App

बदरीनाथ धाम में चढ़ावे की हेराफेरी में बड़ा खुलासा: SIT ने शासन को सौंपी जांच रिपोर्ट, सामने आईं ये खामियां

बदरीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी और गिनती में हेराफेरी मामले में एसआईटी ने शासन को 300 पन्नों की जांच रिपोर्ट सौंप दी है. जांच रिपोर्ट में कई बड़ी खामियां सामने आई हैं.

बदरीनाथ धाम में चढ़ावे की हेराफेरी में बड़ा खुलासा: SIT ने शासन को सौंपी जांच रिपोर्ट, सामने आईं ये खामियां
Image Credit: File Photo

बदरीनाथ धाम में चढ़ावे की गिनती में हेराफेरी और चोरी के मामले की पांच महीने तक जांच के बाद एसआईटी ने शासन को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है. रिपोर्ट में गड़बड़ियों के साथ ही मंदिर की व्यवस्थाओं को पारदर्शी बनाने के लिए कई अहम सुझाव दिए गए हैं.

एसआईटी ने सौंपी जांच रिपोर्ट

बदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की ओर से चढ़ाए जाने वाले चढ़ावे की गिनती में हेराफेरी और चोरी का मामला सामने आने के बाद एसआईटी ने अपनी जांच पूरी कर ली है. करीब पांच महीने तक चली जांच के बाद एसआईटी ने 300 पन्नों की विस्तृत रिपोर्ट शासन को सौंप दी है. इस रिपोर्ट में चढ़ावे की गिनती से लेकर उसके प्रबंधन, सुरक्षा और बैंक खाते में जमा कराने तक की व्यवस्थाओं में सामने आई खामियों का उल्लेख किया गया है. अनियमितता को लेकर जांच के लिए गढ़वाल कमिश्नर आनंद स्वरूप सहित 3 अन्य सदस्यों की कमेटी बनाई गई थी. गढ़वाल कमिश्नर ने बताया कि जांच पूरी हो गई है और रिपोर्ट जांच सरकार को सौंपी गई है. 300 पन्नों की यह रिपोर्ट, जो सरकार को सौंपी गई है.

जांच में मिलीं ये गड़बड़ियां

जांच समिति ने पाया कि साक्ष्य के आधार पर पुरानी परंपरा नहीं चल रही थी. एक सीजन में यह घटना हुई थी यानी हेराफेरी लंबे समय से नहीं, बल्कि कुछ ही समय के अंतराल में हुई. जांच में पाया गया कि बदरीनाथ में चंदे की काउंटिंग में पारदर्शिता नहीं थी. बीकेटीसी की लापरवाही है. बीकेटीसी के मैनेजमेंट में गड़बड़ी की बात सामने आई है.

देश के 14 बड़े मंदिरों का अध्ययन किया

जांच समिति ने देश के बड़े मंदिरों में किए गए सर्वे और उसके आधार पर सुझाव भी दिए हैं. SIT ने देश के 14 प्रमुख मंदिरों- तिरुपति बालाजी, काशी विश्वनाथ, वैष्णो देवी, स्वर्ण मंदिर, महाकालेश्वर, जगन्नाथपुरी, अमरनाथ, अक्षरधाम आदि के प्रबंधन, सुरक्षा और निगरानी के इंतजामों का अध्ययन किया.

जांच समिति ने दिए ये सुझाव

जांच समिति ने प्रबंधन सुधारने के साथ कांच की दीवारों वाला काउंटिंग रूम बनाने का सुझाव दिया है. ताकि प्रक्रिया बाहर से देखी जा सके, 360 डिग्री CCTV लगे, नोट गिनने और नकली नोट पकड़ने की मशीन लगाई जाए, गिनती करने वालों के लिए बिना जेब वाले कपड़े हों, कड़ी तलाशी हो, गिनती में शामिल कर्मियों की पहचान, ड्यूटी टाइम और एंट्री-एग्जिट का रिकॉर्ड रखा जाए. साथ ही सोने-चांदी के लिए सरकार से मान्यता प्राप्त ज्वैलर्स की व्यवस्था हो और विदेशी करेंसी के लिए अलग सिस्टम बने.

बीकेटीसी की व्यवस्था पर खड़े हुए सवाल

न्यायालय में 300 पन्नों की चार्जशीट पेश कर दी गई है. अब न्यायालय इस पूरे मामले में अपना फैसला सुनाएगा. पुलिस SIT ने अक्टूबर में करीब 1000 पन्नों की चार्जशीट में 3 लोगों को आरोपी बनाया है. इसमें प्रमोद नौटियाल, राजेंद्र सिंह चौहान और मनोज कुमार का नाम शामिल है. साफ है कि भगवान के घर में हुई इस हेराफेरी ने BKTC की व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं. अब देखना होगा कि सरकार कमेटी के सुझावों पर कब और कैसे अमल करती है?. 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Amitesh Pandey

Amitesh Pandey

अमितेश कुमार पांडेय डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. वे हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.अमितेश के पास डेस्क एडिटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी व्यावहारिक अनुभव है. अमितेश ने उत्तर प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों- लखनऊ, प्रयागराज और गाज़ियाबाद में जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की है. स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ पेपर अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान में काम करने का अनुभव है. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से ताल्लुक रखने वाले अमितेश को मीडिया जगत में 8 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. पत्रकारिता की पढ़ाई भी प्रयागराज से की है.अमितेश पांडेय से आप amitesh.pandey@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप अमितेश से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More