App

स्कूल में पापा की बंदूक दिखा रौब दिखा रहा था छात्र, शो ऑफ के चक्कर में दबा ट्रिगर; क्लासमेट को लगी गोली से दहशत

केरलम के एक स्कूल में कक्षा 9वीं का छात्र बंदूक लेकर पहुंच गया. माना जा रहा है कि वह अपने दोस्तों को यह बंदूक दिखाना चाहता था, लेकिन गलती से गोली चल गई और एक अन्य छात्र घायल हो गया.

स्कूल में पापा की बंदूक दिखा रौब दिखा रहा था छात्र, शो ऑफ के चक्कर में दबा ट्रिगर; क्लासमेट को लगी गोली से दहशत
Image Credit: केरलम में स्कूल में रिवॉल्वर लेकर पहुंता छात्र. (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Keralam News: केरलम में के पलक्कड़ जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने सभी को सन्न कर दिया है. यहां थ्रिताला के पारुथूर स्थित एक स्कूल में कक्षा 9वीं के छात्र ने कथित तौर पर अपने ही सहपाठी को गोली मारकर घायल कर दिया. घटना ने छात्रों और स्कूल के शिक्षकों में दहशत फैला दी.

दरअसल, यह घटना तब हुई, जब छात्र अपने साथ एक पुरानी बंदूक लेकर स्कूल पहुंच गया. माना जा रहा है कि वह इस बंदुक को अपने दोस्तों को दिखाना चाहता था. इसी दौरान गोली चल गई, जिससे एक छात्र घायल हो गया. गोली लगने के बाद स्कूल में हड़कंप मच गया. जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई. माना जा रहा है कि छात्र अपने स्कूल के दोस्तों को यह बंदूक दिखाना चाहता था.

गलती से चली गोली में छात्र घायल

बताया जाता है कि इस बंदूक से छात्र ने दो बार क्लास के बाहर गोली चलाई और तीसरी बार उसने क्लास में गोली चलाने की कोशिश की, जिसमें उसके सहपाठी के गंधे पर गोली जा लगी और यह खेल एक हादसे में तब्दील हो गया. घटना के बाद आसपास के छात्र सहम उठे. आनन-फानन में घायल छात्र को अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उसका इलाज चल रहा है.

पुलिस ने छात्र को हिरास में लिया

घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई. बताया जा रहा है कि छात्र जो रिवॉल्वर लेकर स्कूल पहुंचा था वह उसके पिता की है. हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि 9वीं के छात्र को यह बंदूक कैसे मिली. कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि यह रिवॉल्वर छात्र के दादा की थी. स्कूल प्रबंधन ने घटना की जानकारी छात्र के परिजन को दे दी है और छात्र के साथ उसके माता-पिता से भी पूछताछ की जा रही है.

छात्र के माता-पिता को बुलाया गया

पुलिस इस पूरे मामले की जांच में लग गई है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश में है कि आखिर किन परिस्थितियों में यह हथियार स्कूल लाया गया और क्या गलती से गोली चली थी. वहीं, जांच का एक अहम हिस्सा यह भी है कि क्या इस हथियार का वैध लाइसेंस है और यह परिवार के किस सदस्य के नाम पर जारी किया गया है.पुलिस ने छात्र के परिवार से सभी बड़े सदस्यों को बुलाया है, जिससे हथियार के मालिकाना हक के बारे में पता लगाया जा सके. पुलिस ने जांच पूरी होने तक छात्र को हिरासत में ले लिया है.

इसके अलावा पुलिस यह पता लगाने की कोशिश भी कर रही है कि छात्र को ये रिवॉल्वर कहां से मिली और उसको इस्तेमाल करने पर होने वाले खतरे के बारे में उसको जानकरी थी या नहीं. केरलम की इस घटना ने एक बार फिर से हथियारों की सुरक्षा पर सवाल खड़ा कर दिए हैं. सवाल यह भी है कि एक स्कूल में कक्षा 9वीं का छात्र बंदूक लेकर कैसे पहुंच गया. पुलिस की जांच के बाद  मामले में स्थिति साफ हो सकेगी.  

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

abhinav tripathi

abhinav tripathi

अभिनव त्रिपाठी जी न्यूज हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं।  पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। डेस्क पर रियल टाइम की देश-विदेश की खबरों को कवर करते हैं। राष्ट्रीय राजनीति और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखना पसंद है। वैश्विक घटनाक्रम के किसी भी जटिल मुद्दे को आसान भाषा में समझाना अच्छी तरीके से आता है। इससे पहले जागरण डॉट कॉम के साथ सब एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं।  करियर की शुरुआत एक सैटेलाइट चैनल से की थी। पत्रकारिता की पढ़ाई काशी विद्यापीठ वाराणसी से की है। 
Read More