App

Avengers Doomsday Trailer: स्टीव रोजर्स पर मंडराया खतरा तो मदद को पहुंचे फैंटास्टिक फोर, डॉक्टर डूम के खतरे के बीच संभाला मोर्चा

मार्वल की फिल्म 'Avengers Doomsday' का फाइनल ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसमें डॉक्टर डूम का खतरा बढ़ता नजर आ रहा है. इस बीच फैंटास्टिक फोर, स्टीव रोजर्स की मदद के लिए सामने आते हैं. ट्रेलर ने फिल्म की कहानी और सुपरहीरोज की जंग को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है.

Avengers Doomsday Trailer: स्टीव रोजर्स पर मंडराया खतरा तो मदद को पहुंचे फैंटास्टिक फोर, डॉक्टर डूम के खतरे के बीच संभाला मोर्चा
Image Credit: स्क्रीनग्रैब

मार्वल स्टूडियोज ने आखिरकार 'एवेंजर्स: डूम्सडे' का मोस्टअवेटेड फाइनल ट्रेलर जारी कर दिया है, जिससे फैंस को सिनेमाघरों में रिलीज होने से पहले इस सुपरहीरो फिल्म की एक झलक मिल गई है. 23 नवंबर को रिलीज हुए इस ट्रेलर में क्रिस इवांस के किरदार स्टीव रोजर्स को फिर से मुख्य आकर्षण के रूप में दिखाया गया है. साथ ही इसमें उस बड़े क्रॉसओवर की भी झलक मिलती है, जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है.

इस बार रॉबर्ट डाउनी जूनियर एक बिल्कुल अलग अवतार में मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स में वापसी कर रहे हैं. बता दें कि अभिनेता पहले 'आयरन मैन' का किरदार निभा चुके थे. वे अब इस फिल्म के मुख्य विलेन 'डॉक्टर डूम' की भूमिका में नजर आएंगे. मार्वल के चार कैरेक्टर टीजर और दो लंबे प्रमोशनल वीडियो जारी किए जाने के बाद अब इसका फाइनल ट्रेलर सामने आया है. एंथनी और जो रूसो द्वारा निर्देशित 'एवेंजर्स: डूम्सडे' में मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स के सुपरहीरो के साथ-साथ 'फैंटास्टिक फोर' और फॉक्स के 'एक्स-मेन' यूनिवर्स के किरदार एक बड़े क्रॉसओवर के लिए एक साथ आ रहे हैं.

कैसा है 'एवेंजर्स: डूम्सडे' का फाइनल ट्रेलर?

ट्रेलर की शुरुआत स्टीव रोजर्स (क्रिस इवांस) और पैगी कार्टर (हेली एटवेल) से होती है, जिसमें 'एवेंजर्स: एंडगेम' की घटनाओं के बाद उनके जीवन की झलक दिखाई गई है. 2019 की इस फिल्म के आखिर में स्टीव ने इन्फिनिटी स्टोन्स को उनकी सही टाइमलाइन में वापस पहुंचाने के बाद टाइम में पीछे जाकर पैगी के साथ अपना जीवन बिताने का फैसला किया था.

हालांकि, उनके शांत जीवन की एक झलक से पता चलता है कि स्टीव का अतीत शायद ज्यादा समय तक उनसे दूर नहीं रहेगा. इसमें स्टीव गंभीरता से कहते हैं, 'हमने जो फैसला लिया, वह हमें सही लगा था.' इसपर पैगी कहती हैं, 'उससे झूठ बोलना इतना गलत क्यों लगता है?' इस बातचीत से अंदाजा लगाया जाता है कि शायद अपने पिता के 'कैप्टन अमेरिका' वाले अतीत या 'एवेंजर्स' के साथ उनके जुड़ाव के बारे में पता नहीं है. उनके शांत जीवन में तब खलल पड़ता है जब 'फैंटास्टिक फोर' के सदस्य उनके घर आते हैं और डॉक्टर डूम के खिलाफ स्टीव से मदद मांगते हैं.

