App

ऑस्कर 2027 की रेस में शामिल हुई 'गोंधल' और 'अंग', जानिए किस वजह से मिली एंट्री

भारतीय फिल्म गोंधल और अंग ऑस्कर 2027 की दौड़ में शामिल हो गई है. गोंधल इंटरनेशनल फीचर फिल्म की श्रेणी में नॉमिनेट हुई है. दोनों फिल्मों की खासियत यह है कि भारत के अलग-अलग क्षेत्र की संस्कृति पर्दे पर दिखेगी.

ऑस्कर 2027 की रेस में शामिल हुई 'गोंधल' और 'अंग', जानिए किस वजह से मिली एंट्री
Image Credit: क्षेत्रीय सिनेमा का जलवा

दो भारतीय फिल्म ने इंटरनेशनल मंच पर इंडियन सिनेमा का नाम रोशन किया है. 99वें एकेडमी अवॉर्ड्स ऑस्कर 2027 की दौड़ में भारत की दो फिल्मों ने जगह बनाई है. मराठी फिल्म गोंधल और अंग फिल्म सामिल हुई है. अकादमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज ने इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी के लिए 104 फिल्मों की लिस्ट शेयर की है. इसके अलावा एनिमेटेडे फीचर पिल्म की कैटेगरी में 38 और डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म की श्रेणी में 190 फिल्में शामिल की गई हैं.

ऑस्कर की रेस में पहुंची भारत की ये दो फिल्में

मराठी फिल्म गोंधल भारत की आधिकारिक ऑस्कर एंट्री है. फिल्म का निर्देशन संतोष दावखर ने किया है. थेजा रियो की फिल्म अंग ने टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में प्लेटफॉर्म अवॉर्ड जीतने के बाद इस लिस्ट में जगह बनाई है. हॉलीवुड रिपोर्टर की रिपोर्ट के अनुसार इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में 100 फिल्मों को अलग-अलग देश और क्षेत्रों की ओर से भेजी गई थी. इ

क्या है गोंधल फिल्म की कहानी?

भारत की आधिकारिक एंट्री गोंधल की कहानी महाराष्ट्र के ग्रामीण पृष्ठभूमि पर आधारित है. फिल्म की कहानी एक रात के घटना के इर्द-गिर्द धूमती है. आधी रात को होने वाले पारंपरिक गोंधल अनुष्ठान को कहानी में दिखाया गया है. गोंधल अनुष्ठान में म्यूजिक, नृत्य, पौराणिक कथा और धार्मिक मान्यताओं को दिखाया गया है. फिल्म में ना केवल कहानी बल्कि महाराष्ट की सांस्कृतिक भी झलक देखने को मिलती है.

क्या है अंग फिल्म की कहानी?

दूसरी भारतीय फिल्म अंग अपनी कहानी को लेकर चर्चा में है. अंग फिल्म को थेजा रियो ने डायरेक्ट किया है. फिल्म 1960 के समय में नागालैंड के पृष्ठभूमि पर आधारित है. फिल्म की कहानी एक उम्रदराज कोन्याक गांव के मुखिया और बेटे पर आधारित है. दोनों अपनी पुरानी आस्था, सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक लाइफस्टाइल को बचाने की कोशिश करते हैं.

क्या ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हो गई फिल्म?

एलिजिबिलिटी लिस्ट में शामिल होने का ये अर्थ है कि फिल्म ऑस्कर के लिए फाइनल नॉमिनेशन मिल गया है. इस लिस्ट में शामिल होने का मतलब है कि फिल्म ऑस्कर नॉमिनेशन की प्रक्रिया में हिस्साले सकती हैं. इसके बाद एकेडमी की ओर से शॉर्टलिस्ट जारी की जाएगी, फिर वोटिंग के बाद फिल्म का लास्ट नॉमिनेशन तय होगा.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shilpa Singh

Shilpa Singh

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More