App

FAQ: साइबर अटैक या आतंकी हमले का खौफ? क्यों अमेरिका के आसमान पर लगा हवाई 'ब्रेक', जानें हर सवाल का जवाब

अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल सेंटर में कम्युनिकेशन में परेशानी आने के चलते एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने देशभर में विमानों की आवाजाही पर रोक लगा दी है. इसके चलते 13,000 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल हुई हैं.

FAQ: साइबर अटैक या आतंकी हमले का खौफ? क्यों अमेरिका के आसमान पर लगा हवाई 'ब्रेक', जानें हर सवाल का जवाब

US Flight Chaos: अमेरिका में शुक्रवार ( 13 नवंबर 2026) को अचानक एयर ट्रैफिक ठप हो गया. फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने देशभर में सिक्योरिटी और असाधारण परिस्थितियों को देखते हुए सभी फ्लाइट्स पर रोक लगा दी. इसके चलते 13,000 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल हो गईं  FAA ने कहा कि अगली सूचना तक सभी फ्लाइट डिपार्चर रोक दिए गए हैं, जिसका असर 7,000 से ज्यादा फ्लाइट्स पर पड़ा है. FAA ने इस परेशानी का कारण एयर ट्रैफिक कंट्रोल सेंटर में कम्युनिकेशन फेलियर बताया है.

यह घटना इसलिए भी अहम है, क्योंकि इससे पहले 11 सितंबर 2001 को अमेरिका में आतंकी हमलों के बाद देशभर में फ्लाइट्स रोक दी गई थीं. इस बार भी यही किया गया, लेकिन अधिकारियों ने किसी भी तरह के आतंकी हमले की पुष्टि नहीं की है.  इस घटना को लेकर लोगों के मन में कई सवाल हैं कि फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) क्या है और किस वजह से इसने सभी फ्लाइट्स पर ताला लगाया? एयर ट्रैफिक कंट्रोल में क्या खराबी आई और इससे कितने विमान प्रभावित हुए? क्या यह साइबर अटैक था?  

कम्युनिकेशन सिस्टम में क्या खराबी आई थी?

US ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर सीन डफी के मुताबिक, देश के सभी 22 एयर रूट ट्रैफिक कंट्रोल सेंटर्स में कम्युनिकेशन फेलर हुआ था. ये सभी सेंटर्स विमानों को एक एयरपोर्ट से दूसरे एयरपोर्ट तक सुरक्षित पहुंचाने में मुख्य भूमिका निभाते हैं. कम्युनिकेशन सिस्टम में खराबी आने के चलते एयर ट्रैफिक कंट्रोल और विमानों के बीच जरूरी सूचनाओं का आदान-प्रदान प्रभावित होता है, जिससे पायलट्स के लिए निर्देश देने और विमानों की आवाजाही को कंट्रोल करने में परेशानी होती है. फिलहाल अधिकारियों ने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि यह टेक्निकल समस्या किसी सिस्टम, नेटवर्क या टूल में थी. इसकी जांच की जा रही है.

घटना में कितनी फ्लाइट्स और कितने यात्री प्रभावित हुए?

एयरलाइन और फ्लाइट ट्रैकिंग से जुड़े आंकड़ों के मुताबिक, इस तकनीकी खराबी के चलते बड़ी संख्या में फ्लाइट्स कैंसिल और डीले हुईं. एसोसिएटेड प्रेस (AP) की रिपोर्ट के मुताबिक, शाम लगभग 6 बजे तक कम से कम 600 विमानों को डायवर्ट किया जा चुका था. इनमें 496 विमान अपने ओरिजनल एयरपोर्ट पर वापस भेजे गए, जबकि 104 की दूसरे एयरपोर्ट पर लैंडिंग की गई. इसके अलावा 13,000 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल हुईं और 10,000 से ज्यादा फ्लाइट्स डीले हुईं.   

क्या यह साइबर अटैक था?

अमेरिका के होमलैंड सिक्योरिटी मंत्री मार्कवेन मुलिन ने कहा कि शुरुआती जांच में साइबर अटैक के कोई संकेत नहीं मिसे हगैं. उन्होंने इसे फिलहाल टेलीकम्युनिकेशन आउटेज बताया है. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि जांच के दौरान किसी भी तरह की संभावना को पूरी तरह खारिज नहीं किया जा सकता. ऐसे में पूर्ण रूप से साइबर अटैक की पुष्टि नहीं की जा सकती है.  

