भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /ऑटो
  • / फेस्टिव सीजन में TVS का धमाका! Apache और Ronin हुई अपडेट, गूगल मैप्स से Keyless Ride तक मिले नए फीचर्स, कीमत...

फेस्टिव सीजन में TVS का धमाका! Apache और Ronin हुई अपडेट, गूगल मैप्स से Keyless Ride तक मिले नए फीचर्स, कीमत...

फेस्टिव सीजन में TVS ने बाइक लवर्स को बड़ा तोहफा दिया है. कंपनी ने अपाचे और रोनिन सीरीज को नए फीचर्स, शानदार रंगों और दमदार वेरिएंट्स के साथ अपडेट किया है, जिससे सफर और भी शानदार हो जाएगा.

Written ByUdbhav Tripathi
Published: Sep 17, 2026, 05:01 PM IST|Updated: Sep 17, 2026, 05:08 PM IST
joinshare
 फेस्टिव सीजन में TVS का धमाका! Apache और Ronin हुई अपडेट, गूगल मैप्स से Keyless Ride तक मिले नए फीचर्स, कीमत...
Image Credit: टीवीएस अपाचे और रोनिन अपडेट

About the Author

Udbhav Tripathi

Udbhav Tripathi

उद्भव त्रिपाठी जी न्यूज डिजिटल में सब एडिटर हैं. वह जुलाई 2025 में जी न्यूज से जुड़े. साइंस और ऑटो-टेक की खबरें लोगों तक पहुंचाने का काम करते हैं. उन्होंने अब तक Samsung, Realme और  Vivo जैसे स्मार्टफोन्स के रिव्यू किए हैं. 2025 के बिहार चुनाव में इन्होंने लाइव खबरें चलाई थी जो लोगों को काफी पसंद आई थी. इनकी खबरें काफी भरोसेमंद होती हैं. इससे पहले वे हरिभूमि में काम कर चुके हैं. जहां उन्होंने टेक, एक्सप्लेनर और देश दुनिया पर भी काम किया. इनकी पढ़ाई की बात करें तो इन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मॉस कम्यूनिकेशन में PG कर रखा है. अगर आपको इनसे बात करनी है, तो आप udbhavtripaathi@gmail.com पर जुड़ सकते हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

2

अतीक अहमद के अवैध साम्राज्य पर फिर चला पुलिस का डंडा; मदनलाल के नाम दर्ज 30 करोड़ की 14 बेनामी संपत्तियां कुर्क

3

जान से खिलवाड़? घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिली 108 एंबुलेंस, मालवाहक में ऑक्सीजन सिलेंडर बांधकर मरीज पहुंचे अस्पताल

4

'मौत को छूकर टक से वापस आ गया': UK में तूफान बोएलो का खौफनाक मंजर; प्लेन की ऐसी लैंडिंग देख कांप उठी रूह

5

Bhava Brihaspati: जानिए उस महान आचार्य की कहानी, जिन्होंने सोमनाथ मंदिर को बनाया था अमर

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

अगर आप भी इस फेस्टिव सीजन नई बाइक खरीदने का सोच रहे हैं, तो TVS मोटर कंपनी ने आपके लिए Apache और Ronin सीरीज में बड़ा बदलाव किया है. टीवीएस ने फेस्टिव सीजन से ठीक पहले मोटरसाइकिल रेंज Apache और Ronin को बिल्कुल नए अवतार में लॉन्च कर दिया है. इन बाइक्स में अब गूगल मैप्स नेविगेशन, ट्रैक्शन कंट्रोल और कीलेस राइड जैसे एडवांस फीचर्स के साथ कई नए कलर और वेरिएंट शामिल किए गए हैं, जिससे इनका मजा और भी बढ़ गया है. 1.27 लाख रुपये की शुरुआती कीमत के साथ आने वाले इन नए मॉडल्स के बारे में आइए विस्तार से जानते हैं कि किस बाइक में क्या कुछ खास मिला है.

