App

बिहार में 1 दिसंबर से महंगा हो जाएगा सुधा का दूध, जानें गोल्ड से टोंड तक अब क्या होगा नया रेट

बिहार में 1 दिसंबर से सुधा दूध खरीदना महंगा हो जाएगा. दूध की कीमतों में आए इस उछाल का असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा. 6 महीने में दूसरी बार सुधा दूध के दाम बढ़ाए गए हैं.

बिहार में 1 दिसंबर से महंगा हो जाएगा सुधा का दूध, जानें गोल्ड से टोंड तक अब क्या होगा नया रेट
Image Credit: सुधा दूध (फाइल फोटो)

बिहार में लोगों को महंगाई का झटका लगा है. फेमस सुधा मिल्क की कीमतों में एक बार फिर से बढ़ोतरी की गई है. बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (COMFED) ने सुधा मिल्क की कीमतों में 2 से 5 रुपए प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी कर दी है. नई दरें 1 दिसंबर 2026 से लागू हो जाएंगी. बता दें कि पिछले 6 महीने के भीतर सुधा दूध में दूसरी बार बढ़ोतरी की गई है. सुधा काउ मिल्क में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी 5 रुपए प्रति लीटर की गई है.

जानें क्या होगा नया रेट-

सुधा गोल्ड का आधा लीटर पैकेट अब 35 रुपए के बदले 37 रुपए और एक लीटर 68 रुपए के बदले 72 रुपए में मिलेगा. सुधा शक्ति का आधा लीटर पैकेट 31 रुपए के बदले 33 रुपए और एक लीटर पैकेट 60 रुपए के बदले 64 रुपए में मिलेगा. सुधा काउ मिल्क का आधा लीटर पैकेट 29 रुपए के बदले 32 रुपए और एक लीटर पैकेट 57 रुपए के बदले 62 रुपए में मिलेगा. सुधा टोंड आधा लीटर 28 रुपए के बदले 30 रुपए तो एक लीटर 55 रुपए के बदले 58 रुपए में मिलेगा. सुधा डबल टोंड आधा लीटर 26 रुपए के बदले 28 रुपए और एक लीटर 50 रुपए के बदले 54 रुपए में मिलेगा.

क्यों बढ़ रहे दूध के दाम

वहीं, खुदरा विक्रेताओं को भी थोड़ी राहत दी गई है. पाउच दूध की बिक्री पर अब उन्हें प्रति लीटर 2.40 रुपए के बजाय 2.60 रुपए मार्जिन मिलेगा. यानी खुदरा विक्रेताओं को अब प्रति लीटर 20 पैसे अधिक मिलेंगे. बता दें कि COMFED ने कीमतों में हो रही बढ़ोतरी के पीछे का कारण पशुपालन में बढ़ती हुई लागत बताया है. 

किसानों से खरीदे जाने वाले कच्चे दूध की कीमतों में भी एक दिसंबर से बढ़ोतरी की गई है. एक दिसंबर से 1 लीटर दूध के रेट में 2.26 रुपए बढ़ा दिए जाएंगे. दूध की कीमतों में आए इस उछाल का असर आम लोगों को झेलना पड़ेगा. इससे पहले 25 मई को सुधा मिल्क की कीमतों में उछाल आया था. साथ ही, पनीर के रेट में भी 10 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी. वहीं, अब एक बार फिर से लोगों की जेब पर असर पड़ने वाला है.

रिपोर्ट: सन्नी कुमार, पटना

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Ranjana Kumari

Ranjana Kumari

रंजना कुमारी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News रीजनल टीम में सब-एडिटर के रूप में काम कर रही हैं. हाइपरलोकल की राजनीति, क्राइम और अन्य खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.ISOMES कॉलेज से BJMC करने के बाद रंजना ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में काम किया है. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देती हैं.रंजना कुमारी से आप Ranjana.Kumari@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और फेसबुक के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More