App

ईरान की 'बाहुबली हुंकार': कालकेय वाले सीन से अमेरिकी दादागिरी पर करारा प्रहार, वीडियो वायरल

ईरान ने साफ कह दिया है कि वह अमेरिका के दबाव में झुकेगा नहीं. दूसरी ओर, अमेरिका ने उसकी शर्तें मानने से इनकार कर दिया है. अब ईरान ने बाहुबली फिल्म के एक दृश्य के जरिए अमेरिका पर तंज कसा है.

 ईरान की 'बाहुबली हुंकार': कालकेय वाले सीन से अमेरिकी दादागिरी पर करारा प्रहार, वीडियो वायरल
Image Credit: फिल्म बाहुबली के सीन से ईरान ने अमेरिका पर तंज कसा है.

एक तरफ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं करना चाहते तो दूसरी ओर ईरान भी 'पुष्पा मोड' में है. यानी वह मैं झुकेगा नहीं वाला तेवर दिखा रहा है. अमेरिका पर तंज कसने के लिए अब ईरान ने भारतीय फिल्मों के सीन्स का सहारा लिया है. इस बार उसकी फेहरिस्त में है बाहुबली फिल्म के मशहूर जंग वाले दृश्य, जिसकी तुलना उसने की है संयुक्त राष्ट्र महासभा में ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान के बयान से.

बाहुबली- द बिगिनिंग फिल्म की क्लिप को शेयर करते हुए हैदराबाद में ईरानी एम्बेसी ने कैप्शन में लिखा, 'डॉ. पेजेशकियान ने यूएनजीए में कहा कि हम ना तो कभी सिर झुकाएंगे और ना ही घुटने टेकेंगे.' जैसे बाहुबली कालकेय के सामने खड़ा था. हम भी मातृभूमि के लिए अपना खून बहा देंगे. पेजेशकियान के बयान और फिल्म की क्लिप के बीच तुलना की गई है, जिसमें बाहुबली कालकेय की विशाल सेना सामने होते हुए भी बहादुरी से लड़ता है. पेजेशकियान ने भी 23 सितंबर को न्यूयॉर्क में अपने भाषण में कहा था कि ईरान कभी अमेरिका के दबाव में आकर सरेंडर नहीं करेगा.

ना सिर झुकाएंगे ना घुटने टेकेंगे

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक दिन पहले दिए बयान पर पेजेशकियान ने कहा था कि प्रेशर, धमकी और टैरिफ लगाने जैसी बातें सिर्फ ईरानी लोगों को और मजबूत बनाएंगी. अपने बयान में पेजेशकियान ने कहा था, 'हम ना तो सिर झुकाएंगे और ना ही घुटने टेकेंगे.' इसके साथ ही उन्होंने बातचीत और कूटनीति के जरिए मामले को हल करने की बात कही थी. पेजेशकियान का यह बयान ऐसे वक्त पर आया, जब ईरान और अमेरिका के बीच पिछले 7 महीने से तनाव चल रहा है. उन्होंने अमेरिका और इजरायल पर जोरदार हमला बोला और अपने देश के जवाबी हमले का बचाव किया. पेजेशकियान ने कहा कि ईरान बातचीत के लिए हमेशा तैयार है. उन्होंने अमेरिका की तरफ से लगाए गए शुल्क पर जताते हुए वेस्ट एशिया में तनाव के कारण आम नागरिकों की मौत पर चिंता जताई. बता दें कि ट्रंप ने शनिवार को कहा था कि उन्होंने युद्धविराम समझौते को ठुकरा दिया।  

ईरान ने पकड़ी अमेरिकी पनडुब्बी

इससे पहले, ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) की नौसेना ने रविवार को कहा कि उसने होर्मुज में अमेरिकी सेना की एक और एडवांस्ड स्मार्ट मानवरहित पनडुब्बी को जब्त कर लिया है. यह कार्रवाई खुफिया जानकारी और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध तकनीक की मदद से चलाए गए एक ऑपरेशन के तहत की गई. आईआरजीसी ने बताया कि पकड़ी गई एयूवी रेमस 600 मॉडल की है. इसे डेटा निकालने और जांच के लिए विशेषज्ञों को सौंप दिया गया है. नौसेना ने कहा कि होर्मुज एक संवेदनशील समुद्री क्षेत्र है और वहां किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अवैध रास्ते से होने वाली आवाजाही के खिलाफ लगातार और सख्त कार्रवाई की जाएगी. 
 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Rachit Kumar

Rachit Kumar

रचित कुमार जी न्यूज डिजिटल में असिस्टेंट एडिटर हैं. देश, दुनिया और डिफेंस की खबरों को आसान भाषा में बताने में महारत हासिल है. जी न्यूज से मई 2022 में जुड़े और शिफ्ट देखने का 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. जी न्यूज में Best Performer अवॉर्ड भी मिल चुका है. जी न्यूज, आजतक और एबीपी न्यूज में शिफ्ट देखते हुए महामहिम, बिहार के बाहुबली सीरीज शुरू की और कई एक्सप्लेनर खबरों पर काम किया.  इंडिया न्यूज और जनसत्ता में शिफ्ट देखने के साथ-साथ ट्रैफिक लाने वाली खबरों को तवज्जो दी. नवभारत टाइम्स से करियर की शुरुआत हुई और वहां तकरीबन ढाई साल तक फ्रंट पेज 2 और देश-विदेश के पन्नों की जिम्मेदारी संभाली. जर्नलिज्म में पोस्टग्रेजुएट और IIMC से डिप्लोमा करने  वाले रचित कुमार 13 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं. आप Rachit.kumar@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More