माइक्रोसॉफ्ट का सर्वर लो और फ्लाइट्स पर रोक आपस में जुड़ा है?

ये सच है कि शुक्रवार को FAA की घटना से एक दिन पहले माइक्रोसॉफ्ट की कुछ सर्विसेज में टेक्निकल परेशानी आई थी. ऐसे में दोनों घटनाओं को जोड़कर देखा जा रहा है. हालांकि, माइक्रोसॉफ्ट ने कहा कि उसके पास ऐसा कोई संकेत नहीं है, जिससे यह साबित होता है कि उसकी सर्विस में आई खराबी और FAA के कम्युनिकेशन सिस्टम की समस्या आपस में जुड़ी हुई थीं. ऐसे में दोनों घटनाओं को अलग-अलग तरीके से देखा जा रहा है. 

भारत भी हुआ प्रभावित?

अमेरिका में एयरपोर्ट्स पर कम्युनिकेशन सिस्टम में खराबी के चलते प्रभावित हुए एयर ट्रैफिक ऑपरेशंस को लेकर एयर इंडिया ने एक ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है. एयरलाइन ने अपने 'X' हैंडल पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा,' अमेरिका में कम्युनिकेशन सिस्टम में खराबी के कारण एयर ट्रैफिक ऑपरेशंस प्रभावित हुए हैं, जिसकी वजह से पूरे देश में 'ग्राउंड स्टॉप' लागू है. इसके चलते US एयरपोर्ट्स से होने वाली उड़ानें प्रभावित हुई हैं और अमेरिका से आने-जाने वाली एयर इंडिया की उड़ानों में भी रुकावट आ सकती है. यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी फ्लाइट्स का लेटेस्ट स्टेटस चेक कर लें और उसी के हिसाब से एयरपोर्ट्स के लिए अपनी यात्रा की योजना बनाएं.' एयरलाइन ने ये भी कहा कि उसकी टीमें लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए हैं और जैसे ही कोई अपडेट मिलेगा उसे शेयर किया जाएगा. 

FAA क्या है और इसका अमेरिका में क्या काम है?

FAA यानी फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन अमेरिका की फेडरल एविएशन रेगुलेटर एजेंसी है, जो वहां के सिविल एयर ट्रैफिक की सुरक्षा और निगरानी करता है. यह पायलट और एयरक्राफ्ट से जुड़े सुरक्षा नियमों को लागू करने, एयरपोर्ट और एविएशन ऑपरेशन की सुरक्षा चेक करने और जरूरत पड़ने पर फ्लाइट्स में रोक लगाने या उनके रूट में बदलाव करने का काम करता है.  

अमेरिका ने खोला एयरस्पेस

अमेरिका के परिवहन मंत्री शॉन डफी ने फ्लाइट्स ठप होने की समस्या को लेकर कहा,' हमने समस्या का पता लगा लिया है. हमारे सेंटर और TRACON अभी काम कर रहे हैं. आज रात 8 बजकर 15 मिनट पर हमने एयरस्पेस खोल दिया है.' उन्होंने आगे कहा,' क्या इसका मतलब यह है कि अभी सभी उड़ानें तुरंत उड़ने लगेंगी? इसमें थोड़ा समय लगेगा. इसलिए अगर आप यह सुन रहे हैं और एयरपोर्ट पर हैं, तो अपनी एयरलाइन से संपर्क करें. यह इस बात पर निर्भर करता है कि क्या हमारे पास क्रू उपलब्ध है, क्या आपकी उड़ान के लिए पायलट और फ्लाइट अटेंडेंट मौजूद हैं? अगर हमारे पास पर्याप्त क्रू है, तो हम आज रात ज्यादा से ज्यादा उड़ानों को रवाना करने की कोशिश करेंगे. अगर ऐसा नहीं हो पाता है, तो हम कल सुबह अपनी एयरलाइन पार्टनर्स के साथ मिलकर इन विमानों को रवाना करेंगे, लेकिन आज दोपहर जो कुछ हुआ है उसे सामान्य स्थिति में लाने में हमें कुछ समय लगेगा.' 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shruti Kaul

Shruti Kaul

ज़ी न्यूज में सब एडिटर. वनस्थली विद्यापीठ यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन. ये राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय मुद्दो से जुड़े विषयों पर लिखती हैं. लिखने के अलावा श्रुति को नई जगहों पर घूमना, संगीत सुनना, फिल्में देखना और फूड एक्सप्लोर करने का बेहद शौक है. 
Read More