TVS ने Apache और Ronin सीरीज में नए वेरिएंट, नए फीचर्स और नए कलर ऑप्शन पेश किए हैं. वहीं Apache RR 310 और RTR 310 को Black Diamond Edition में लॉन्च किया गया है. TVS Ronin को भी नए Base+ वेरिएंट और एडवांस फीचर्स के साथ अपडेट किया गया है.

Apache RTR 160 सीरीज में क्या बदला?

TVS Apache RTR 160, RTR 160 4V और RTR 200 4V को कंपनी ने अपने 70 लाख Apache राइडर्स का आंकड़ा पूरा होने के मौके पर अपडेट किया है. Apache RTR 160 में अब ट्रैक्शन कंट्रोल, हैजर्ड लैम्प और LED टर्न सिग्नल लैंप्स दिए गए हैं. यह बाइक ड्युअल चैनल ABS और TCS के साथ आती है. इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 1.28 लाख रुपये है.

Apache RTR 160 4V में TFT डिस्प्ले के साथ गूगल मैप्स मिररिंग, पैनिक ब्रेक अलर्ट और USB Type-C चार्जर दिया गया है. इसकी कीमत 1.41 लाख रुपये से शुरू होती है. बाइक को Arctic Teal, Matte Black, Racing Red और Marine Blue जैसे कलर में खरीदा जा सकता है.

Apache RTR 200 4V में Adjustable USD Front Suspension के साथ TFT डिस्प्ले, नेविगेशन सपोर्ट, Panic Brake Alert और Type-C चार्जिंग दी गई है. इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 1.50 लाख रुपये है. यह बाइक Sepang Blue, Armoury Green, Racing Red और Matte Black कलर में आप खरीद सकते हैं.

Apache RR 310 और RTR 310 का Black Diamond Edition

TVS ने Apache RR 310 और Apache RTR 310 को नए ब्लैक डायमंड एडिशन में भी पेश किया है. दोनों बाइक में ऑल ब्लैक लुक दिया गया है. Apache RR 310 में अब Keyless राइड टेक्नोलॉजी मिलती है. दोनों मॉडल में क्रूज कंट्रोल, कॉर्नरिंग एबीएस, ट्रैक्शन कंट्रोल और लॉन्च कंट्रोल जैसे शानदार फीचर्स मिलते हैं. अपाचे RR 310 ब्लैक डायमंड एडिशन की कीमत 2.88 लाख रुपये और RTR 310 की कीमत 2.49 लाख रुपये एक्स-शोरूम, दिल्ली तय की गई है.

TVS Ronin में आया नया Base+ वेरिएंट

क्रूजर बाइक पसंद करने वालों के लिए टीवीएस ने Ronin लाइनअप में एक नया बेस प्लस वेरिएंट लाया गया है. साथ ही मिड और टॉप वेरिएंट में भी कई नए फीचर्स शामिल किए गए हैं.

(ये भी पढे़ंः कार चोरी होने का डर होगा खत्म! मोबाइल से ही लॉक हो जाएगा इंजन, Hyundai ने लॉन्च किया नया सेफ्टी फीचर)

Base+ वेरिएंट
इस नए वेरिएंट में अब डुअल-चैनल ABS दिया गया है. यह सनलिट येलो और डेजर्ट मिराज कलर में उपलब्ध है और इसकी कीमत 1.42 लाख रुपये एक्स-शोरूम है.

Mid और Top वेरिएंट
मिड वेरिएंट में अब कनेक्टेड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और यूएसबी टाइप-सी चार्जर जैसे फीचर्स शामिल किए गए हैं. वहीं, टॉप वेरिएंट में ट्रैक्शन कंट्रोल, टाइप-सी चार्जर और एक प्रीमियम सीट दी गई है. मिड वेरिएंट की कीमत 1.52 लाख रुपये और टॉप वेरिएंट की कीमत 1.64 लाख रुपये एक्स-शोरूम से शुरू होती है.

(ये भी पढे़ंः क्या है 'डच रीच' तकनीक? कार का दरवाजा खोलते समय एक हाथ की ये ट्रिक बचा सकती है जान, जानिए कैसे)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Auto News