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 

वहीं, ट्रेलर में यह साफ नहीं होता कि रोजर्स परिवार किस समय-काल में रह रहा है, लेकिन उनके हुलिए से लगता है कि यह 1960 या 1970 के दशक के काफी बाद का समय है. 'फैंटास्टिक फोर' के आने से स्टीव की लड़ाई में वापसी होती है, जहां वह अपने पुराने साथियों और सुपरहीरो की नई पीढ़ी के आमने-सामने आते हैं. ट्रेलर में एक छोटा लेकिन भावुक पल भी है, जिसमें स्टीव, बकी बार्न्स को गले लगाते हुए दिखाई देते हैं. फुटेज में स्टीव कमान संभालते हुए भी दिखते हैं. जहां वे सुपरहीरो के अलग-अलग ग्रुप को एक साथ लाने की कोशिश कर रहे हैं. शुरुआत में ऐसा लगता है कि सभी सुपरहीरो की सोच एक जैसी नहीं है, लेकिन आखिरी पलों से संकेत मिलता है कि वे एक बड़े खतरे का सामना करने के लिए एकजुट हो जाते हैं.

कब आएगी 'एवेंजर्स: डूम्सडे'?

ट्रेलर का अंत में जेम्स मार्सडेन का 'साइक्लोप्स' नजर आता है. वह अपना मशहूर डायलॉग बोलता है, 'टू मी, माय एक्स-मेन!' 'एवेंजर्स: डूम्सडे' के लिए एंथनी और जो रूसो एक बार फिर निर्देशन की कमान संभाल रहे हैं. इससे पहले इस जोड़ी ने 'कैप्टन अमेरिका: द विंटर सोल्जर' से लेकर 'एवेंजर्स: एंडगेम' तक स्टीव रोजर्स के सफर का निर्देशन किया था.

'एवेंजर्स: एंडगेम: एनकोर' की रिलीज के साथ फिल्म निर्माताओं ने पैगी के साथ स्टीव के लास्ट को एक नए नजरिए से पेश किया है, जिससे पता चलता है कि यह एक नए चैप्टर की शुरुआत भी थी. इस मामले को समझाते हुए एंथनी रूसो ने कहा, 'हमने स्टीव रोजर्स की पैगी कार्टर के साथ खत्म हुई कहानी से थोड़ा आगे का हिस्सा दिखाया है.' और फिर उन्होंने आगे जोड़ा, 'और उसी पल से 'डूम्सडे' का जन्म होता है.' बता दें कि 'एवेंजर्स: डूम्सडे' दुनिया भर के सिनेमाघरों में 18 दिसंबर को रिलीज होगी, जबकि भारतीय दर्शक इसे एक दिन पहले यानी 17 दिसंबर को देख सकेंगे.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Swati Singh

Swati Singh

स्वाति सिंह एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह Zee News Hindi की डिजिटल टीम के एंटरटेनमेंट (मनोरंजन) सेक्शन में काम कर रही हैं. स्वाति की एक्सपर्टीज बॉलीवुड न्यूज़, सिनेमा, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स और सेलेब्स की इन-डेप्थ रिपोर्टिंग में है.अपने करियर के दौरान स्वाति ने आयुष्मान खुराना, नीना गुप्ता, गजराज राव और ध्वनि भानुशाली जैसी कई जानी-मानी बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री की हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. Zee News से पहले उन्होंने अमर उजाला, लाइव हिंदुस्तान और लोकमत जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं, जहां काम के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया है.माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन और सुरेश ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) की डिग्री हासिल करने वाली स्वाति, मनोरंजन जगत की खबरों को पाठकों तक रोचक और सटीक ढंग से पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.आप स्वाति सिंह से swati.kumari@india.com पर सीधे ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), इंस्टाग्राम और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More