)
पहलगाम आतंकी हमले से ठीक पहले चीनी सैटेलाइट की कथित जासूसी और संदिग्ध गतिविधियों को लेकर उठ रहे सवालों पर अब भारत सरकार ने अपनी चुप्पी तोड़ी है. विदेश मंत्रालय ने इस बेहद संवेदनशील मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए साफ किया है कि सरकार को इस तरह की मीडिया रिपोर्ट्स और इनपुट्स की पूरी जानकारी है. हम ऐसी खबरों पर नजर बनाए हुए हैं और सुरक्षा के लिहाज से इस मामले में कदम उठा रहे हैं.
मंत्रालय के मुताबिक, सीमा पार या अंतरिक्ष से होने वाली ऐसी किसी भी गतिविधि पर भारतीय एजेंसियों की पैनी नजर हमेशा बनी रहती है. सरकार ने देशवासियों को आश्वस्त करते हुए कहा है कि जब भी राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा ऐसा कोई मामला सामने आता है, तो उसका गंभीरता से आकलन किया जाता है और देश की संप्रभुता व सुरक्षा के लिहाज से हर जरूरी और ठोस कदम समय रहते उठाए जाते हैं. इस बयान से साफ है कि भारत किसी भी तरह की बाहरी निगरानी को हल्के में नहीं ले रहा है.