप सचिव और निदेशक के पदों पर कार्य किया. साथ ही, भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) में मुख्य सतर्कता अधिकारी (CVO) जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी निभाई.

राजस्व पर्षद से BPSC अध्यक्ष

अगस्त 2025 में सरकार ने उन्हें बिहार राजस्व पर्षद का अध्यक्ष-सह-सदस्य बनाया था. सितंबर 2026 में जब तत्कालीन अध्यक्ष परमार रवि मनुभाई अवकाश पर गए थे, तब हरजोत कौर को ही आयोग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था. अब सामान्य प्रशासन विभाग के प्रधान सचिव पंकज कुमार के हस्ताक्षर से जारी अधिसूचना के बाद वह पूर्णकालिक अध्यक्ष के रूप में आयोग का नेतृत्व करेंगी.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Ranjana Kumari

Ranjana Kumari

रंजना कुमारी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News रीजनल टीम में सब-एडिटर के रूप में काम कर रही हैं. हाइपरलोकल की राजनीति, क्राइम और अन्य खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.ISOMES कॉलेज से BJMC करने के बाद रंजना ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में काम किया है. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देती हैं.रंजना कुमारी से आप Ranjana.Kumari@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और फेसबुक के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More