App

किसानों के चेहरे पर लौटी मुस्कान, मोतिहारी चीनी मिल पर पीएम की घोषणा से जगी उम्मीद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा के बाद एक बार फिर मोतिहारी की बंद चीनी मिल खुलने की उम्मीद जगी है. अगर मोतिहारी चीनी मिल चालू होती है, तो उससे जुड़ी जमीन, जिसकी इन दिनों धड़ल्ले से बिक्री हुई है, उस पर सरकार की नजर पड़ेगी.

किसानों के चेहरे पर लौटी मुस्कान, मोतिहारी चीनी मिल पर पीएम की घोषणा से जगी उम्मीद
Image Credit: प्रधानमंत्री की घोषणा से मोतिहारी चीनी मिल खुलने की जगी उम्मीद (Z News)

मोतिहारी की बंद चीनी मिल न सिर्फ मिल मजदूरों और किसानों के करोड़ों रुपये डकार चुकी है, बल्कि मिल के बंद हो जाने से मोतिहारी की अर्थव्यवस्था भी प्रभावित हुई है. मोतिहारी चीनी मिल को चालू करने के लिए समय-समय पर संवैधानिक पदों पर बैठे लोग मोतिहारी को भरोसा देते रहे हैं कि बंद चीनी मिल चालू की जाएगी.

'जब भी मोतिहारी आऊंगा, तब यहां की बंद पड़ी चीनी मिल के शक्कर से चाय पीकर ही जाऊंगा'

पहली बार खुले मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत विजय रैली के दौरान मोतिहारी के गांधी मैदान में दिनांक 9/5/2014 को अपने भाषण के दौरान कहा था कि अगली बार चुनाव जीतने के बाद जब भी मोतिहारी आऊंगा, तब यहां की बंद पड़ी चीनी मिल के शक्कर से चाय पीकर ही जाऊंगा.

मोतिहारी में बंद पड़ी चीनी मिल को जल्द ही चालू किया जाएगा

दूसरी बार बिहार के तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी समृद्धि यात्रा के दौरान मोतिहारी में 17 जनवरी 2026 को यह घोषणा की थी कि मोतिहारी में बंद पड़ी चीनी मिल को जल्द ही चालू किया जाएगा.

मोतिहारी समेत बंद पड़ी चीनी मिलों को चालू करने के लिए नई गन्ना प्रोत्साहन नीति लाई गई

अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिर पवित्र गंगा नदी के किनारे से यह घोषणा करके गए हैं कि मोतिहारी समेत बंद पड़ी चीनी मिलों को चालू करने के लिए नई गन्ना प्रोत्साहन नीति लाई गई है.

चीनी मिल से जुड़ी पुरानी फाइलें, जिनमें कई सच सामने आने की बात बताई जा रही

प्रधानमंत्री की घोषणा के बाद जहां एक बार फिर से मोतिहारी के गन्ना किसानों के बीच उम्मीद जगी है, वहीं भू-माफियाओं के बीच हड़कंप मच गया है. अगर मोतिहारी चीनी मिल चालू होती है तो उससे जुड़ी जमीन, जिसकी इन दिनों धड़ल्ले से बिक्री हुई है, उस पर सरकार की नजर पड़ेगी. चीनी मिल की जमीन बिकनी बंद हो जाएगी. चीनी मिल से जुड़ी पुरानी फाइलें, जिनमें कई सच सामने आने की बात बताई जा रही है, उन पर से धूल हटने लगेगी.

अधिकारी समेत भू-माफियाओं के लिए प्रधानमंत्री की घोषणा परेशानी का सबब बन गई

अब तक मोतिहारी चीनी मिल को दुधारू गाय समझने वाले तथाकथित नेता और अधिकारी समेत भू-माफियाओं के लिए प्रधानमंत्री की घोषणा परेशानी का सबब बन गई है.

रिपोर्ट: पंकज कुमार

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shailendra

Shailendra

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More